Expert

हेयर ग्रोथ में मदद करता है फेरिटिन प्रोटीन, जानें रक्त में क्या होना चाहिए इसका सही स्तर?

Does Low Ferritin Cause Hair Loss: फेरिटिन एक प्रकार का प्रोटीन है जो बालों के लिए जरूरी होता है। जानें बालों की ग्रोथ के लिए यह कैसे फायदेमंद होता है।   
  • SHARE
  • FOLLOW
हेयर ग्रोथ में मदद करता है फेरिटिन प्रोटीन, जानें रक्त में क्या होना चाहिए इसका सही स्तर?


Does Ferritin Increase Hair Growth: क्या आपके बाल भी बहुत ज्यादा झड़ने लगे हैं? क्या आपके बाल भी लगातार कमजोर और पतले होते जा रहे हैं? ऐसे में शरीर में फेरिटिन की कमी इसका कारण हो सकती है। फेरिटिन एक प्रकार का प्रोटीन है, जो बालों के लिए जरूरी होता है। शरीर के लिए ये जरूरी न्यूट्रिएंट भी माना जाता है जो आयरन स्टोर करने में मदद करता है। इसकी कमी से बालों की ग्रोथ रुक सकती है। लेकिन क्या आप जानते हैं यह बालों के लिए किस तरह काम करता है? इस बारे में जानने के लिए न्यूट्रिशनिस्ट नेहा रंगलानी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। आइये इस लेख के माध्यम से समझें फेरिटिन के बारे में। 

ferritin

पहले समझें क्या हैं फेरिटिन- What Is Ferritin

फेरिटिन एक तरह का प्रोटीन है जो शरीर में आयरन स्टोर करने में मदद करता है। एक्सपर्ट के मुताबिक ज्यादातर लोगों में फेरिटिन लेवल कम होता है। लेकिन एक लेवल तक इसे मेंटेन रखना जरूरी है। यह जरूरत होने पर शरीर को आयरन देता है। बॉडी को नॉर्मल फंक्शनिंग के लिए जब आयरन की जरूरत होती है, जो वो फेरिटिन में स्टोर आयरन इस्तेमाल करती है।  

इसे भी पढ़ें- शरीर में कमजोरी महसूस होने पर जरूर करवाएं ये 5 ब्लड टेस्ट, जिससे पता चलेगी सही वजह

बालों के लिए क्यों फायदेमंद है फेरिटिन प्रोटीन- Why Is Ferritin Important For Hair Health

बालों को हेल्दी और स्ट्रांग रखने में आयरन भी जरूरी होता है। जब हमारे हेयर फॉलिकल्स को आयरन नहीं मिल पाता, तो वो फेरिटिन से आयरन की कमी पूरी करती है। अगर शरीर में फेरिटिन नहीं है, तो बाल कमजोर हो सकते हैं और बालों का झड़ना बढ़ सकता है। शरीर में फेरिटिन की कमी होने से आयरन स्टोर नहीं होता है। इससे बालों से जुड़ी अन्य समस्याएं भी हो सकती हैं। 

शरीर में फेरिटिन लेवल कितना होना जरूरी है? 

फेरिटिन लेवल बहुत ज्यादा या बहुत कम दोनों ही नुकसानदायक हो सकता है। शरीर में ज्यादा फेरिटिन होने का मतलब है कि बॉडी ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस में है। इसलिए हमें फेरिटिन लेवल को 100 से 120 तक ही रखना चाहिए। लेकिन बहुत अधिक होने से  आयरन की मात्रा बढ़ेगी जो शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस बढ़ने की वजह बन सकता है। 

इसे भी पढ़ें- आयरन की कमी के इन 7 छिपे हुए संकेतों को न करें नजरअंदाज, जानें इसके अलग-अलग स्टेज

फेरिटिन की कमी के लक्षण

यह ब्लड में मौजूद प्रोटीन है जो समस्त स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। यह बॉडी में आयरन लेवल मेंटेन रखने में भी मदद करता है। थायराइड फंक्शन के लिए भी फेरिटिन जरूरी माना जाता है। इसकी कमी से थकावट, कमजोरी, सुस्ती और सांस लेने में तकलीफ होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

फेरिटिन की कमी को कैसे पूरा कर सकते हैं? 

फेरिटिन की कमी को पूरा करने के लिए आप आयरन सप्लिमेंट अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसके लिए आप आयरन वाले खाद्य पदार्थ डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसका लेवल जानने के लिए चेकअप करवाना ही जरूरी है। इसलिए जब भी आपको लगे आपके बाल ज्यादा झड़ रहे हैं, तो अपना फेरिटिन लेवल जरूर चेक करवाएं। 

इस लेख में हमने जाना कि बालों के लिए फेरिटिन प्रोटीन कितना जरूरी है। अगर आपके बाल भी ज्यादा झड़ रहे हैं, तो अपना आयरन इंटेक बढ़ाएं और फेरिटिन टेस्ट जरूर करवाएं। अगर समस्या का बढ़ रही है डॉक्टर से संपर्क करें। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by INTEGRATIVE NUTRITIONIST 🍀 (@neharanglani_)

Read Next

बाल धोने से पहले या बाद में: एक्सपर्ट से जानें कब लगाना चाहिए बालों पर तेल?

Disclaimer