Expert

क्या वाकई दूध वाली चाय पीने से किडनी स्टोन का खतरा हो सकता है? जानें डॉक्टर से

दूध वाली चाय को अगर सीमित मात्रा में पिया जाए तो इसका स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर नहीं पड़ता है। लेकिन, अगर आप जरूरत से ज्यादा चाय पीते हैं तो इससे कहीं न कहीं किडनी स्टोन होने का खतरा बढ़ सकता है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या वाकई दूध वाली चाय पीने से किडनी स्टोन का खतरा हो सकता है? जानें डॉक्टर से


Can Drinking Milk Tea Increases Risk of Kidney Stones in Hindi: अधिकांश भारतीय घरों में सुबह की शुरूआत चाय की चुस्की के साथ ही होती है। सुबह उठने के बाद चाय पीना हममें से ज्यादातर लोगों की पसंद होती है। चाय एक ऐसी चीज है, जिसे आमतौर पर सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। कुछ लोग तो दिनभर में कई बार चाय पीते हैं। चाय को लेकर लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि क्या दूध वाली चाय पीने से किडनी स्टोन का खतरा हो सकता है? हालांकि, देखा जाए तो ज्यादा चाय पीना सेहत के लिए हानिकारक होती है।

चाय पीने से शरीर को किसी तरह का फायदा मिलने के बजाय आपको नुकसान ही होगा। अगर आप पहले से ही किडनी स्टोन से पीड़ित हैं तो ऐसे में चाय पीने से पहले आपको अपने डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। हालांकि, दूध वाली चाय पीने से सेहत क अन्य भी कई तरह के नुकसान झेलने पड़ सकते हैं। इस बारे में ज्यादा जानकारी लेने के लिए हमने दिल्ली की डाइटिशियन प्राची छाबरा से बातचीत की। (Kya Doodh Wali Chai Peene se Kidney ki Pathri Hoti Hai) -  

क्या वाकई दूध वाली चाय पीने से किडनी स्टोन हो सकता है?

प्राची के मुताबिक दूध वाली चाय को अगर सीमित मात्रा में पिया जाए तो इसका स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर नहीं पड़ता है। लेकिन, अगर आप जरूरत से ज्यादा चाय पीते हैं तो इससे कहीं न कहीं किडनी स्टोन होने का खतरा (How to Prevent Kidney Stone) बढ़ सकता है। दरअसल, चाय की पत्तियों में ऑक्सालेट्स पाया जाता है।

दूध मे कैल्शियम की अच्छी मात्रा होती है। कैल्शियम और ऑक्सालेट्स साथ में मिलकर किडनी स्टोन होने के खतरे को बढ़ा सकता है। किडनी स्टोन होने के साथ ही साथ अगर आप ज्यादा दूध वाली चाय पीते हैं तो इससे डिहाइड्रेशन भी हो सकता है। 

Can drinking milk tea increases risk of kidney stones-inside

किडनी स्टोन के मरीजों को नहीं पीनी चाहिए दूध वाली चाय 

अगर आप पहले से ही किडनी स्टोन के मरीज हैं तो ऐसे में दूध वाली चाय पीना आपके लिए हानिकारक हो सकता है। अगर आप किडनी स्टोन से परेशान हैं (How to Treat Kidney Stone) तो दूध में चाय पत्ती मिलाकर पीना स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।

ज्यादा चाय पीने से आपको हिडाइड्रेशन हो सकता है, जिससे यूरिन में भी समस्या आ सकती है और इससे शरीर में मिनरल्स और सॉल्ट की मात्रा बढ़ सकती है, जो कहीं न कहीं आपके किडनी स्टोन को और ज्यादा बढ़ा सकता है। इसलिए, अगर आप किडनी स्टोन के मरीज हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही दूध वाली चाय पिएं। 

ज्यादा दूध वाली चाय पीने के नुकसान

  1. जरूरत से ज्यादा दूध वाली चाय पीने से स्वास्थ्य को कई नुकसान हो सकते हैं।
  2. ज्यादा दूध वाली चाय पीने से शरीर में आयरनी की कमी हो सकती है साथ ही कुछ मामलों में पोषक तत्वों का अवशोषण भी कम हो सकता है।
  3. अगर आप ज्यादा दूध वाली चाय पीते हैं तो इससे कई बार नींद में कमी आ सकती है और आपको अनिद्रा की समस्या हो सकती है।
  4. ज्यादा मात्रा में दूध पीने से आपको हार्ट से जुड़ी समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है।
  5. इससे आपको पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याएं जैसे गैस, अपच और पेट फूलना आदि हो सकता है।
  6. दूध वाली चाय ज्यादा मात्रा में लेने से कई बार एंग्जाइटी और स्ट्रेस का भी शिकार हो सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें - क्या दूध वाली चाय पीने से आंतों को नुकसान पहुंचता है? एक्सपर्ट से जानें 

दूध वाली चाय किसे नहीं पीनी चाहिए?

  1. कुछ लोगों को दूध वाली चाय पीने से परहेज करना चाहिए।
  2. अगर आपका पाचन तंत्र कमजोर है और आप पाचन संबंधी समस्याओं से पीड़ित हैं तो ऐसे में दूध वाली चाय न पिएं।
  3. अगर आपको कैफीन सेंसिटिविटी की समस्या है तो ऐसे में दूध वाली चाय पीने से परहेज करना चाहिए।
  4. पित्त प्रवृति वाले लोगों के लिए ज्यादा दूध वाली चाय पीना नुकसानदायक हो सकती है।
  5. लैक्टोज इंटॉलरेंस से पीड़ित लोगों के लिए भी दूध वाली चाय पीना नुकसानदायक हो सकती है।

FAQ

  • क्या दूध पीने से गुर्दे की पथरी बनती है?

    जी नहीं, दूध पीने से गुर्दे यानि किडनी की पथरी नहीं बनती है। दूध में अगर चाय पत्ती मिलाई जाए तो इससे किडनी स्टोन बढ़ने का खतरा हो सकता है। 
  • रोज दूध वाली चाय पीने से क्या होता है?

    दूध वाली चाय को सीमित मात्रा में पीना सेहत के लिए लाभकारी भी हो सकता है, लेकिन इसे ज्यादा पीने से कई बार डिहाइड्रेशन और पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। 
  • खाली पेट चाय पीने से क्या नुकसान होता है?

    खाली पेट चाय पीने से गैस, अपच, शरीर में आयरन के अवशोषण में कमी होने के साथ ही साथ पाचन तंत्र से जुड़ी अन्य समस्याएं भी हो सकती हैं। 

 

 

 

Read Next

सावन में सुस्ती को कहें बाय-बाय! जानें वो 5 सुपरफूड्स जो देंगे दिनभर ताजगी और ताकत

Disclaimer

TAGS