How To Get Apple Cider Vinegar Into Your Diet In Hindi: एप्पल साइडर या सेब का सिरका पीना बहुत ही फायदेमंद होता है। सेब का सिरका सेब के फर्मेंटेड रस से बनाया जाता है। ज्यादातर लोग इसे अपनी वेट लॉस के लिए इसे अपनी डाइट का हिस्सा बनाते हैं। हावर्ड हेल्थ पब्लिशिंग के अनुसार, ‘सबे के सिरके का बहुत कम मात्रा में सेवन किया जाना चाहिए या फिर इसे सप्लीमेंट के तौर पर यूज करना चाहिए। चूंकि, इसमें ऐसटिक एसिड (यह फर्मेंटेशन का बाईप्रोडक्ट होता है) होता है, इसलिए इसके सेवन से हमें कई तरह के स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। लेकिन, यह जान लेना बहुत जरूरी है कि एक दिन में कितना एप्पल साइडर विनेगर का सेवन किया जा सकता है? वयस्कों को एक दिन में एक से दो चम्मच ही एप्पल साइडर विनेगर का सेवन खाने के साथ या खाने के पहले करना चाहिए।’ एप्पल साइडर विनेगर के कई स्वास्थ्य लाभ के बावजूद लोगों को यह नहीं पता होता है कि आखिर इसे अपनी डाइट का हिस्सा कैसे बनाया जा सकता है? इस संबंध में हमने डाइट एन क्योर की डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी से बात की। आप जानें, इस सवाल का जवाब।
हमेशा धीमी शुरुआत करें
अगर आपने हाल ही में एप्पल साइडर का सेवन करना शुरू किया है, तो ज्यादा मात्रा में इसका सेवन न करें। इसके बजाय, बहुत कम मात्रा में लें। शुरुआती दिनों में महज एक चम्मच काफी होगा। आप चाहें, तो कुछ समय बाद अपनी शारीरिक जरूरत के अनुसार, इसकी मात्रा बढ़ा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: सुबह खाली पेट सेब का सिरका (Apple Cider Vinegar) पीने से सेहत को मिल सकते हैं ये 5 फायदे
डाइल्यूट करें
एप्पल साइडर विनेगर काफी ज्यादा एसिडिक होता है। इसलिए, इसका सेवन करते हुए आपको सावाधानी बरतनी चाहिए। आपके लिए बेहतर रहेगा एप्पल साइडर को अपनी डाइट में शामिल करने से पहले हल्का डाइल्यूट करलें। एक बड़े गिलास (8-16 औंस) पानी में 1-2 बड़े चम्मच सेब साइडर सिरका मिलाएं।
इसे भी पढ़ें: Apple Cider Vinegar: क्या हैं सेब के सिरके के फायदे? जानें एक्सपर्ट से
टाइम का ध्यान रखें
आमतौर पर एप्पल साइडर को आप खाना खाने से पहले लिया जाता है। यही इसका सही समय भी माना जाता है। दरअसल, यह डाइजेस्टिव सिस्टम को सही रखता है और ब्लड शुगर के स्तर को भी बैलेंस रखता है। इसे आप खाना खाने के करीब 20 मिनट पहले पी लें।
इसे भी पढ़ें: चेहरे पर इन 2 तरीकों से लगाएं एप्पल साइडर विनेगर, मुंहासों के दाग-धब्बों से मिलेगा छुटकारा
सलाद में मिलाएं
आप चाहें, एप्पल साइडर का सेवन आप सलाद के साथ भी कर सकते हैं। सलाद में एप्पल साइडर के अलावा, आप ऑलिव ऑयल और अन्य हेल्दी चीजों को शामिल करें। आपको काफी फायदा मिलेगा।
इसे भी पढ़ें: सेब का सिरका स्किन पर लगाने से मुंहासे और झुर्रियां होंगी दूर, जानें कैसे करें इस्तेमाल_
ड्रिंक में मिलाएं
कई लोगों को एप्पल साइडर का स्वाद पसंद नहीं आता है या फिर उसे प्लेन ड्रिंक की तरह पीना पसंद नहीं करते हैं। ऐसे में आप एप्पल साइडर की कुछ बूंदें हर्बल टी या स्मूदी में मिलाकर पी सकते हैं। आपके स्वास्थ्य को फायदा मिलेगा।
हेल्थ शॉट की तरह पिएं
हेल्थ शॉट यानी एक ड्रिंक जिसे शॉट की तरह एक झटके में पिया जाता है। एप्पल साइडर से हेल्थ शॉट बनाने के लिए थोड़े से पानी में सेब का सिरका मिक्स करें और इसे झटके से पी लें।
मीट मेरिनेट करें
एप्पल साइडर से आप मीट को मेरिनेट कर सकते हैं। इससे आपके खाने का टेस्ट बहतर होगा और एप्पल साइडर के बेनिफिट्स यानी फायदे भी मिलेंगे। इससे आप सिर्फ मीट ही नहीं, बल्कि अलग-अलग तरह की सब्जियां भी मेरिनेट कर सकते हैं।
इस बात का रखें ध्यान
यह सही है कि एप्पल साइडर विनेगर का सेवन करने से कई तरह के स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं, जैसे वजन कम होता है, पाचन शक्ति बेहतर होती है। इसके बावजूद, आपको यह पता होना चाहिए कि एप्पल साइडर को जादू की छड़ी नहीं है। इसका सेवन करने से आपको रातों-रात स्वास्थ्य लाभ नहीं हो सकता है। यही नहीं, ज्यादा मात्रा में इसका सेवन करने से आपको नुकसान भी हो सकते हैं, वहीं अगर आपकी किसी तरह स्वास्थ्य समस्या है, तो इसका नकारात्मक प्रभाव भी पड़ सकता है। इसलिए, इसका सेवन करने से पहले प्रोफेशनल की मदद जरूर लें।
image credit: freepik