Doctor Verified

हाई कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए करें शहद और लहसुन का सेवन, मिलेंगे अनोखे फायदे

Honey Garlic Benefits in High Cholesterol: लहसुन और शहद में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट गुण शरीर में बढ़े बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
हाई कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए करें शहद और लहसुन का सेवन, मिलेंगे अनोखे फायदे


Honey Garlic Benefits in High Cholesterol: असंतुलित खानपान और निष्क्रिय जीवनशैली के कारण शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का खतरा रहता है। शरीर में बढ़े बैड कोलेस्ट्रॉल को सही समय पर कंट्रोल न करने से हार्ट की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। हमारे शरीर में दो तरह के कोलेस्ट्रॉल बनते हैं- एक हाई डेंसिटी लिपोप्रोटीन (HDL) जिसे गुड कोलेस्ट्रॉल कहा जाता है और दूसरा लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन (LDL) जिसे बैड कोलेस्ट्रॉल कहते हैं। शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की स्थिति हो ही हाई कोलेस्ट्रॉल कहते हैं। इसकी वजह से हार्ट अटैक, कार्डियक अरेस्ट समेत कई गंभीर स्थितियों का खतरा भी बढ़ जाता है। शरीर में बढ़े बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए शहद और लहसुन का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं हाई कोलेस्ट्रॉल में शहद और लहसुन के फायदे और खाने का सही तरीका।

हाई कोलेस्ट्रॉल में शहद और लहसुन खाने के फायदे- Benefits Honey And Garlic To Lower Cholesterol in Hindi

शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल यानी LDL का लेवल 100 mg/dL से कम होना सामान्य माना जाता है। अगर इससे ज्यादा है, तो आपको तुरंत डॉक्टर की सलाह लेने की जरूरत होती है। कोलेस्ट्रॉल की मात्रा अगर 130 mg/dL से ज्यादा है, तो आपको हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। लहसुन और शहद में मौजूद गुण शरीर में बढ़े बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं।

Honey Garlic Benefits in High Cholesterol

इसे भी पढ़ें: क्या कोलेस्ट्रॉल को जड़ से खत्म किया जा सकता है? डॉक्टर से जानें जवाब

आरोग्यं हेल्थ सेंटर के क्लीनिकल डाइटिशियन डॉ वीडी त्रिपाठी कहते हैं, "लहसुन और शहद में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट गुण समेत कुछ केमिकल शरीर में बढ़े बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं। नियमित रूप से शहद और लहसुन का सेवन करने से हार्ट डिजीज के खतरे को कम करने में भी मदद मिलती है। इसका सेवन वजन कंट्रोल करने से लेकर ब्लड शुगर को मेंटेन रखने में भी फायदेमंद होता है। आप डॉक्टर की सलाह लेकर हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या में इसका सेवन कर सकते हैं।"

इसे भी पढ़ें: हाई कोलेस्ट्रॉल से छुटकारा पाने के लिए ऐसे करें पपीता के बीज का सेवन, मिलेंगे अनोखे फायदे

हाई कोलेस्ट्रॉल में कैसे करें शहद-लहसुन का सेवन?- How To Eat Honey Garlic in High Cholesterol in Hindi

हाई कोलेस्ट्रॉल से छुटकारा पाने के लिए रोजाना सुबह के समय शहद और लहसुन का एक साथ सेवन करना चाहिए। रोजाना लहसुन की दो कलियों को हल्की आंच में रोस्ट करके शहद में डुबाकर खाएं। नियमित रूप से इसका सेवन करने से शरीर को कई अनोखे फायदे मिलेंगे।

हाई कोलेस्ट्रॉल के लक्षण- High Cholesterol Symptoms in Hindi

  • सीने में दर्द और बेचैनी

  • सांस लेने में परेशानी
  • ब्लड प्रेशर बढ़ना
  • स्किन के रंग में बदलाव
  • अचानक से घबराहट होना
  • अचानक दिल की धड़कन बढ़ना
  • शरीर में लगातार थकान और सुस्ती बनी रहना
  • अचानक से शरीर के बाएं हिस्से में दर्द होना
  • मतली और उल्टी की समस्या

जीवनशैली में कुछ बदलाव करके आप कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रण में रख सकते हैं। इसके लिए आप रेग्युलर एक्सरसाइज करें। इससे एचडीएल कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाने और एलडीएल कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद मिलती है। हाई कोलेस्ट्रॉल के लक्षण दिखने पर सबसे पहले डॉक्टर की सलाह लें।

(Image Courtesy: freepik.com)

Read Next

कम खाना खाने के बाद भी बढ़ जाता है वजन, तो एक्सपर्ट से जानें इसका कारण

Disclaimer