Expert

गर्मियों में दूध में मिलाकर पिएं सौंफ, सेहत को मिलेंगे कई फायदे

सौंफ का दूध पीने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं गर्मियों में इसका सेवन करना क्यों फायदेमंद है? लेख में एक्सपर्ट से जानें इसके फायदे।
  • SHARE
  • FOLLOW
गर्मियों में दूध में मिलाकर पिएं सौंफ, सेहत को मिलेंगे कई फायदे


Can We Eat Fennel Seeds In Summer: बच्चा हो य बड़ा दूध पीना हर किसी के लिए जरूरी होता है। इसमें कैल्शियम और प्रोटीन होने के साथ सभी जरूरी मिनरल्स मौजूद होते हैं। इसलिए दूध को कंप्लीट मील भी माना जाता है। अगर आप रोज नाश्ते में दूध पीते हैं, तो इससे काफी देर तक भूख नहीं लगती है। अगर इसमें प्राकृतिक मसाले मिलाए जाएं, तो इसका स्वाद और फायदे दोनों बढ़ जाते हैं। अधिकतर घरों में दूध में हल्दी, दालचीनी और इलायची जैसे खड़े मसाले मिलाकर पीना फायदेमंद माना जाता है। इसी तरह दूध में सौंफ मिलाकर पीना भी फायदेमंद होता है। इसमें प्राकृतिक गुण होते हैं जो संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए जरूरी होते हैं। इसका सेवन करना डाइजेन और इम्यूनिटी दोनों के लिए फायदेमंद होता है। गर्मियों में अगर इसका सेवन रोज किया जाए, तो इससे सेहत को कई फायदे मिलते हैं। गर्मियों में सौंफ का दूध पीने से सेहत को क्या फायदे होते हैं? इस बारे में जानने के लिए हमने हरियाणा स्थित सिरसा जिले के आयुर्वेदिक डॉ श्रेय शर्मा से बात की। आइए लेख में एक्सपर्ट से जानें इसके फायदे।

01 - 2025-05-30T193331.064

गर्मियों में सौंफ वाला दूध पीने के फायदे- Fennel Seeds Milk Benefits In Summer

शरीर को ठंडक मिलती है- Keep Body Cool

गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के लिए ठंडी तासीर वाली चीजों का सेवन करना चाहिए। ऐसे में सौंफ का दूध एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। सौंफ की तासीर ठंडी होती है। अगर दूध में मिलाकर इसका सेवन किया जाए, तो इससे शरीर को ठंडा रखने में मदद मिलती है। अगर आपको गर्म दूध में इसका सेवन नहीं करना है, तो आप सौंफ का ठंडा शरबत बनाकर भी इसका सेवन कर सकते हैं।

डाइजेशन इंप्रूव होता है- Improve Digestion

गर्मियों में पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने के लिए आप सौंफ का दूध पी सकते हैं। यह डाइजेशन के लिए नेचुरल लैक्सेटिव की तरह काम करता है। इसके सेवन से गट हेल्थ इंप्रूव होती है और डाइजेशन इंप्रूव होता है। रोज सौंफ का दूध पीने से पाचन क्रिया ठीक से काम करती है और पाचन तंत्र भी स्वस्थ रहता है।

इसे भी पढ़ें- सौंफ का पानी किसे नहीं पीना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें

पेट ठीक से साफ होता है- Help To Clean Gut

रोज सौंफ का दूध पीने से पेट भी ठीक से साफ हो पाता है। गर्मियों में कुछ लोगों को कब्ज और ब्लोटिंग जैसी समस्याएं ज्यादा रहती हैं। ऐसे में सौंफ का दूध पीना बहुत फायदेमंद होता है। इसके सेवन से पाचन क्रिया ठीक से काम करती है और पेट ठीक से साफ होता है। अगर आप रोज रात में सौंफ का दूध पीकर सोते हैं, तो इससे अगले दिन मलत्याग करना आसान हो जाता है।

ब्लोटिंग और एसिडिटी कम होती है- Reduce Bloating and Acidity

ब्लोटिंग और एसिडिटी से राहत पाने के लिए भी आप सौंफ का दूध पी सकते हैं। इसके सेवन से पेट ठीक से साफ होता है। रोज रात को पीकर सोने से पाचन क्रिया ठीक रहती है। इससे ब्लोटिंग और एसिडिटी और अपच जैसी समस्याएं भी ठीक होती हैं।

इसे भी पढ़ें- 1 दिन में कितनी सौंफ खानी चाहिए? आयुर्वेदाचार्य से जानें

मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है- Boost Metabolism

अगर आप वेट लॉस करना चाहते हैं, तो सौंफ का दूध आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन है। इसके सेवन से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और वेट लॉस में मदद मिलती है। इसे आप एक मील की तरह डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसके सेवन से काफी देर तक भूख नहीं लगती है और कैलोरी इनटेक कम होता है।

निष्कर्ष

गर्मियों में सौंफ का दूध पीने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। इसके सेवन से पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है। रोज इसका सेवन करने से एसिडिटी, ब्लोटिंग या अपच जैसी समस्याएं ठीक होती हैं। सौंफ की तासीर ठंडी होती है और इससे शरीर को ठंडक भी मिलती है। इसके सेवन से त्वचा संबंधित समस्याओं से भी राहत मिलती है। अगर आप किसी स्वास्थ्य समस्या के लिए रोज दवा लेते हैं, तो आपको किसी आयुर्वेदिक डॉक्टर की सलाह पर ही इसका सेवन करना चाहिए।

FAQ

  • गर्म दूध में सौंफ मिलाकर पीने से क्या होता है?

    गर्म दूध में सौंफ मिलाकर पीने से डाइजेशन इंप्रूव होता है। इससे कब्ज, एसिडिटी, ब्लोटिंग और अपच जैसी समस्याएं ठीक होती हैं। 
  • क्या हम रोजाना सौंफ का दूध पी सकते हैं?

    रोजाना सौंफ का दूध पीना पूरी तरह सेफ है। इसके सेवन से एसिडिटी, ब्लोटिंग या अपच जैसी समस्याएं ठीक होती हैं। सौंफ की तासीर ठंडी होती है और इससे शरीर को ठंडक भी मिलती है। सौंफ की तासीर ठंडी होती है और इससे शरीर को ठंडक भी मिलती है।
  • सौंफ गरम है या ठंडा?

    सौंफ की तासीर ठंडी होती है। इसके सेवन से शरीर को ठंडा रखने में मदद मिलती है। सौंफ का सेवन करने से पेट को भी ठंडक मिलती है। इसे डेली डाइट में शामिल करने से गर्मियों में होने वाली कई समस्याओं से राहत मिलती है। 

 

 

 

Read Next

सौंफ का पानी किसे नहीं पीना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version