Expert

मानसून में चेहरे पर लगाएं गुड़हल के फूलों से बना फेस पैक, दूर होंगी कई समस्याएं

Gudhal Face Pack ke Fayde: त्वचा पर निखार लाने, झुर्रियां मिटाने और मुंहासों से बचाव के लिए आप गुड़हल के फूलों का फेस पैक अप्लाई कर सकते हैं। जानें, इसके अन्य फायदे-
  • SHARE
  • FOLLOW
मानसून में चेहरे पर लगाएं गुड़हल के फूलों से बना फेस पैक, दूर होंगी कई समस्याएं

Hibiscus Flower Face Pace: एक्ने और दाग-धब्बों से फ्री स्किन के लिए, त्वचा की देखभाल करना जरूरी होता है। स्किनकेयर के लिए कोई तरह-तरह के प्रोडक्ट्स, तो कोई प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल करता है। नेचुरल चीजों में फूलों, मुल्तानी मिट्टी, चंदन पाउडर, गुलाब जल या फलों का उपयोग भी किया जा सकता है। आप चाहें तो त्वचा को निखारने के लिए गुड़हल के फूलों का इस्तेमाल कर सकते हैं। गुड़हल के फूलों में एंटीऑक्सीडेंट्स अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। ये फूल त्वचा को एक्सफोलिएट करने और डेड स्किन सेल्स को रिमूव करने में मदद करते हैं। आप गुड़हल के फूलों का फेस पैक इस्तेमाल कर सकते हैं। गुड़हल के फूलों का फेस पैक दाग-धब्बों को मिटाने में मदद करता है। ये त्वचा को एजिंग के लक्षणों से भी बचाता है। आप मानसून में भी गुड़हल के फूलों का फेस पैक अप्लाई कर सकते हैं। खूबसूरत मेकओवर की ब्यूटी एक्सपर्ट पूजा गोयल से जानें, मानसून में गुड़हल के फूलों का फेस पैक लगाने के फायदे

मानसून में गुड़हल के फूलों का फेस पैक लगाने के फायदे- Hibiscus Flower Face Pack Benefits in Hindi

1. स्किन रैशेज से राहत दिलाए

मानसून में त्वचा संक्रमण की वजह से रैशेज हो जाते हैं। ऐसे में रैशेज से छुटकारा पाने के लिए आप गुड़हल के फूलों का फेस पैक अप्लाई कर सकते हैं। गुड़हल के फूलों का फेस पैक, रैशेज से राहत दिला सकता है। अगर मानसून में आप भी स्किन रैशेज से परेशान हैं, तो इस फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- गुड़हल के फूल को चेहरे पर कैसे लगाएं? जानें 4 तरीके

beautiful skin face pack

2. दाग-धब्बों से छुटकारा दिलाए

मानसून में त्वचा की सही देखभाल नहीं हो पाती है। इसकी वजह से त्वचा पर दाग-धब्बे हो जाते हैं। अगर आपके चेहरे या शरीर के किसी अन्य स्थान पर दाग-धब्बे हो रखे हैं, तो आप गुड़हल के फूलों का फेस पैक अप्लाई कर सकते हैं। गुड़हल के फूलों में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स, हारपरपिग्मेंटेशन को कम करता है। इससे त्वचा के दाग-धब्बे मिट सकते हैं।

3. त्वचा की रंगत में सुधार करे

त्वचा की रंगत में सुधार करने के लिए भी आप गुड़हल के फूलों का फेस पैक अप्लाई कर सकते हैं। इसमें मौजूद विटामिन-सी त्वचा की रंगत को निखारने में मदद करता है। यह कोलेजन के उत्पादन को बढ़ावा देता है और त्वचा को जवां बनाए रखने में मदद करता है। गुड़हल के फूलों से त्वचा को पोषण भी मिलता है। 

4. डल और बेजान त्वचा से छुटकारा

मानसून में त्वचा डल और बेजान नजर आने लगती है। ऐसे में आप बेजान त्वचा से छुटकारा पाने के लिए गुड़हल के फूलों का फेस पैक अप्लाई कर सकते हैं। गुड़हल के फूल, त्वचा में इलास्टिन और कोलेजन के उत्पादन को बढ़ाते हैं। इस फेस पैक को लगाने से ड्राई स्किन से भी छुटकारा मिलता है।

इसे भी पढ़ें- सुबह खाली पेट गुड़हल के फूल खाने से सेहत को मिलेंगे कई फायदे, जानें सेवन के 3 तरीके

5. एक्ने से बचाए

मानसून में एक्ने, फोड़े-फुंसियों की समस्या बेहद आम है। अधिकतर लोगों को मानसून में एक्ने की समस्या से जूझना पड़ता है। ऐसे में आप एक्ने से बचाव के लिए गुड़हल के फूलों का फेस पैक लगा सकते हैं। गुड़हल के फूल, मुंहासे पैदा करने वाले बैक्टीरिया से लड़ने का काम करते हैं। इससे त्वचा पर पिंपल्स या एक्ने नहीं बनते हैं। अगर आपके चेहरे पर एक्ने हैं, तो भी आप गुड़हल के फूलों का फेस पैक लगा सकते हैं। 

hibiscua flower face pack

गुड़हल के फूलों का फेस पैक कैसे बनाएं?- How to Make Hibiscus Flower Face Pack in Hindi

आप गुड़हल के फूलों का फेस पैक सभी मौसमों में इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप 3-4 गुड़हल के फूल लें। इन फूलों को अच्छी तरह से पीस लें। इसमें मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल मिक्स करें। आप इस फेस पैक को चेहरे पर अप्लाई कर सकते हैं। 10-15 मिनट बाद चेहरे को पानी से साफ कर लें। आप सप्ताह में 1-2 बार इस फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

Read Next

चेहरे पर ज्यादा सीबम बनने के क्या कारण हो सकते हैं? जानें डॉक्टर से

Disclaimer