Expert

क्या एप्पल साइडर विनेगर का सेवन करना लिवर और किडनी के लिए अच्छा होता है? एक्सपर्ट से जानें फायदे-नुकसान

Is Apple Cider Vinegar Good For Your Liver And Kidneys In Hindi: एप्पल साइडर विनेगर का सेवन करने से ओवर ऑल हेल्थ पर असर पड़ता है। लेकिन, यह लिवर-किडनी को कैसे प्रभावित करता है, जानते हैं एक्सपर्ट से-
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या एप्पल साइडर विनेगर का सेवन करना लिवर और किडनी के लिए अच्छा होता है? एक्सपर्ट से जानें फायदे-नुकसान


Is Apple Cider Vinegar Good For Liver And Kidneys In Hindi: वजन कम करने के लिए कई लोग एप्पल साइड विनेगर का सेवन करते हैं। यह बहुत ही अच्छा होता है। इससे तेजी से बॉडी फैट कटता है। इसलिए, जो लोग वजन कम करना चाहते हैं, उनके लिए एप्पल साइड विनेगर हेल्दी ऑप्शन होता है। लेकिन, कहा जाता है कि एप्पल साइड विनेगर का सेवन उन्हें ही करना चाहिए, जिनका हेल्थ सही होता है। अगर किसी को कोई स्वास्थ्य समस्या है, तो उन्हें एप्पल साइड विनेगर से दूरी बनाए रखनी चाहिए। तो क्या किडनी और लिवर के लए भी एप्पल साइडर विनेगर का सेवन करना सही होता है? आइए Divya Gandhi's Diet & Nutrition Clinic की डायटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी से जानते हैं सच्चाई।

क्या किडनी-लिवर के लिए एप्पल साइडर विनेगर फायदेमंद होता है?- Is Apple Cider Vinegar Good For Liver And Kidneys In Hindi

is apple cider vinegar good for liver and kidneys 01 (9)

एप्पल साइडर विनेगर वेट लॉस के लिए अच्छा होता है। इसका जिक्र हम पहले भी कर चुके हैं। असली बात यह है कि एप्पल साइडर विनेगर में एक प्रकार का एसिड होता है। यह बॉडी फैट को अधिक कुशलता से मेटाबोलाइज करने की क्षमता को बढ़ाता है। इससे अंततः बॉडी फैट तेजी से घटने लगता है। लेकिन, जहां तक सवाल इस बात का है कि क्या किडनी-लिवर के लिए एप्पल साइडर विनेगर फायदेमंद है? इस बारे में एक्सपर्ट का कहना है कि कुछ अध्ययनों से यह स्पष्ट होता है कि एप्पल साइडर विनेगर लिवर-किडनी के लिए अच्छा होता है। ऐसा इसलिए, क्यांकि इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं और इसकी अल्कलाइजिंग प्रॉपर्टी लिवर-किडनी कंडीशन में सुधार करता है। वहीं, कुछ अध्ययनों से यह भी स्पष्ट होता है कि एप्पल साइडर विनेगर का सेवन करने से यूरिन फ्लो को बढ़ावा मिलता है। इससे किडनी हेल्थ बेहतर होती है और उसके फंक्शन को सुधार करता है। एप्पल साइडर विनेगर के सेवन से ऑक्सिडेविट स्ट्रेस को कम कर किडनी-लिवर की हेल्थ सुधार होता है। कुल मिलाकर, आप कह सकते हैं कि एप्पल साइडर विनेगर किडनी-लिवर के हेल्थ के लिए सही है।

इसे भी पढ़ें: क्या सेब लिवर और किडनी के लिए अच्छे हैं? डॉक्टर से जानें

किडनी के लिए एप्पल साइडर विनेगर के फायदे

एप्पल साइडर विनेगर का सेवन करने से किडनी स्टोन के रिस्क को कम किया जा सकता है। ऐसा इसलिए कहा जा सकता है, क्यांकि एप्पल साइडर विनेगर पीने से यूरिन फ्रिक्वेंसी बढ़ती है। साथ ही यह किडनी में ऑक्सालेट और कैल्शियम को बिल्ड करने भी रोकता है, जो किडनी में स्टोन नहीं बनने देता है।

एप्पल साइडर विनेगर में एंटीऑक्सीडेंट प्रॉपर्टी होती है, जो कि ऑक्सिडेविट स्ट्रेस को कम करता है। इससे किडनी डैमेज होने से रोकती है। साथ ही किडनी फंक्शन में भी बेहतरी देखी जाती है।

इसे भी पढ़ें: लिवर सिरोसिस होने पर न खाएं ये 5 चीजें, स्वास्थ्य में होगा सुधार

लिवर के लिए एप्पल साइडर विनेगर के फायदे

हालांकि, एप्पल साइडर विनेगर का सेवन करना लिवर के लिए कितना लाभकरी है, इस संबंध में अब तक कम रिसर्च हुए हैं। लेकिन, यह कहा जा सकता है कि एप्पल साइडर विनेगर लिवर के लिए फायदेमंद होता है, क्यांकि इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स लिवर फंक्शन में सुधार करता है।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • क्या सेब का सिरका लिवर के लिए अच्छा है?

    सेब का सिरका फैटी लिवर की समस्या को कम करने के लिए कारगर माना जा सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि सेब का सिरका बॉडी फैट को तेजी से बर्न करता है।
  • सेब का सिरका किस बीमारी में काम आता है?

    सेब का सिरका कई बीमारियों में काम आ सकता है, जैसे किडनी स्टोन आदि। हालांकि, एप्पल साइडर विनेगर कोई दवा नहीं है। इसलिए इलाज के तौर पर इसका उपयोग नहीं किया जा सकता है। बीमार होने पर जरूरी है कि आप डॉक्टर से संपर्क करें।
  • सेब का सिरका यूरिक एसिड में क्या काम करता है?

    विशेषज्ञों की मानें, तो एप्पल साइडर विनेगर यूरिक एसिड को कम करने में मदद कर सकता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि इसमें मैलिक एसिड होता है। यह यूरिक एसिड को तोड़ने का काम करता है।

 

 

 

Read Next

डायबिटीज के मरीजों के लिए कैसे फायदेमंद है आम की गुठली, एक्सपर्ट से जानें फायदे

Disclaimer

TAGS