
ACV in Constipation: खराब मेटाबॉलिज्म और डाइट शरीर का बॉवेल मूवमेंट प्रभावित करती है। इतना ही नहीं अगर आप इनएक्टिव लाइफ स्टाइल फॉलो कर रहे हैं तो आपका मेटाबॉलिज्म धीमे-धीमे स्लो होने लगता है जिससे कब्ज की समस्या हो सकती है। इसके अलावा जो लोग तेजी से खाना खाते हैं या फिर ज्यादा फैटी फूड्स का सेवन करते हैं तो ये भी आतों के काम को धीमा कर देता है जिससे कब्ज की समस्या परेशान कर सकती है। ऐसे में जरूरी है कि आप अपनी डाइट में कुछ बदलाव करें जो कि कब्ज की दिक्कत को कम करने के साथ इन तमाम कारकों के प्रभाव में भी कमी लाएं जैसे कि एप्पल साइडर विनेगर। तो आइए डॉ. विक्रम सिंह, डायरेक्टर एंड कंसल्टेंट, विक्रम क्लिनिक एंड डे केयर सेंटर, जयपुर से जानते हैं कि कब्ज में सेब का सिरका पीने के क्या फायदे हैं?
कब्ज में सेब का सिरका कितना फायदेमंद है-ACV in constipation in Hindi
डॉ. विक्रम सिंह बताते हैं कि कब्ज में सेब का सिरका पीना कई प्रकार से फायदेमंद हो सकता है क्योंकि यह पाचन तंत्र को सक्रिय करता है और पाचन में मदद करता है। इसके अलावा ये शरीर के लिए अलग-अलग तरीके से काम करता है।
नेचुरल लैक्सेटिव है एप्पल साइडर विनेगर
एप्पल साइडर विनेगर में पेक्टिन (pectin) होता है जो कि डाइटरी फाइबर से भरपूर है और डाइजेशन को बेहतर बनाने में मददगार है। ये लैक्सेटिव की तरह काम करता है जो कि आंतों की गति को तेज करने के साथ डाइजेशन को बेहतर बनाने में मददगार है। ये मल को मुलायम बनाने के साथ कब्ज की समस्या को दूर करने में मददगार है।
इसे भी पढ़ें: क्या चाय पीने से मेटाबॉलिज्म स्लो होता है? डॉक्टर से लें सही जानकारी
मैग्निशियम से भरपूर
एप्पल साइडर विनेगकर में थोड़ी मात्रा में मैग्नीशियम हो सकता है, जो नियमित मल त्याग को बढ़ावा देने के लिए जरूरी खनिज है। इसके अलावा ये डाइजेशन को बेहतर बनाकर मल त्याग में तेजी से मदद कर सकता है। इसके अलावा एप्पल साइडर विनेगर का एसिडिक गुण पेट में भोजन को तोड़ने और बैक्टीरिया के निर्माण को कम करने में मदद कर सकते हैं, जो सूजन और पाचन संबंधी समस्याओं का कारण बन सकते हैं। इससे खाना अच्छी तरह से पचता है और मल त्याग में मदद मिलती है।

फैट मेटाबॉलिज्म को तेज करने में मददगार
एप्पल साइडर विनेगर फैट मेटाबॉलिज्म तेज करने में मददगार है जिससे आंतों की गति में तेजी आती है। इसका साइट्रिक एसिड आंतों में जमा फैट को फ्लश ऑउट करने में मदद करता है जिससे कब्ज की समस्या में कमी आ सकती है और मल त्याग आसान हो सकता है।
इसे भी पढ़ें: क्या मेटाबॉलिज्म स्लो होने पर कब्ज की समस्या हो सकती है? जानें डॉक्टर से
कब्ज में एप्पल साइडर विनेगर का सेवन कैसे करें?
एक ग्लास गुनगुने पानी में एक से दो चम्मच सेब का सिरका मिलाकर सुबह खाली पेट लें। यह पेट के एसि संतुलन को बेहतर बनाता है और कब्ज दूर करता है।
ध्यान रखें कि सीधे सिरका पीने से बचें क्योंकि यह गले व दांतों को नुकसान पहुंचा सकता है। दिन में एक बार सेब का सिरका सेवन पर्याप्त है। अगर आपको एसिडिटी या पेट की अन्य समस्या हो तो इससे पहले डॉक्टर से सलाह लें। साथ ही, कब्ज दूर करने के लिए पर्याप्त पानी पिएं और फाइबर युक्त आहार लें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version
Sep 19, 2025 13:44 IST
Published By : पल्लवी कुमारी