Doctor Verified

क्या गर्मियों में जायफल का दूध पीना फायदेमंद है? जानें एक्सपर्ट से

Benefits of Nutmeg Milk: जायफल को दूध में डालकर पीने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। लेकिन क्या गर्मियों में इसका सेवन करना फायदेमंद है।   
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या गर्मियों में जायफल का दूध पीना फायदेमंद है? जानें एक्सपर्ट से


Nutmeg Milk In Summer: दूध के साथ जायफल का कॉम्बिनेशन बेहद फायदेमंद होता है। इसके सेवन से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। यह पाचन सम्बन्धित समस्याओं से जल्द राहत देता है। दूध में रोज जायफल डालकर पीने से गैस, कब्ज या अपच जैसी समस्याओं से राहत मिलती है। वहीं इसके सेवन से त्वचा को भी फायदा मिलता है। इससे त्वचा में प्राकृतिक निखार आता है और दाग-धब्बे भी कम होते हैं। इसकी तासीर गर्म होती है, तो क्या गर्मियों में इसका सेवन करना फायदेमंद है? क्या इसका सेवन करना गर्मियों में नुकसानदायक भी हो सकता है? इस बारे में जानने के लिए हमने बात कि बेंगलुरु के जिंदल नेचरक्योर इंस्टीट्यूट की मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बबीना एन.एम से। 

nutmeg

क्या गर्मियों में जायफल के दूध का सेवन करना चाहिए? Is It Beneficial To Drink Nutmeg Milk In Summer

गर्मियों में आप जायफल के दूध का सेवन कर सकते हैं। लेकिन इसके लिए आपको अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना चाहिए। अगर आप केवल स्वाद के लिए इसका सेवन कर रहे हैं, तो आप शाम के दौरान इसका सेवन कर सकते है। इसके अलावा, इसे रात में सोने से पहले भी ले सकते हैं। लेकिन अगर आप किसी स्वास्थ्य समस्या से गुजर रहे हैं, तो आपको डॉक्टर की सलाह पर ही इसका सेवन करना चाहिए। इसके अधिक सेवन से आपको मतली या उनींदापन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। 

इसे भी पढ़ें- दूध में जायफल मिलाकर पीने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें किस समय पीना है ज्यादा फायदेमंद

दूध में जायफल डालकर पीने के फायदे- Health Benefits of Nutmeg Milk

  • दूध में जायफल डालकर पीने से लिवर और दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है। इसमें एंटी-कैंसर गुण होते हैं, जो गंभीर बीमारियों का खतरा कम कर सकते हैं। 
  • इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जिससे जोड़ों के दर्द से भी राहत मिलती है।
  • अगर आपको रात में नींद नहीं आती है, तो आप इसका सेवन कर सकते हैं। इसके सेवन से आपकी स्लीप क्वालिटी बेहतर होगी और आपको अच्छी नींद आएगी। 
  • यह दूध पीने से आपको पाचन संबन्धित समस्याओं से भी राहत मिलेगी। अगर आपको अपच, कब्ज या एसिडिटी रहती है, तो आपको इसे अवॉइड करना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें- रात में पिएं जायफल और केसर वाला दूध, सेहत को मिलेंगे जबरदस्त फायदे

गर्मियों में जायफल के दूध का सेवन करने के लिए आपको इन चीजों का ध्यान रखना चाहिए- 

  • दूध में जायफल डालते वक़्त ध्यान रखें कि आप इसकी कम मात्रा ही इस्तेमाल करें। जायफल का पाउडर इस्तेमाल कर रहे हैं, तो चुटकी भर ही इस्तेमाल करें। इसका ज्यादा सेवन करने से आपको कई साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं। 
  • अगर आप किसी स्वास्थ्य समस्या के लिए इसका सेवन कर रहे हैं, तो कम मात्रा लेने से शुरुआत करें। अगर आपको इसके सेवन से नींद या सुस्ती लगती है, तो आपको इसे कम मात्रा से शुरुआत करें। 
  • अगर आप ब्रेस्टफीडिंग मदर हैं या प्रेग्नेंट हैं, तो आपको इसे अवॉइड करना चाहिए। इसके सेवन से महिला को नुकसान हो सकता है। यह प्रेग्नेंसी के दौरान कई परेशानियों का कारण बन सकता है। 
  • अगर आप किसी दवा का सेवन करते हैं, तो आपको डॉक्टर की सलाह पर इसका सेवन करना चाहिए। क्योंकि जायफल कई दवाओं के साथ मिलकर शरीर को नुकसान कर सकता है।

Read Next

सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं ये 3 फूड कॉम्बिनेशन, डाइट में कर सकते हैं शामिल

Disclaimer