Expert

एप्पल साइडर विनेगर (सेब के सिरके) के सेवन का सही तरीका क्या है? बता रहे हैं डॉक्टर

आजकल कई लोग सेब के सिरके को पीते हैं। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि सेब के सिरके को पीने का सही तरीका क्या है?
  • SHARE
  • FOLLOW
एप्पल साइडर विनेगर (सेब के सिरके) के सेवन का सही तरीका क्या है? बता रहे हैं डॉक्टर


What is the Best Way to Take Apple Cider Vinegar Daily: आजकल सोशल मीडिया पर सेब के सिरके का सेवन करने का नया ट्रेंड चल रहा है। इसमें लोगों को वजन घटाने के लिए सेब का सिरका पीने की सलाह दी जाती है। यहां सवाल यह उठता है कि सेब के सिरके का सही तरह से सेवन कैसे किया जाता है। इस बारे में हमने डॉ. अक्षत चड्ढा से बात की है। उनके मुताबिक, लोगों को सेब के सिरके का ज्यादा सेवन करने से बचना चाहिए। दरअसल, यह सिरका नेचर में एसिडिक होता है। इससे हड्डियों और दांतों को नुकसान हो सकता है। साथ ही, पेट की समस्याएं भी होती हैं। ऐसे में आपको सेब के सिरके का सीमित या कम मात्रा में ही सेवन करना चाहिए। आइए अब जानते हैं कि आप सेब के सिरके का किस तरह और कितनी मात्रा में सेवन कर सकते हैं।

किस तरह करें सेब के सिरके का सेवन?- How to Consume Apple Cider Vinegar

apple cider vinegar

डॉ. अक्षत के मुताबिक, आपको सेब के सिरके का सेवन पानी में मिलाने के बाद ही करना चाहिए। आपको इसे डायरेक्ट पीने की गलती नहीं करनी चाहिए। ऐसे में आपको सबसे पहले रॉ और अनफिल्टर्ड सेब के सिरके का सेवन करना चाहिए। आपको सेब के सिरके को शॉट की तरह कभी नहीं पीना चाहिए। इसके लिए आपको एक गिलास पानी लेना है और उसमें 2 चम्मच सेब का सिरका मिलाना है। अब इसे अच्छी तरह पानी में मिलाएं और पी लें

रोजाना कितनी मात्रा में सेब का सिरका पी सकते हैं?- How Much Apple Cider Vinegar Can be Drink Daily

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Akshat Chadha (@dr_akshat)

अगर आप सेब के सिरके का रोजाना सेवन करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपको रोजाना 2 चम्मच यानी तकरीबन 10 एमएल तक, सेब के सिरके का सेवन करना चाहिए। इससे ज्यादा सेब का सिरका पीने से व्यक्ति को पेट में दर्द और एसिड रिफ्लक्स जैसी समस्याएं हो सकती हैं। आइए सेब का सिरका पीने से होने वाले लाभों के बारे में जानते हैं।

इसे भी पढ़ें- सेब का सिरका किसे नहीं लेना चाहिए? डायटिशियन से जानें इसके बारे में

सेब का सिरका पीने से होने वाले फायदे- Benefits of Drinking Apple Cider Vinegar

- बता दें कि सेब के सिरके में पेक्टिन होता है, जो खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। इससे हार्ट हेल्थ को फायदा हो सकता है।
- आमतौर पर डायबिटीज के मरीज भी सेब के सिरके का सेवन कर सकते हैं, क्योंकि यह ब्लड शुगर को कंट्रोल करता है। इसके बाद भी आपको डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।
- सेब के सिरके का सेवन सुबह खाली पेट करना अच्छा होता है। इससे पेट की समस्याओं से बचा जा सकता है।
- सेब का सिरका इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद कर सकता है। इस तरह आप खुद को कई मौसमी बीमारियों से बचा सकते हैं।
- सेब के सिरके में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। इससे एक्जिमा जैसी स्किन की समस्याओं से बचा जा सकता है।

इसे भी पढ़ें- एप्पल साइडर विनेगर पीने का सही समय क्या है? डॉक्टर से जानें कब पिएं और कब नहीं

सेब के सिरके का सेवन करने से शरीर को कई फायदे हो सकते हैं। इसके बाद भी आपको डॉक्टर या किसी एक्सपर्ट की सलाह के बिना सेब के सिरके का सेवन नहीं करना चाहिए। यह सेहत के लिए नुकसानदायक भी साबित हो सकता है।

Read Next

लंबी उम्र और अच्छी सेहत के लिए खाएं ये 5 भारतीय सुपरफूड्स, डाइट एक्सपर्ट से जानें फायदे

Disclaimer