
आजकल लोग अपनी फिटनेस को लेकर काफी सतर्क हैं और हर कोई एक परफेक्ट फीगर में रहना चाहता है। परफेक्ट फीगर में रहने के लिए जरूरी है कि आपका वेट बैलेंस हो और इसके लिए लोग तरह-तरह की चीजों की मदद लेते हैं। जैसे कि कुछ लोग वेट लॉस के लिए सेब का सिरका पानी में मिलाकर एक ड्रिंक की तरह पीते हैं। कुछ ऐसे लोग भी होते हैं जो सेब का सिरका से चाय बनाकर पीते हैं और खाली पेट उनकी इसी से शुरुआत होती है। ऐसी स्थिति में सवाल ये उठता है कि इस तरह से रोजाना सेब का सिरका लेना आपकी सेहत के लिए कितना (side effects of having apple cider vinegar daily) नुकसानदेह हो सकता है? जानते हैं डॉ. विक्रम सिंह, डायरेक्टर एंड कंसल्टेंट, विक्रम क्लिनिक एंड डे केयर सेंटर, जयपुर से।
रोजाना सेब का सिरका पीने से क्या नुकसान होते हैं-Seb ka sirka roj peene se kya hota hai
डॉ. विक्रम सिंह, बताते हैं कि रोजाना सेब का सिरका पीने से कुछ नुकसान हो सकते हैं। ज्यादा मात्रा में सेवन से दांतों की ऐसिडिटी बढ़ सकती है, जिससे दांत कमजोर और सेंसिटिव हो सकते हैं। सेब का सिरका हमारे पेट की एसिडिटी को बढ़ा सकता है, जिससे गैस, जलन या अपच की समस्या हो सकती है। अगर इसे बिना पानी के सीधे पीया जाए तो गले को भी नुकसान पहुंच सकता है। इतना ही नहीं सेब का सिरका पेट की लेयरिंग को खराब कर सकता है और इसे एसिडिक बना सकता है जिससे खाना पचाने में दिक्कत हो सकती है और हर समय आपको एसिडिटी परेशान कर सकती है।

इसे भी पढ़ें: क्या खाली पेट कॉफी पीने से बढ़ती है एसिडिटी और गैस की समस्या? जानें डॉक्टर से
इसके अलावा, सेब के सिरका का ज्यादा प्रयोग ब्लड शुगर और पोटैशियम के स्तर को प्रभावित कर सकता है, खासकर अगर आप दवाइयां ले रहे हों। इसके अलावा रोज सेब का सिरका पीने से गैस्ट्रोएंटेराइटिस की दिक्कत भी हो सकती है जो कि जो पेट और आंतों की परत में सूजन पैदा करने वाला गंभीर इंफेक्शन है। इतना ही नहीं, जब आप रोज सेब का सिरका पीते हैं तो इससे बॉडी का पीएच बिगड़ सकता है और आपको लंबे समय तक परेशान करने वाली पाचन क्रिया से जुड़ी दिक्कत हो सकती है।
इसे भी पढ़ें: क्या वॉक करने से एसिडिटी में आराम मिलता है? एक्सपर्ट से जानें सच्चाई
इसलिए, सेब के सिरका का उपयोग सीमित मात्रा में करें और इसे रोज पीने से बचें। साथ ही हमेशा पानी के साथ मिलाकर इसे पिएं। अगर किसी भी प्रकार की एलर्जी या समस्या हो तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है। इसके अलावा ध्यान रखें कि वेट लॉस के लिए कभी भी नेचुरल तरीके को अपनाएं जिसका कोई नुकसान न हो। सेब का सिरका एसिडिक गुणों से भरपूर है और पेट के लिए ये सेहतमंद नहीं है इसलिए वेट लॉस के लिए आप इसकी जगह दूसरे नेचुरल विकल्पों को अपना सकते हैं।
Read Next
टीनएजर बच्चों में फास्ट फूड की लत बिगाड़ सकती है सेहत, एक्सपर्ट से जानें इसे कैसे रोकें?
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version
Sep 18, 2025 13:38 IST
Published By : पल्लवी कुमारी