Doctor Verified

आयुर्वेद के अनुसार अंडे का सेवन कब और कैसे करना चाहिए? जानें एक्सपर्ट से

आयुर्वेद के अनुसार ज्यादा अंडे खाने से सेहत को नुकसान हो सकता है। जानें अंडे खाने का सही समय और सही तरीका क्या है?
  • SHARE
  • FOLLOW
आयुर्वेद के अनुसार अंडे का सेवन कब और कैसे करना चाहिए? जानें एक्सपर्ट से


When and How To Consume Egg: आयुर्वेद में खाने के नियमों पर विशेष ध्यान दिया जाता है। किस चीज को खाने का सही समय क्या है या किस तरह से खाना चाहिए। इस तरह से उस चीज को पचाना भी आसान हो जाता है। इसी तरह अंडे के सेवन को लेकर भी आयुर्वेद में कई नियमों पर बात की गई है। दिन में अंडे के सेवन का सही समय क्या है या अंडे के सेवन का सही तरीका क्या होना चाहिए। इन नियमों को समझने से आप अंडे के कारण होने वाले नुकसान से बच सकते हैं। अंडा सेहत के लिए फायदेमंद है। लेकिन आयुर्वेद की मानें तो इसके सेवन से शरीर में हीट पैदा होती है। आप जितने ज्यादा अंडे का सेवन करेंगे, शरीर में हीट भी उतनी ज्यादा बढ़ेगी। इस बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए आयुर्वेदिक डॉक्टर ईशा नेगी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। आइए लेख में जानें आयुर्वेद में अंडे के बारे में क्या जरूरी बातें बताई गई हैं।

inside-how-to-eat-eggs

अंडे का कितना सेवन करना चाहिए?

आयुर्वेद में प्रतिदिन के बजाय सप्ताह भर कितने अंडे खा सकते हैं, इस पर बात की गई है। इसके मुताबिक अगर आप सप्ताह में 5 या इससे कम अंडे खाते हैं, तो सेहत के लिए फायदेमंद है। लेकिन इससे अधिक अंडे खाने से शरीर में पित्त बढ़ सकता है।

ज्यादा अंडे खाने के सेहत को क्या नुकसान हो सकता है? Harmful Effects of Eating Eggs

ज्यादा अंडे के सेवन से बॉडी में इंफ्लेमेशन बढ़ सकती है। सप्ताह में पांच से ज्यादा अंडे खाने से आपके हार्मोन्स डिस्टर्ब हो सकते हैं। अंडे के अधिक सेवन से एस्ट्रोजन, थॉयराइड या कोर्टिसोल हार्मोन इंबैलेंस हो सकते हैं। बॉडी में हीट ज्यादा बढ़ने की वजह से एक्ने-ब्रेकआउट की समस्या हो सकती है। इसके कारण बालों का झड़ना भी बढ़ सकता है। इसलिए अंडे का सेवन कम ही करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें- अंडे का सफेद भाग या पूरा अंडा दोनों में से क्या है ज्यादा फायदेमंद, जानें इनमें मौजूद पोषक तत्वों के बारे में

किन स्थितियों में अंडे का सेवन नहीं करना चाहिए? When To Avoid Eggs

  • अंडे का प्रकृति गर्म होती है। अगर आपको बॉडी इंफ्लेमेशन की समस्या रहती है, तो ऐसे में अंडे खाने से हार्मोनल इशुज बढ़ सकते हैं। आपको हेयर फॉल या एक्ने की समस्या से गुजरना पड़ सकता है।
  • अगर आप सिर्फ प्रोटीन इनटेक पूरा करने के लिए अंडे खाते हैं, तो जरूरी नहीं यह आपकी बॉडी को सूट करेगा। अगर आपकी पाचन अग्नि कमजोर है, तो अंडे पचने में मुश्किल हो सकते हैं। इसके कारण आपको ब्लोटिंग, थकावट या वजन बढ़ने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
  • अगर आपको थकावट, सूजन या हार्मोनल इंबैलेंस की समस्या रहती है, तो आपको अंडे खाने अवॉइड करने चाहिए। ऐसे में आपको ठंडी तासीर वाली चीजों का सेवन करना चाहिए। एंटी-इंफ्लेमेटरी फूड्स जैसे कि हरी पत्तेदार सब्जियां, भीगे हुए सीड्स, मौसमी सब्जियां जरूर खाएं।

इसे भी पढ़ें- प्रेग्नेंसी के लिए जरूरी है महिला में अंडे की सही क्वालिटी, घर पर इसकी जांच कैसे करें? एक्सपर्ट से जानें

लेख में हमने जाना कि आयुर्वेद में अंडे खाने का सही तरीका क्या बताया गया है। इसके साथ ही, हमने समझा कि किन स्थितियों में हमें अंडे खाने अवॉइड करनी चाहिए। अगर आपको कोई स्वास्थ्य समस्या रहती है, तो आपको किसी आयुर्वेदिक एक्सपर्ट की सलाह पर ही अंडे खाने चाहिए।

 

Read Next

आयुर्वेद में सेहत के लिए गोखरू को माना जाता है बेहद फायदेमंद, जानें सही मात्रा और खाने का तरीका

Disclaimer