दिन की शुरुआत में प्रोटीन से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन सेहत के लिए हमेशा से फायदेमंद रहा है। दरअसल, प्रोटीन से भरपूर खाद्य पदार्थों को खाने से ये आपकी इम्यून सिस्टम को किक स्टार्ट देना का काम करता है। ऐसा ही प्रोटीन से भरपूर खाद्य पदार्थ है अंकुरित सोयाबीन (soybean benefits)। जी हां, जिस तरह से लोग चने या मूंग को अंकुरित कर खाते हैं, उसी तरह से सोयाबीन के बीजों को भी अंकुरित करके खाया जाता है। इसे खाने से शरीर को प्रोटीन के अलावा आयरन, विटामिन सी और कुछ हेल्दी फैट मिलते हैं जो कि शरीर के सेल्स, टिशूज और कई अंगों के काम काज को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। इसे आप सलाद, चाट और सूप बना कर खा सकते हैं। तो, आइए आज विस्तार से जानते हैं अंकुरित सोयाबीन खाने के फायदे (soybean sprouts benefits)
image credit: google images
अंकुरित सोयाबीन की न्यूट्रिशनल वैल्यू
अंकुरित सोयाबीन की न्यूट्रिशनल वैल्यू की बात करें तो, 1 कप यानी कि लगभग 70 ग्राम सोयाबीन में 85 कैलोरी होता है। जिसमें से सबसे ज्यादा
- -9 ग्राम प्रोटीन
- -7 ग्राम कार्ब्स
- -5 ग्राम फैट
- -विटामिन सी
- -आयरन
- -फोलेट
- - कैल्शियम
- - फॉसफोरस
- -पोटेशियम
- -जिंक पाए जाते हैं।
इसे भी पढ़ें : पीलिया हाेने पर तुरंत बंद कर दें इन 6 चीजाें का सेवन, डायटीशियन से जानें ऐसा न करने के नुकसान
अंकुरित सोयाबीन के फायदे-Health benefits of sprouted soybeans
1. कोलेस्ट्रॉल कम करता है
अंकुरित सोयाबीन बैड कोलेस्ट्रॉल से पीड़ित लोगों के लिए बहुत फायदेमंद है। दरअसल, इसमें अनसैचरेटेड फैट्स होते हैं जो कि बैड कलेस्ट्रॉल को कम करने और इन्हें पचाने में मदद करते हैं। दरअसल, ये धमनियों पर जमे हुए प्लाक को साफ करता है जो कि गुड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी बढ़ा सकता है। इस तरह ये कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद करता है। साथ ही ये आपके द्वारा खाए गए अनहेल्दी फैट्स को पचाने में मदद करता है और खून को डिटॉक्सीफाई करता रहता है। इसलिए कोलेस्ट्रॉल कम दिल के मरीजों और डायबिटीज के रोगियों के लिए भी फायदेमंद है।
2. आयरन की कमी पूरी करता है
आयरन की कमी के कारण ज्यादातर महिलाएं और बच्चे स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करते रहते हैं। ऐसे में रोज एक मुट्ठी अंकुरित सोयाबीन खाने से ये शरीर में आयरन की कमी को दूर करता है। दरअसल, इसकी खास बात ये है कि अंकुरित सोयाबीन फाइटिक एसिड के स्तर को कम करता है और आयरन को अवशोषित करने में मदद करता है। साथ ही ये हीमोग्लोबिन के उत्पादन में भी मदद करता है। जिन लोगों में हीमोग्लोबिन की भारी कमी है उन्हें अंकुरित सोयाबीन का दूध पीना चाहिए। दरअसल, ये फेरिटिन नामक प्रोटीन के स्तर में सुधार करता है जो कि आयरन को स्टोर करने में मददगार है।
3. वजन घटाने में मददगार
अंकुरित सोयाबीन आपको तेजी से वजन घटाने में भी मदद कर सकता है। ये दो तरीके से काम करता है। पहला तो ये प्रोटीन से भरपूर है जिसे खाने से आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगती है और आप बेकार के खाने पीने और क्रेविंग से बच जाते हैं। दूसरा इसमें अघुलनशील आहार फाइबर की मात्रा बहुत ज्यादा है जो पाचन में सहायता करता है। ये मेटाबोलिज्म को तेज कर वेट लॉस के प्रोसेस में मदद करता है। इसके अलावा ये आंतों को साफ करने में मदद करता है। इसका रफेज मल में थोक को जोड़का है और एक स्क्रब ब्रश की तरह काम करके आंतों की सफाई करता है। इस तरह ये कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए रामबाण इलाज की तरह भी काम करता है।
इसे भी पढ़ें : हाई प्रोटीन डाइट में क्या खाएं और क्या नहीं? एक्सपर्ट से जानें इसके फायदे और नुकसान
4. हड्डियों को मजबूत बनाता है
अंकुरित सोयाबीन में प्रोटीन के साथ कैल्शियम भी है। इसलिए ये हड्डियों को मजबूत बनाने में भी मदद करता है। ये उन लोगों के लिए ज्यादा फायदेमंद है जो कि घुटनों में दर्द और कमर दर्द की शिकायत करते हैं। इसके अलावा नसों को स्वस्थ रखने के लिए भी अंकुरित सोयाबीन खाना बहुत फायदेमंद है। इसमें मैग्निशियम और कॉपर जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो कि नसों को स्वस्थ रखने में भी मदद करते हैं।
5. हाइपरटेंशन से बचाता है
अंकुरित सोयाबीन हाई ब्लड प्रेशर को कम करने और ब्लड प्रेशर संतुलित रखने में मदद करता है। दरअसल, सोयाबीन जब अंकुरित हो जाते हैं तो इनमें पेप्टाइड्स की मात्रा बढ़ जाती है जो कि ब्लड सेल्स को हेल्दी रखते हैं और खून के बहाव को संतुलित रखते हैं। इस तरह ये हाइपरटेंशन के लक्षणों को कम करने में मदद करता है।
तो, नाश्ते में अंकुरित सोयाबीन को किसी भी रूप में शामिल करने की कोशिश करें। अगर आपको नाश्ते में इसे खाना अच्छा नहीं लगता तो शाम को स्नैक्स के रूप में या फिर चाट और सूप बना कर इसका सेवन करें।
Main image credit: kongnamul_homegrown
Read more articles on Healthy Diet in Hindi