चेहरे की त्वचा के साथ ही आपको बालों की हेल्थ पर भी पूरा ध्यान देने की आवश्यकता होती है। बढ़ते स्ट्रेस, प्रदूषण, गंदगी और यूवी किरणों की वजह से बाल डैमेज होनेे लगते हैं। जिसकी वजह से बालों की ग्रोथ रूक सकती है। बदलते परिवेश में सबसे पहले बाल रूखे होते है और फिर कमजोर होकर टूटने झड़ने (Hair Fall) लगते हैं। बालों की समस्या आज के समय में एक गंभीर समस्या बनती जा रही है, यही कारण है कि आज हर दूसरा युवा बालों के लंबे और घने पाना चाहता है। लेकिन, सही तरह की देखभाल करने के कारण बालों की ग्रोथ रुक जाती है। इस लेख में जानते हैं कि क्या बालों की ग्रोथ के लिए चक्र फूल (how to use star anise for hair growth) का इस्तेमाल कैसे किया जाता है और इसके क्या फायदे होते है।
बालों के लिए फायदे है चक्र फूल - Star Anise Benefits For Hair Growth
बालों की जड़ों को मजबूत बनाता है
चक्र फूल में कई आवश्यक पोषक तत्व होते हैं, जो बालों की जड़ों को मजबूत करते हैं। इससे बालों के टूटने और झड़ने की समस्या कम होती है। साथ ही, बालों को आवश्यक पोषण मिलता है, जिससे वे स्वस्थ रहते हैं।
ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाना
बालों के स्वास्थ्य के लिए ब्लड सर्कुलेशन का सही होना बेहद जरूरी है। चक्र फूल में उपस्थित गुण बालों के पोर्स तक रक्त की बेहतर सप्लाई को सुनिश्चित करता है, जिससे बालों की जड़ों को अधिक पोषण मिलता है और उनकी वृद्धि तेज होती है।
डैंड्रफ और फंगल संक्रमण का इलाज
चक्र फूल के एंटीमाइक्रोबियल गुण डैंड्रफ और स्कैल्प से संबंधित अन्य समस्याओं को ठीक करने में मदद करते हैं। यह फंगल संक्रमण को दूर करता है, जो बालों के विकास में रुकावट पैदा कर सकते हैं। इसके नियमित उपयोग से स्कैल्प साफ और स्वस्थ रहती है।
बालों की ग्रोथ के लिए चक्र फूल का उपयोग कैसे करें? - How To Use Star Anise For Hair Growth
चक्र फूल का उपयोग बालों के लिए कई तरीकों से किया जा सकता है। इसके पोषक तत्व सीधे स्कैल्प तक पहुंचकर बालों को भीतर से मजबूत करते हैं। यहां हम आपको कुछ सरल और प्रभावी तरीके बता रहे हैं जिनसे आप चक्र फूल का उपयोग करके बालों की ग्रोथ को बेहतर कर सकते हैं।
चक्र फूल का हेयर ऑयल (Star Anise Hair Oil)
चक्र फूल का तेल बालों के विकास के लिए एक प्रभावी उपाय है। यह न केवल बालों को पोषण देता है, बल्कि स्कैल्प की समस्याओं को भी दूर करता है। इसे बनाने के लिए आप 200 ग्राम नारियल तेल में करीब 4 से 5 चक्र फूल को उबाल लें। इस तेल को छानकर किसी कांच की बोतल में रखें और नियमित रूप से हेयर मसाज करें।
चक्र फूल का हेयर मास्क (Star Anise Hair Mask)
चक्र फूल का हेयर मास्क बालों को गहराई से पोषण देता है और उन्हें टूटने से बचाता है। यह मास्क बालों को मुलायम और चमकदार बनाता है। इसे बनाने के लिए आप करीब 3 से 4 चक्र फूल को पीस लें। इस पाउडर को करीब एक से दो चम्मच के साथ मिलाकर एक मास्क तैयार करें। इसके बाद इसे बालों पर लगाएं और करीब 20 से 25 मिनट के बाद माइल्ड शैंपू से बालों को धो सकते हैं। इससे बाल तेजी से बढ़ते हैं।
चक्र फूल की चाय (Star Anise Tea)
चक्र फूल की चाय भी बालों के लिए फायदेमंद होती है। इसे पीने से बालों को अंदर से पोषण मिलता है, जिससे उनकी जड़ें मजबूत होती हैं और बाल तेजी से बढ़ते हैं। इसे बनाने के लिए आप करीब डेढ़ कप में करीब 1 चक्र फूल को उबाल लें। इसके बाद इसमें शहद मिलाएं और धीरे-धीरे पिएं।
इसे भी पढ़ें: बालों को तेजी से बढ़ाने के लिए क्या करना चाहिए? जानें 4 उपाय
Star Anise For Hair Growth: चक्र फूल बालों की देखभाल के लिए एक प्राकृतिक और प्रभावी उपाय है। इसके नियमित उपयोग से बालों की तेजी से ग्रोथ होती है, बाल मजबूत और घने बनते हैं। प्राकृतिक तत्वों से भरपूर यह उपाय न केवल बालों की समस्याओं को दूर करता है, बल्कि उन्हें लंबे समय तक स्वस्थ और सुंदर भी बनाए रखता है।