Red or White Radish: सर्दियों में मूली खूब खाई जाती है। अधिकतर लोग सर्दियों में मूली खाना पसंद करते हैं। इस मौसम में कोई मूली का सलाद खाता है, तो कोई इसकी सब्जी खाना पसंद करता है। इतना ही नहीं, मूली की चटनी भी खूब खाई जाती है। मार्केट में दो तरह की मूली मिलती है- सफेद और लाल। सफेद और लाल मूली सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है। मूली में विटामिन सी, फाइबर, मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसलिए मूली को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। वैसे तो आप सफेद और लाल, दोनों मूली फायदेमंद होती है। लेकिन, आइए सफेद मूली और लाल मूली में से क्या ज्यादा फायदेमंद होता है?
सफेद मूली और लाल मूली, क्या है ज्यादा फायदेमंद?
डॉ. सुगीता मुटरेजा बताती हैं, “सफेद मूली और लाल मूली, दोनों ही सेहत के लिए फायदेमंद होती हैं। लेकिन दोनों की विशेषताएं और गुण अलग-अलग हो सकते हैं।इसलिए आप चाहें तो सफेद या लाल, किसी भी मूली का सेवन कर सकते हैं।”
इसे भी पढ़ें- सर्दियों में खूब पिएं मूली के पत्तों का गरमा गरम सूप, दूर होंगी सर्दी-जुकाम जैसी कई समस्याएं
सफेद मूली के फायदे
- सफेद मूली पाचन के लिए बेहद फायदेमंद होती है। कब्ज और गैस जैसी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए आप सफेद मूली का सेवन कर सकते हैं।
- सफेद मूली वेट लॉस में भी मददगार होती है। अगर आ वजन घटाना चाहते हैं, तो सफेद मूली को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं।
- सफेद मूली शरीर की सूजन को कम करने में असरदार होती है। शरीर की सूजन कम करने के लिए आप सफेद मूली का सेवन कर सकते हैं।
- सफेद मूली शरीर को डिटॉक्स करने में भी मदद करती है। अगर आप रोजाना सफेद मूली का सेवन करेंगे, तो इससे शरीर में जमा गंदगी आसानी से बाहर निकल जाएगी।
इसे भी पढ़ें- डायबिटीज के रोगियों को डाइट में शामिल करने चाहिए मूली के पत्ते, शुगर रहेगी कंट्रोल
लाल मूली के फायदे
- लाल मूली विटामिन-सी से भरपूर होती है। यह शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट करता है। इससे कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं दूर होती हैं।
- लाल मूली खाने से त्वचा भी स्वस्थ बनी रहती है। स्किन के लिए लाल मूली फायदेमंद होती है।
- लाल मूली पाचन-तंत्र को भी मजबूत बनाता है। यह एसिडिटी और गैस्ट्रिक समस्याओं को दूर करती है।
- मोटापे से परेशान लोग अपनी डाइट में लाल मूली शामिल कर सकते हैं। इसमें फाइबर होता है, जो वेट लॉस में असरदार होता है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version