Doctor Verified

शरीर में बढ़े बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए पिएं अनार का जूस, जानें तरीका

Pomegranate Juice in High Cholesterol: अनार के जूस में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट, पॉलीफेनोल्स जैसे गुण शरीर में बढ़े हुए बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
शरीर में बढ़े बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए पिएं अनार का जूस, जानें तरीका


Pomegranate Juice in High Cholesterol: भागदौड़ भरी जीवनशैली और असंतुलित डाइट की वजह से आज के समय में लोग स्वास्थ्य का ध्यान नहीं रख पाते हैं। स्वास्थ्य और शरीर का सही ध्यान न रखने के कारण ही बीमारियों का खतरा भी तेजी से बढ़ रहा है। अनहेल्दी खानपान और निष्क्रिय जीवनशैली के कारण हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या का खतरा रहता है। बहुत ज्यादा तला-भुना और फैटी खाना खाने की वजह से आपके शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने लगता है। हमारे शरीर में दो तरह के कोलेस्ट्रॉल बनते हैं- एक हाई डेंसिटी लिपोप्रोटीन (HDL) जिसे गुड कोलेस्ट्रॉल कहा जाता है और दूसरा लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन (LDL) जिसे बैड कोलेस्ट्रॉल कहते हैं। शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की स्थिति हो ही हाई कोलेस्ट्रॉल कहते हैं। इसे कम करने के लिए डाइट और लाइफस्टाइल का विशेष ध्यान रखना चाहिए। अनार का जूस पीने से शरीर में बढ़े बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिलती है।

हाई कोलेस्ट्रॉल में अनार का जूस पीने के फायदे- Pomegranate Juice Benefits in High Cholesterol in Hindi

अनार के दाने ही नहीं, बल्कि इसके छिलके और पत्तियां भी विभिन्न औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। हाई कोलेस्ट्रॉल कम करने में अनार का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। कोलेस्ट्रॉल एक मोम जैसा पदार्थ होता है जो हमारे शरीर में पाया जाता है। यह कोशिका झिल्ली के निर्माण और कुछ हार्मोन के प्रोडक्शन के लिए बहुत जरूरी होता है। जब शरीर में इसकी मात्रा बढ़ती है, तो यह धमनियों में जमा हो जाता है और ब्लड फ्लो प्रभावित करता है। नोएडा स्थित आरोग्यं हेल्थ सेंटर के क्लीनिकल डाइटिशियन डॉ वीडी त्रिपाठी कहते हैं, "अनार के जूस में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट, पॉलीफेनोल्स जैसे गुण शरीर में बढ़े हुए बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करते हैं।"

Pomegranate Juice Benefits in High Cholesterol in Hindi

इसे भी पढ़ें: हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए करें इन आदतों में बदलाव

हाई कोलेस्ट्रॉल में अनार का जूस पीने के फायदे इस तरह से हैं-

1. एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर: अनार का जूस एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर होता है, जिनमें से कुछ खासतौर पर पॉलीफेनोल्स (polyphenols) हैं। ये एंटीऑक्सिडेंट ऑक्सीकरण को रोकते हैं, जिससे एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को नुकसान पहुंचता है।

2. एलडीएल को कम करता है: नियमित रूप से अनार का जूस पीने से एलडीएल कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम हो सकता है। तीन महीने तक रोजाना अनार का जूस पीने से एलडीएल कोलेस्ट्रॉल के स्तर में 12% की कमी हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: हाई कोलेस्ट्रॉल ठीक करने में कितना समय लगता है? जानें डॉक्टर से

3. सूजन कम करता है: अनार में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट सूजन को कम करने में भी मदद करते हैं। धमनियों में सूजन भी कोलेस्ट्रॉल जमा होने का एक कारण हो सकता है।

4. बीपी कंट्रोल: अनार का जूस रक्तचाप यानी को कम करने में भी मदद कर सकता है, जो हार्ट को हेल्दी रखने के लिए जरूरी है।

हाई कोलेस्ट्रॉल में कैसे करें अनार के जूस का सेवन?

आम तौर पर, एक दिन में 120 मिलीलीटर से 240 मिलीलीटर तक अनार का जूस पीना सुरक्षित माना जाता है। अनार का जूस प्राकृतिक रूप से मीठा होता है, इसमें मौजूद शुगर की मात्रा शरीर के लिए नुकसानदायक भी हो सकती है। अगर आप डायबिटीज या शुगर से जुड़ी किसी समस्या से जूझ रहे हैं, तो अपने डॉक्टर की सलाह के बाद ही इसका सेवन करें।

(Image Courtesy: freepik.com)

Read Next

क्या गर्मियों में जायफल का दूध पीना फायदेमंद है? जानें एक्सपर्ट से

Disclaimer