Apple Cider Vinegar Gummies Benefits in Hindi: सेब का सिरका एक बेहद हेल्दी ड्रिंक है। दुनियाभर में लोग सेब के सिरके का इस्तेमाल कई सालों से करते आ रहे हैं। सेब का सिरका शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करता है। सेब के सिरके के बेशक अनगिनत फायदे हों, लेकिन इसका स्वाद हर किसी को पसंद नहीं आता है। सेब का सिरका स्वाद में हल्का सा कौसला लगता है इसलिए ज्यादातर लोग इसे पीना पसंद नहीं करते हैं। यही वजह है कि इन दिनों बाजार में सेब के सिरके की गमीज का चलन बढ़ रहा है। सेब के सिरके की गमीज खाने में काफी स्वादिष्ट होते हैं। इसलिए लोग बिना किसी हिचकिचाहट के अपनी डाइट में शामिल कर लेते हैं। लेकिन सवाल यह उठता ही क्या वाकई सेब की सिरके की गमीज उतनी ही फायदेमंद होती है जितनी की सेब का सिरका। आइए जानते हैं इस सवाल का जवाब।
क्या हेल्दी है सेब के सिरके की गमीज का सेवन?- Is it Healthy to Consume Apple Cider Vinegar Gummies?
न्यूट्रिशनिस्ट लवनीत बत्रा के अनुसार सेब के सिरके की गमीज भी सेब के सिरके जितनी ही फायदेमंद होती है। सेब के सिरके के मुकाबले इसकी गमीज का स्वाद में काफी लजीज होती है। इसलिए यह खाने में काफी मजेदार लग सकती है। आइए जानते हैं सेब के सिरके की गमीज खाने के फायदों के बारे में।
सेब के सिरके की गमीज के फायदे- Apple Cider Vinegar Gummies Benefits in Hindi
ब्लड शुगर को करता है कंट्रोल
सेब के सिरके की गमीज में एसिटिक एसिड, प्रोटीन, कैल्शियम, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर पाया जाता है। यह सभी पोषक तत्व ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। न्यूट्रिशनिस्ट के अनुसार सेब के सिरके की गमीज खरीदने से पहले उसमें चीनी का इस्तेमाल कितना हुआ है यह जरूर देखना चाहिए। एक्सपर्ट का कहना है कि जिन गमीज को बनाने के लिए चीनी का इस्तेमाल किया जाता है उसका सेवन करने से बचना चाहिए।
वेट लॉस में मददगार
सेब के सिरके की गमीज में फाइबर पाया जाता है। एक्सपर्ट के अनुसार इसका सेवन करने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और वजन को कम करने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ेंः कंप्यूटर की तरह तेज काम करेगा दिमाग, आज से ही फॉलो करें एक्सपर्ट की ये 4 टिप्स
स्किन को बनाता है ग्लोइंग
स्किन प्रॉब्लम से राहत दिलाने में भी सेब के सिरके की गमीज काफी फायदेमंद होती है। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व एक्जिमा, सोरायसिस जैसी स्किन डिजीज से भी राहत दिलाने में मददगार होते हैं।
कैसे करना चाहिए सेब के सिरके की गमीज का सेवन?
सेब के सिरके या किसी भी तरल पदार्थ की गमी का सेवन सुबह किया जाना चाहिए। जो लोग सुबह खाली पेट किसी तरह की दवा का सेवन करते हैं उन्हें सेब के सिरके की गमीज का सेवन करने से पहले हेल्थ एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।
किन्हें नहीं करना चाहिए सेब के सिरके की गमीज का सेवन?
लवनीत बत्रा के अनुसार सेब के सिरके की गमीज को बनाने के लिए कई बार अतिरिक्त चीनी का इस्तेमाल किया जाता है। प्रत्येक सेब के सिरके की गमी में 1 ग्राम तक अतिरिक्त चीनी होती है, जिसका सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल प्रभावित हो सकता है। एक्सपर्ट के अनुसार जिन लोगों को डायबिटीज या कोई अन्य स्वास्थ्य समस्या है उन्हें सेब के सिरके की गमीज का सेवन नहीं करना चाहिए।
इसे भी पढ़ेंः 7 महीने के बच्चे को क्या-क्या खिलाना चाहिए? जानें पूरे दिन की Meal List
न्यूट्रिशनिस्ट का कहना है कि सेब का सिरका या किसी अन्य तरल चीज का सेवन इसके असल प्रारूप में ही करना चाहिए गमी या कैंडी के तौर पर नहीं। जब हम किसी चीज का सेवन पारंपरिक तरीके से करते हैं तो यह सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद होते हैं।
Image Credit: Freepik.com