Dudh Wali Chai me Saunf Milakar Pine ke Fayde: अधिकतर भारतीय घरों में दूध वाली चाय पी जाती है। दूध वाली चाय पीने से तनाव और सिरदर्द से राहत मिलती है। हालांकि, कई लोगों को दूध वाली चाय पीने से पेट में एसिडिटी और गैस बन जाती है। कोई दूध वाली चाय में अदरक मिलाकर पीता है तो कोई हरी इलायची। आप चाहें तो इसमें सौंफ मिलाकर भी पी सकते हैं। दूध वाली चाय में सौंफ मिलाकर पीना बेहद फायदेमंद होता है। सौंफ वाली चाय पीने से पाचन से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं। इससे पाचन क्रिया में सुधार होता है। साथ ही, पित्त प्रकृति के लोगों के लिए भी लाभकारी होता है। आप भी दूध वाली चाय में सौंफ मिलाकर (Saunf Wali Chai Pine ke Fayde) पी सकते हैं। आइए, रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल, सिरसा के आयुर्वेदाचार्य श्रेय शर्मा से जानते हैं दूध वाली चाय में सौंफ मिलाकर पीने के फायदे-
दूध वाली चाय में सौंफ मिलाकर पीने के फायदे- Fennel Tea Benefits for Health in Hindi
1. एसिडिटी से राहत दिलाए
दूध वाली चाय में सौंफ मिलाकर पीने से अपच, गैस और एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत मिल सकती है। अगर आप रोजाना इस चाय का सेवन करेंगे, तो पेट और सीने की जलन शांत होगी। अगर आपको अक्सर ही एसिडिटी की समस्या (Tea for Acidity in Hindi) रहती है तो आप इस चाय को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
2. पाचन क्रिया में सुधार करे
सौंफ पाचन-तंत्र के लिए बेहद फायदेमंद होती है। अगर आप दूध वाली चाय में सौंफ मिलाकर पिएंगे, तो इससे पाचन क्रिया बेहतर बनेगी। पाचन से जुड़ी समस्याओं से राहत पाने के लिए आप दूध वाली चाय में सौंफ (Milk Tea with Fennel) मिलाकर ले सकते हैं। सौंफ पाचन क्रिया में सुधार करके कब्ज और अपच को दूर करता है।
इसे भी पढ़ें- रोजाना सुबह पिएं मेथी और सौंफ वाली ये हेल्दी चाय, जानें इसकी रेसिपी और फायदे
3. पेट की सूजन कम करे
सौंफ में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो शरीर को सूजन को कम करने में असरदार होते हैं। अगर आपको पेट में किसी तरह की सूजन है तो दूध वाली चाय में सौंफ मिलाकर पीना फायदेमंद हो सकता है। दूध वाली चाय पीने से पेट की सूजन को कम करने में मदद मिलती है। लेकिन अगर आपको पेट में गंभीर सूजन है तो इस स्थिति में डॉक्टर की सलाह पर ही इसका सेवन करें
4. पेट की गर्मी शांत करे
पित्त प्रकृति के लोगों को अक्सर पेट में गर्मी बनी रहती है। ऐसे में उन्हें पेट और सीने में जलन (Saunf Tea for Stomach Heat) का सामना करना पड़ता है। अगर आपको भी पेट में गर्मी रहती है तो आप दूध वाली चाय में सौंफ मिलाकर ले सकते हैं। सौंफ पेट की गर्मी को शांत करने में मदद करता है।
इसे भी पढ़ें- पित्त प्रकृति में लाभदायक है सौंफ का पानी, जानें इसके 5 बेहतरीन फायदे
सौंफ सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है। इससे शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट होती है। साथ ही, मासिक धर्म चक्र के दौरान होने वाले दर्द और ऐंठन से भी राहत मिलती है। आप भी दूध वाली चाय में सौंफ मिलाकर पी सकते हैं। इससे सेहत को कई लाभ मिलते हैं। लेकिन अगर आपको कोई गंभीर समस्या है, तो इसका सेवन डॉक्टर की सलाह पर करें।
images: Freepik