Red Potato Nutritional Facts: भारत में अधिकतर लोग अपनी डेली डाइट में आलू का सेवन करते हैं। बाजार में आपको पहाड़ी आलू से लेकर नए आलू तक इसकी कई वैरायटी मिल जाएगी। इनमें आपको लाल आलू की वैरायटी भी देखने को मिल जाएगी। लाल आलू देश में उत्तर प्रदेश और बिहार के कई भागों में पाया जाता है। पोषक तत्वों की बात करें, तो इसमें सफेद आलू से भी ज्यादा पोषक तत्व पाए जाते हैं। विटामिन्स और मिनरल्स होने के साथ इसमें पोटेशियम और विटामिन-सी भी अधिक होता है। लाल आलू के सेवन से आपको कई स्वास्थ्य समस्याओं में भी फायदा मिल सकता है। आइए इस लेख के माध्यम से जानें लाल आलू सेहत के लिए क्यों फायदेमंद है। ऐसे ही कई प्रश्नों के उत्तर जानने के लिए हमने बात कि नुपूर पाटिल फिटनेस वेलनेस सेंटर की सीईओ और न्यूट्रीशनिस्ट व फिटनेस एक्सपर्ट नुपूर पाटिल से।
लाल आलू का सेवन करने के फायदे- Health Benefits of Red Potatoes
इम्यूनिटी बूस्ट करे- Boost Immunity
इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए भी लाल आलू अच्छा ऑप्शन है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन-सी पाया जाता है, जो इम्यूनिटी बनाए रखने के लिए जरूरी है। साथ ही, इसमें जिंक और कॉपर जैसे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं जो बीमारियों से लड़ने में मदद करते हैं।
वेट लॉस में मदद करें- Helps In Weight Loss
लाल आलू के सेवन से आपको वजन घटाने में भी मदद मिल सकती है। इसमें फाइबर अधिक मात्रा में पाया जाता है, जो वेट और फैट्स घटाने में मदद करता है। लाल आलू में फाइबर होने से आपको काफी देर तक भूख नहीं लगती है। इसलिए आप अपने अगले मील में कम कैलोरी इनटेक करते हैं।
इसे भी पढ़ें- National Nutrition Week: शकरकंद और आलू में कौन है ज्यादा फायदेमंद, जानिए दोनों के पोषक तत्व
पाचन तंत्र स्वस्थ रखे- Helps In Digestion
लाल आलू में कार्बोहाइड्रेट और फाइबर जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो पाचन क्रिया को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी है। साथ ही, इसमें विटामिन-सी और विटामिन-बी6 भी अधिक मात्रा में पाए जाते हैं जिससे पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है।
शरीर में एनर्जी बनाए रखे- Maintain Energy Level
अगर आपको अक्सर एनर्जी की कमी महसूस होती है, तो लाल आलू का सेवन कर सकते हैं। इसमें कार्बोहाइड्रेट अधिक मात्रा में पाया जाता है, जो एनर्जी बनाए रखने के लिए जरूरी है।
हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद- Good For Heart Health
लाल आलू का सेवन करना हार्ट हेल्थ के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। इसमें पोटेशियम भी अधिक मात्रा में पाया जाता है। पोटेशियम ब्लड प्रेशर मेंटेन रखने के लिए फायदेमंद है। इससे हार्ट स्ट्रॉक और हार्ट डिजीज का खतरा कम होता है।
इसे भी पढ़ें- चेहरे पर आलू लगाने से सकते हैं कई नुकसान, बरतें ये जरूरी सावधानियां
स्ट्रेस कम करने में मदद करे- Reduce Stress Level
अगर आपको अक्सर स्ट्रेस या एंग्जायटी रहती हैं, तो लाल आलू आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। इसमें पोटेशियम के साथ विटामिन-बी6 भी पाया गया है। ये तत्व नर्वस सिस्टम को रिलैक्स रखने के लिए जरूरी माना जाता है।
इसे आप भूनकर या सब्जी बनाकर अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। अगर आपको किसी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या रहती है, तो इसका सेवन शुरू करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर करें।