Does Eating Eggs Cause Kidney Stones in Hindi: अंडा खाना सेहत के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होता है। इसे खाने से शरीर को पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन और कैल्शियम मिलता है। अंडे खाने से हड्डियां मजबूत होने के साथ-साथ पेट को भी कई फायदे मिलते हैं। अंडे खाना आपकी शारीरिक ऊर्जा को बनाए रखने के अलावा आपके हार्ट के लिए भी फायदेमंद होता है। अक्सर आपने देखा होगा कि जिम जाने और बॉडीबिल्डिंग करने वाले लोग अंडे खाने को ज्यादा प्राथमिकता देते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि अंडे मसल बिल्डिंग में भी आपके लिए मदददगार हो सकते हैं। लेकिन, अंडे खाने के अपने कुछ नुकसान भी हो सकते हैं।
कुछ लोगों के मन में यह कंफ्यूजन रहती है कि अंडे गुर्दे की पथरी का भी कारण बन सकते हैं। अगर आप भी ऐसा ही सोचते हैं तो इस लेख को जरूर पढ़ें। आइये दिल्ली के होम्योपैथी क्लीनिक के डॉ. पंकज अग्रवाल से जानते हैं क्या वाकई अंडे खाने से गुर्दे में पथरी हो सकती है? (Can Kidney Stone Patient Eat Egg White in Hindi) -
क्या वाकई अंडे खाने से गुर्दे में पथरी हो सकती है? (Does Eating Eggs Cause Kidney Stones in Hindi)
अंडे खाना सेहत के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होते हैं। अगर आप सीमित मात्रा में अंडे का सेवन करते हैं तो इससे कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचा जा सकता है। लेकिन, अंडों का ज्यादा सेवन करना कुछ मामलों में नुकसानदायक भी साबित हो सकता है। अगर आप सीमित मात्रा में अंडे खाते हैं तो इससे किडनी स्टोन नहीं होता है। लेकिन, इसे ज्यादा खाना कई बार किडनी में पथरी बनने का कारण बन सकता है। दरअसल, अंडे एनिमल प्रोटीन का अच्छा स्त्रोत है इसलिए कई बार यह शरीर में जाकर किडनी स्टोन को बढ़ावा दे सकता है। हालांकि, इसका सेवन ज्यादा किया जाए तो ऐसा हो सकता है।
क्या किडनी स्टोन के मरीज अंडे खा सकते हैं? (Can Kidney Stone Patients Eat Eggs in Hindi)
अगर आप पहले से ही किडनी स्टोन के मरीज हैं तो कोशिश करें कि अंडों के सेवन को सीमित करें। ज्यादा अंडे खाना आपके यूरिक एसिड को बढ़ा सकता है। वहीं, हाई यूरिक एसिड किडनी में पथरी बना सकता है। वहीं, हाई यूरिक एसिड से यूरीन में सिट्रेट की मात्रा बढ़ सकती है, जिससे पथरी होने का खतरा रहता है। इसलिए, अगर आपको किडनी स्टोन की समस्या है तो ऐसे में आपको अंडे का सेवन थोड़ा कम कर देना चाहिए। ऐसे में आपको अंडे खाने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।
इसे भी पढ़ें - आयुर्वेद के अनुसार अंडे का सेवन कब और कैसे करना चाहिए? जानें एक्सपर्ट से
किडनी स्टोन के मरीजों को क्या नहीं खाना चाहिए? (Foods to Avoid Eating in Kidney Stone Patients in Hindi)
- अगर आप किडनी की पथरी के मरीज हैं तो ऐसे में हाई ऑक्सालेट वाले फूड्स जैसे चुकंदर, शकरकंदस स्ट्रॉबेरी, टमाटर का सूप आदि नहीं लेना चाहिए।
- ऐसे में आपको स्वीटनर्स, ज्यादा चीनी और सिरप आदि लेने से परहेज करना चाहिए।
- किडनी स्टोन के मरीजों को ज्यादा कैल्शियम वाले फूड्स लेने से बचना चाहिए।
- अगर आप किडनी स्टोन के मरीज हैं तो ऐसे में एनिमल प्रोटीन जैसे अंडे, मछली, चीज, चिकन और बीफ आदि नहीं खाना चाहिए।