Expert

बाल धोने से पहले या बाद में: एक्सपर्ट से जानें कब लगाना चाहिए बालों पर तेल?

तेल लगाने से बाल लंबे और घने बनते हैं। हेयर फॉल भी कंट्रोल होता है। शहनाज हुसैन से जानें बालों पर तेल कब लगाना चाहिए?
  • SHARE
  • FOLLOW
बाल धोने से पहले या बाद में: एक्सपर्ट से जानें कब लगाना चाहिए बालों पर तेल?


Hair Oiling Tips: स्वस्थ बालों के लिए, हेयर केयर रूटीन को फॉलो करना बहुत जरूरी होता है। इसके लिए कोई बालों पर मेहंदी लगाता है, तो कोई बालों को शैंपू और कंडीशनर अप्लाई करता है। इसके अलावा, बालों की देखभाल के लिए, तेल लगाना भी बहुत जरूरी होता है। बालों पर तेल लगाने से, बालों को मॉइश्चर मिलता है। तेल लगाने से बाल लंबे और घने बनते हैं। हेयर ऑयलिंग करने से बाल जड़ से मजबूत बनते हैं। इससे हेयर फॉल भी कंट्रोल होता है। इसलिए बालों को मजबूत और खूबसूरत बनाए रखने के लिए सप्ताह में 1-2 बार तेल जरूर लगाना चाहिए। लेकिन, बालों पर तेल कब लगाना चाहिए? बालों पर तेल लगाने का सही समय क्या है? बाल धोने से पहले या बाद में, तेल कब लगाना चाहिए? आइए, फेमस ब्यूटी और हेयर केयर एक्सपर्ट शहनाज हुसैन से जानते हैं

बाल धोने से पहले या बाद में: तेल कब लगाना चाहिए?- Balo Par Tel Kab Lagana Chahiye

अक्सर लोगों के मन में सवाल रहता है कि बाल धोने से पहले या बाद में, तेल कब लगाना चाहिए? शहनाज हुसैन बताती हैं कि बालों में नहाने से पहले ही तेल लगाना चाहिए। यानी आपको बाल धोने से पहले, बालों पर तेल लगाना चाहिए। आप गुनगुने तेल से बालों की मालिश कर सकते हैं। आप हेयर वॉश करने से एक रात पहले या 4-5 घंटे पहले बालों पर तेल लगा सकते हैं। तेल को अच्छी तरह से बालों की जड़ों तक लगाना चाहिए।

बाल धोने के बाद तेल क्यों नहीं लगाना चाहिए?

कुछ लोग हेयर वॉश करने के बाद, बालों पर तेल लगाते हैं। लेकिन, इससे बालों पर धूल-मिट्टी जम जाती है और इससे बाल टूटने की समस्या हो सकती है। इसलिए बाल धोने के बाद, बालों पर तेल लगाने से बचना चाहिए।

इसे भी पढ़ें- बालों पर रोज न लगाएं तेल, वरना हो सकती हैं बालों से जुड़ी कई समस्याएं

Hair oiling

बालों पर तेल लगाने का सही तरीका क्या है?- How to Apply Oil on Hair in Hindi

  • इसके लिए आप तेल को हल्का गुनगुना करें।
  • फिर बालों और स्कैल्प पर उंगलियों की मदद से तेल लगाएं।
  • हल्के हाथों से बालों की मसाज करें।
  • इसके बाद, पानी में भिगोए हुए गर्म तैलिए को सिर पर बांध लें। 
  • इससे स्कैल्प के रोम छिद्र खुल जाते हैं।
  • तेल बालों की जड़ों तक अच्छी तरह पहुंच जाता है। 
  • फिर आप 3-4 घंटे बाद बालों को माइल्ड शैंपू से धो सकते हैं।

बालों पर तेल लगाने के फायदे- Hair Oiling Benefits in Hindi

  • बालों पर तेल लगाने से बालों की सेहत अच्छी रहती है। इससे बाल घने और मजबूत होते हैं।
  • बालों पर तेल लगाने से ड्राईनेस दूर होती है। इससे रूखे और बेजान बालों से छुटकारा मिलता है।
  • तेल लगाने से बालों को पोषण मिलता है। 
  • तेल बालों को मजबूत बनाता है। इससे झड़ते बालों की समस्या भी दूर होती है।

बालों पर कौन-सा तेल लगाना चाहिए?- Best Oil for Hair in Hindi

वैसे तो बालों पर कोई-सा भी तेल लगाया जा सकता है। लेकिन नारियल तेल और तिल के तेल को बालों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। आप चाहें तो बालों को पोषण देने के लिए बादाम या अरंडी का तेल भी लगा कते हैं। 

बालों की खूबसूरती बढ़ाने, बालों को मजबूत बनाने के लिए बालों की तेल से मालिश जरूर करनी चाहिए। आप नारियल तेल या सरसों के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

Read Next

बालों की कई समस्याओं को दूर करती है मुल्तानी मिट्टी, जानें इस्तेमाल का तरीका

Disclaimer