Fatty Liver me Apple Cider Vinegar: फैटी लिवर वह समस्या है, जब लिवर में सूजन आ जाती है। फैटी लिवर की कंडीशन दो कारणों से होती है। एक, नॉन-एल्कोहॉलिक फैटी लिवर और दूसरा एल्कोहॉलिक फैटी लिवर। नॉन-एल्कोहॉलिक फैटी लिवर की समस्या तब होती है, जब कोई लंबे समय तक अनहेल्दी लाइफस्टाइल और खानपान की आदतों को अपनाता है। वहीं, एल्कोहॉलिक फैटी लिवर की समस्या तब होती है, जब कोई व्यक्ति शराब का सेवन बहुत ज्यादा करता है। बहरहाल, अगर किसी को नॉन-एल्कोहॉलिक फैटी लिवर है, उन्हें डॉक्टर खास सलाह देते हैं कि वे अपनी डाइट को कंट्रोल करें। ऐसी चीजें का सेवन करें, जिससे मोटापा कंट्रोल होता है। इसके लिए कई लोग एप्पल साइडर विनेगर का सेवन करते हैं। आइए, Divya Gandhi's Diet & Nutrition Clinic की डायटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी से जानते हैं कि फैटी लिवर में एप्पल साइडर विनेगर किस तरह फायदेमंद है।
फैटी लिवर में एप्पल साइडर विनेगर के फायदे
फैट का स्तर कम करना
विशेषज्ञों की मानें, तो मोटापा कम करने के लिए एप्पल साइडर विनेगर का सेवन किया जाता है। कई लोग वेट लॉस के लिए इसका नियमित रूप से सेवन करे हैं। इस तरह देखा जाए, तो जब कोई एप्पल साइडर विनेगर का सेवन करता है, तो ऐसे में लिवर के आसपास जमा फैट भी कम होता है। यह लिवर हेल्थ के लिए फायेदमंद माना जाता है।
इसे भी पढ़ें: क्या एप्पल साइडर विनेगर का सेवन करना लिवर और किडनी के लिए अच्छा होता है? एक्सपर्ट से जानें फायदे-नुकसान
इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार
मोटापा कई बीमारियों का कारण होता है। मोटापे के कारण ही लिवर में फैट जमा हो जाता है। ध्यान रखें कि जब किसी को नॉन-एल्कोहॉलिक फैटी लिवर की समस्या होती है, तो उनमें इंसुलिन रेसिस्टेंस प्रभावित होता है। ऐसे में जब आप एप्पल साइडर विनेगर का सेवन करते हैं, तो इंसुलिन रेसस्टिंस में सुधार होता है। इसका ओवर ऑल हेल्थ पर भी अच्छा असर पड़ता है।
कोलेस्ट्रॉल के स्तर में सुधार
एप्पल साइडर विनेगर का सेवन करने से बॉडी में कोलेस्ट्रॉल का स्तर भी प्रभावित होता है। असल में नॉन-एल्कोहॉलिक फैटी लिवर का कोलेस्ट्रॉल से गहरा संबंध है। बैड कोलेस्ट्रॉल की वजह से लिवर के आसपास फैट जमा होने लगता है। ऐसे में एप्पल साइडर विनेगर लेने से कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है। यह खासकर उन लोगों के लिए फायदेमंद है, जिन्हें टाइप 2 डायबिटीज है।
इसे भी पढ़ें: क्या सेब लिवर और किडनी के लिए अच्छे हैं? डॉक्टर से जानें
डॉक्टर की सलाह
यह सच है कि फैटी लिवर होने की स्थिति में आप एप्पल साइडर विनेगर का सेवन कर सकते हैं। लेकिन, डॉक्टर यह सलाह देते हैं कि कभी भी किसी भी चीज का सेवन अधिक मात्रा में नहीं किया जाना चाहिए। ऐसा ही एप्पल साइडर विनेगर के मामले में किया जाना आवश्यक है। वैसे भी फैटी लिवर के मरीजों को एप्पल साइडर विनेगर का सेवन कितनी मात्रा में करना है, इस बारे में डॉक्टर की सलाह लेना आवश्यक है।
निष्कर्ष
फैटी लिवर की स्थिति में जरूरी है कि मरीज नियमित रूप से अपना चेकअप करवाएं। जब भी जरूरी है, डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव करें। ऐसा कुछ न करें, जिससे फैटी लिवर की कंडीशन बिगड़ सकती है। अगर आपको कोई अन्य समस्या भी है, तो एप्पल साइडर विनेगर को डाइट का हिस्सा बनाने से पहले एक्सपर्ट की राय लेना न भूलें।
All Image Credit: Freepik
FAQ
फैटी लिवर को ठीक करने का सबसे तेज तरीका क्या है?
किसी भी बीमारी से रिकवरी के लिए आपको समय देना चाहिए और डॉक्टर से प्रॉपर ट्रीटमेंट लेना चाहिए। बहरहाल, जहां तक सवाल इस बात का है कि फैटी लिवर को ठीक करने का क्या तरीका है? इसके लिए जरूरी है कि आप शराब का सेवन न करे, रेगुलर एक्सरसाइज करें और हेल्दी डाइट फॉलो करें।क्या सेब फैटी लिवर के लिए अच्छा है?
हां, सेब को फैटी लिवर के लिए फायदेमंद माना जाता है। विशेषज्ञों के अनुसार सेब में पेक्टिन होता है। यह एक तरह का सॉल्यूबल फाइबर है, जो कि लिवर डिटॉक्सिफिकेशन में मदद करता है। सेब में मौजूद कंपाउंड लिवर को प्रोटेक्ट भी करते हैं। इस तरह आप कह सकते हैं कि सेब फैटी लिवर के लिए फायदेमंद है।फैटी लिवर में रात को क्या खाना चाहिए?
फैटी लिवर होने पर आपको रात के समय लाइट फूड लेना चाहिए। इसमें सूप, सलाद, दाल-चावल जैसे कुछ विकल्पों को चुन सकते हैं। इसके अलावा, फैटी लिवर की समस्या को कम करने के लिए मरीज को पर्याप्त मात्रा में पानी भी पीना चाहिए।