Sprouted Garlic Benefits in High Cholesterol: बहुत ज्यादा तला-भुना और फैटी फूड्स का सेवन शरीर में बैद कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है। हमारे शरीर में दो तरह के कोलेस्ट्रॉल बनते हैं- एक हाई डेंसिटी लिपोप्रोटीन (HDL) जिसे गुड कोलेस्ट्रॉल कहा जाता है और दूसरा लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन (LDL) जिसे बैड कोलेस्ट्रॉल कहते हैं। शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की स्थिति हो ही हाई कोलेस्ट्रॉल कहते हैं। शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसकी वजह से हार्ट अटैक, कार्डियक अरेस्ट और कोरोनरी आर्टरी डिजीज का खतरा बढ़ जाता है। शरीर में बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए खानपान और जीवनशैली का विशेष ध्यान रखना चाहिए। हाई कोलेस्ट्रॉल में अंकुरित लहसुन का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से शरीर में बढ़े बैड फैट को कम करने और गुड फैट को बढ़ाने में मदद मिलती है।
हाई कोलेस्ट्रॉल में अंकुरित लहसुन के फायदे- Sprouted Garlic Benefits in High Cholesterol in Hindi
कुरित फल और सब्जियों के सेवन को लेकर यह बात हमेशा ध्यान में रखनी चाहिए कि सभी तरह के अंकुरित फल और सब्जियां सेहत के लिए फायदेमंद नहीं होते हैं लेकिन लहसुन को अंकुरित कर खाने के फायदे अनेकों हैं। आरोग्यं हेल्थ सेंटर के क्लिनिकल डाइटिशियन डॉ वीडी त्रिपाठी कहते हैं, "अंकुरित लहसुन में शक्तिशाली एंटी-ऑक्सीडेंट और एंजाइम पाए जाते हैं, जो नसों में जमा बैड कोलेस्ट्रॉल को खत्म करने में मदद करते हैं।" अंकुरित लहसुन में मौजूद एंजाइम हेल्दी हार्ट को बढ़ावा देने का काम करते हैं। इसका सेवन करने से हार्ट ब्लॉकेज की समस्या में भी फायदा मिलता है। दिल की बीमारियों से बचने के लिए रोजाना अंकुरित लहसुन का सेवन करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: क्या कोलेस्ट्रॉल को जड़ से खत्म किया जा सकता है? डॉक्टर से जानें जवाब
हाई कोलेस्ट्रॉल के लक्षण- High Cholesterol Symptoms in Hindi
शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर ये लक्षण दिखते हैं-
- सीने में दर्द और बेचैनी
- ब्लड प्रेशर बढ़ना
- सांस लेने में परेशानी
- अचानक से घबराहट होना
- शरीर में लगातार थकान और सुस्ती बनी रहना
- अचानक दिल की धड़कन बढ़ना
- अचानक से शरीर के बाएं हिस्से में दर्द होना
- मतली और उल्टी की समस्या
रोजाना अंकुरित लहसुन का सेवन करने से ऊपर बताये गए फायदे मिलते हैं। दिल के मरीजों के लिए लहसुन का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। नियमित रूप से आप इसका सेवन कर कई समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। अगर आप लहसुन के स्मेल से बचना चाहते हैं तो इसे कच्चा खाने के बजाय भूनकर इसका सेवन करें।
(Image Courtesy: Freepik.com)