सेब का सिरका यानी एप्पल साइडर विनेगर आपके शरीर के साथ-साथ स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। स्किन पर सेब के सिरको को लगाने से कई समस्याएं दूर होती हैं। आप चेहरे की समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। सेब का सिरका चेहरे पर लगाने से झाइयां, मुहांसे और डार्क सर्कल्स आदि समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है। सेब का सिरका चेहरे की रंगत को भी सुधारता है। सेब के सिरके में एसेटिक, सिट्रिक, और एमिनो एसिड पाए जाते हैं, जो त्वचा के लिए फायदेमंद होते हैं। सेब के सिरके में एंटी बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। जिस कारण सेब का सिरका त्वचा की कई परेशानियों को आसानी से दूर करता है। लेकिन ध्यान रखें सेब का सिरका त्वचा पर लगाने से पहले पैच टेस्ट अवश्य करें। आइये जानते है सेब का सिरका का चेहरे पर कैसे इस्तेमाल करना है।
पिंपल्स को कम करने के लिए
सेब के सिरके में एंटी-बैक्टीरियल गुण होने के कारण ये स्किन समस्याओं को दूर करता है। सेब का सिरका इस्तेमाल करने के लिए कटोरी में एक ढक्कन सेब का सिरका लें। अब इस सिरके में एक ढक्कन पानी मिलाएं। अब इस मिश्रण को कॉटन की सहायता से चेहरे पर लगाएं। 10 मिनट के बाद नॉर्मल पानी से चेहरे को धो लें।
झुर्रियों को करें कम
स्किन पर मौजूद झुर्रियां चेहरे की सुंदरता को कम करती हैं। सेब के सिरके को झुर्रियों पर इस्तेमाल करने के लिए एक कटोरी में थोड़ा सेब का सिरका लेकर रुई की मदद से चेहरे की झुर्रियों पर लगाएं। 10 से 15 मिनट के बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से वॉश करें। हफ्ते में एक बार इसका प्रयोग किया जा सकता है।
चेहरे के दाग धब्बों को कम करने के लिए
चेहरे के दाग धब्बों को कम करने के लिए आलू को कद्दूकस करके एक चम्मच रस निकाल लें। अब इस रस में एक चम्मच सेब का सिरका मिलाएं। दोनों को अच्छे से कटोरी में मिलाने के बाद इस मिश्रण को रुई की सहायता से प्रभावित जगह पर लगाएं। इस मिश्रण को 15 से 20 मिनट लगाने के बाद चेहरे को वॉश करें।
चेहरे के पोर्स को ओपन करने के लिए
सेब का सिरका चेहरे के ओपन पोर्स को खोलने में मदद करता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए 3 चम्मच बेकिंग सोडा में 2 चम्मच सेब का सिरका मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार करें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। 15 से 20 मिनट के बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें।
चेहरे की रंगत निखारने के लिए
स्किन की रंगत को सुधारने के लिए एक ढक्कन सेब के सिरके में कुछ बूंदे अपने मनपसंद एसेंशियल ऑयल की मिलाएं। अब इस मिश्रण को रुई की सहायता से चेहरे पर लगाएं। 10 से 15 मिनट चेहरे पर लगा रखने के बाद फेस को नॉर्मल पानी से धोएं।
इसे भी पढ़ें- भूख नहीं लगती तो आजमाएं ये घरेलू उपाय, बढ़ जाएगी आपकी डाइट
सेब का सिरका वैसे तो स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन स्किन पर इसका इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट अवश्य करें। ध्यान रखें सेब का सिरका काफी एसिडिक होता है इसलिए इसे बिना पानी मिलाए यानी डायल्यूट किए बिना सीधे त्वचा पर न इस्तेमाल करें। अगर आपको कोई एलर्जी या बीमारी है तो डॉक्टर से पूछ कर ही स्किन पर इसे लगाएं।
All Image Credit- Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version