Which is Better Egg White Or Whole Egg: अंडा प्रोटीन का एक बेहतरीन स्रोत माना जाता है। सर्दियों में लोग अंडे का ज्यादा सेवन करते हैं। लेकिन लोगों के अंडा खाने का तरीका बहुत अलग-अलग होता है। कई लोग पूरा अंडा खाना पसंद करते हैं, जबकि कुछ लोग अंडे का सिर्फ सफेद भाग खाते हैं औऱ कुछ अंडे की जर्दी यानी सफेद भाग खाना पसंद करते हैं। दरअसल अंडे का सफेद भाग और जर्दी दोनों ही आपके शरीर के लिए फायदेमंद होती है। अंडे की जर्दी का सेवन अधिकतर लोग नहीं करते हैं, क्योंकि इसमें फैट की मात्रा ज्यादा होती है। इस लिए लोग पीले हिस्से को खाना छोड़ देते हैं। ऐसे में आइए न्यूट्रिशनिस्ट जिया नवानी से जानते हैं कि अंडे का सफेग भाग या पूरा अंडा, क्या खाना ज्यादा फायदेमंद होता है?
पूरे अंडे में मौजूद पोषक तत्व
- कैलोरी: 72
- प्रोटीन: 6 ग्राम
- वसा: 5 ग्राम
इसे भी पढ़े: रोज अंडा खाने से हो सकती हैं फूड पॉइजनिंग और पेट दर्द समेत ये 5 समस्याएं, ज्यादा मात्रा होती है नुकसानदायक
पूरा अंडा खाने के फायदे
- संपूर्ण अंडा विटामिन ए, डी और ई से भरपूर होता है, जो आपकी आंखों, हड्डियों के स्वास्थ्य और इम्यूनिटी के लिए जरूरी है।
- विटामिन बी12 और फोलेट के गुन रेड ब्लड सेल्स के निर्माण और दिमाग को बेहतर तरीके से काम करने में मदद करता है।
- आयरन और जिंक से भरपूर अंडा ऑक्सीजन परिवहन और इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने में मदद करता है।
- अंडा में मौजूद कोलीन दिमाग के विकास और लिवर को बेहतर तरीके से काम करने के लिए जरूरी है।
- अंडा अपने प्रोटीन गुणों के कारण मांसपेशियों के निर्माण और रिकवरी के लिए बेहतरीन माना जाता है।
- इसमें स्वस्थ वसा होता है, जो हार्मोनल संतुलन को बेहतर रखता है और शरीर की ताकत को बढ़ाता है।
अंडे की सफेदी में मौजूद पोषक तत्व
- कैलोरी: 17
- प्रोटीन: 3.6 ग्राम
- वसा: लगभग 0
इसे भी पढ़े: अंडा या पनीर: वजन बढ़ाने के लिए क्या होता है ज्यादा फायदेमंद? एक्सपर्ट से जानें
अंडे की सफेद में विटामिन और मिनरल्स जैसे पोषक तत्व कम से कम मात्रा में पाया जाता है।
अंडे की सफेदी के फायदे
- अंडे की सफेदी में राइबोफ्लेविन होता है, जो एनर्जी लेवल को बढ़ाने में मदद करता है।
- इसमें मौजूद सेलेनियम एक एंटीऑक्सीडेंट के रूप में काम करता है और इम्यूनिटी को बढ़ाता है।
- अंडे की सफेदी उन लोगों के लिए एक हेल्दी विकल्प है जो कैलोरी का सेवन कम मात्रा में करते हैं।
- अंडे की सफेदी एक शुद्ध प्रोटीन स्रोत, जो एक्सट्रा फैट के बिना आपकी मांसपेशियों की मरम्मत करने में मदद करता है।
- अंडे की सफेदी में कोलेस्ट्रोल नहीं होता है, इसलिए कोलेस्ट्रॉल कम करने वालों के लिए ये एक स्वस्थ विकल्प है।
View this post on Instagram
पूरा अंडा या अंडे की सफेदी, क्या है ज्यादा हेल्दी?
पूरे अंडा पोषण, ऊर्जा और पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य स्रोत का सेवन करने वालों के लिए हेल्दी विकल्प है। जबकि अंडे की सफेदी कैलोरी फ्री, कम फैट वाला फूड है, जो कोलेस्ट्रोल को कम करने में मदद कर सकता है और मांसपेशियों को मजबूत बनाता है। पूरे अंडे पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, जिसमें विटामिन, मिनरल्स और हेल्दी फैट होता है। हालांकि, कम वसा, उच्च प्रोटीन की जरूरतों के लिए अंडे की सफेदी एक बढ़िया विकल्प है।
Image Credit: Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version