बहुत से लोग रेड वाइन पीने के शौकीन होते हैं। कुछ लोगों में इसे लेकर तरह-तरह की भ्रांतियां रहती हैं। कुछ मायनों में रेड वाइन सेहत के लिए फायदेमंद हो सकती है, लेकिन इसे ज्यादा पीना सेहत को गंभीर रूप से नुकसान भी पहुंचा सकता है। हाल ही में गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट और लिवर विशेषज्ञ डॉ. सौरभ सेठी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की है, जिसमें उन्होंने रेड वाइन को लेकर लोगों में फैली भ्रांतियों पर बात की है। आइये विस्तार से जानते हैं इसके बारे में।
क्या रेड वाइन पीना वाकई हेल्दी होता है?
डॉ. सेठी ने लिवर ट्रांसप्लांट कराने वाले एक मरीज के बारे में बताया, जिसकी उम्र 50 साल के आस-पास है। इसे फैटी लिवर की समस्या है। उन्होंने बताया कि मरीज यह सोचकर रेड वाइन नियमित तौर पर पीता था कि इसे पीने से उसका हार्ट सुरक्षित और हेल्दी रहेगा। लेकिन इसे रोजाना पीने से उसके लिवर पर बुरी तरह से प्रभावित हुआ। लंबे समय तक शराब का सेवन करने से मरीज को लिवर सिरोसिस की समस्या हो गई। दरअसल, यह फैटी लिवर का लास्ट स्टेज है, जिसके बाद लिवर ठीक होने की संभावना बेहद कम होती है।
View this post on Instagram
लिवर पर पड़ सकता है असर
डॉ. सेठी के मुताबिक रेड वाइन को ज्यादा मात्रा में पीना लिवर पर भारी पड़ सकता है। यह लिवर को बुरी तरह से प्रभावित कर सकती है। इसमें एथेनॉल की मात्रा पाई जाती है, जो शरीर में जाकर लिवर सेल्स को डैमेज करती है। इसे लंबे समय तक पीने से आपको फैटी लिवर की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
रेड वाइन पीने के अन्य नुकसान
- ज्यादा मात्रा में रेड वाइन पीना सेहत के लिए कई तरीकों से नुकसानदायक साबित हो सकती है।
- इससे हार्ट के आस-पास मौजूद रक्त वाहिकाएं प्रभावित हो सकती हैं, जिससे कार्डियोवैस्कुलर हेल्थ पर प्रभाव पड़ सकता है।
- ज्यादा रेड वाइन पीने से ब्लड प्रेशर बढ़ने के साथ ही लिवर में सूजन आने की आशंका भी बढ़ जाती है।
- इसे उल्टी आने के साथ-साथ जी मचलाने या फिर कई बार घबराहट जैसी समस्या हो सकती है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version