Does Red Wine Increases Good Cholesterol: ऐसा माना जाता है, रेड वाइन का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं किसी भी तरह के अल्कोहल का सेवन शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसा कहा जाता है कि हार्ट हेल्थ के लिए रेड वाइन का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ावा देने में मदद मिलती है। कोलेस्ट्रॉल शरीर में मौजूद एक प्रकार का फैट है, जो दो तरह का होता है- एक लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन और दूर हाई डेंसिटी लिपोप्रोटीन। शरीर में लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन बढ़ने की स्थिति को ही हाई कोलेस्ट्रॉल कहा जाता है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं, क्या वाकई रेड वाइन पीने से शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद मिलती है।
क्या रेड वाइन पीने से गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है?- Red Wine And Good Cholesterol in Hindi
आरोग्यं हेल्थ सेंटर के क्लीनिकल डाइटिशियन डॉ वीडी त्रिपाठी कहते हैं, "रेड वाइन में एंटीऑक्सीडेंट्स, रेस्वेरेट्रॉल, फ्लावोनॉयड्स समेत कई तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद हो सकते हैं। लेकिन इसका संतुलित मात्रा में ही सेवन करने से शरीर को फायदा मिलता है। बहुत ज्यादा रेड वाइन का सेवन कई गंभीर बीमारियों और समस्याओं का कारण बन सकता है। रेड वाइन का सही ढंग से सेवन करने से शरीर में हाई डेंसिटी लिपोप्रोटीन को बढ़ाने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें: क्या कोलेस्ट्रॉल को जड़ से खत्म किया जा सकता है? डॉक्टर से जानें जवाब
रेड वाइन में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स, विशेष रूप से रेस्वेरेट्रॉल, हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद हो सकते हैं। कुछ अध्ययनों के अनुसार, यह विशेष तत्व लिवर में बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करके HDL या गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ा सकते हैं। हालांकि, इसकी पुष्टि करने के लिए और अध्ययन की आवश्यकता है।
रेड वाइन के फायदे- Red Wine Benefits in Hindi
संतुलित मात्रा में रेड वाइन का सेवन करने से शरीर को ये फायदे मिल सकते हैं-
1.हार्ट के लिए फायदेमंद- रेड वाइन का संतुलित मात्रा में सेवन करने से हार्ट को हेल्दी रखने में मदद मिलती है। यह HDL कोलेस्ट्रोल के स्तर को बढ़ा सकता है, जो हार्ट डिजीज के खतरे को कम करने में मदद करता है।
2. एंटीऑक्सीडेंट्स- रेड वाइन में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को फ्री रेडिकल्स के खिलाफ लड़ने में मदद करते हैं, जो रोग प्रतिरोधक प्रणाली को मजबूत करते हैं।
3. मस्तिष्क स्वास्थ्य- रेस्वेरेट्रॉल मस्तिष्क को हेल्दी रखने और इससे जुड़ी बीमारियों के खतरे को कम करने में मदद करता है।
रेड वाइन पीने के नुकसान- Red Wine Side Effects in Hindi
अधिक मात्रा में रेड वाइन का सेवन शरीर के लिए नुकसानदायक भी होता है। इसका बहुत ज्यादा सेवन करने से लिवर, पेट समेत कई आंतरिक अंगों को नुकसान पहुंचता है। इसकी वजह से डायबिटीज, मोटापा और नर्वस सिस्टम से जुड़ी बीमारियां भी हो सकती हैं। बहुत ज्यादा रेड वाइन का सेवन करने से नींद से जुड़ी परेशानियों का खतरा भी बढ़ जाता है।
इसे भी पढ़ें: क्या वाकई रेड वाइन पीने से हार्ट हेल्दी रहता है? जानें क्या कहते हैं डाइटिशियन
(Image Courtesy: freepik.com)
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version