Expert

लिवर सिरोसिस होने पर न खाएं ये 5 चीजें, स्वास्थ्य में होगा सुधार

What Foods To Avoid In Liver Cirrhosis In Hindi: लिवर सिरोसिस होने पर आपको कई चीजें से परहेज करना चाहिए, जैसे प्रोसेस्ड फूड और हाई सोडियम युक्त चीजें। जानें, अन्य अनहेल्दी चीजों के बारे में-
  • SHARE
  • FOLLOW
लिवर सिरोसिस होने पर न खाएं ये 5 चीजें, स्वास्थ्य में होगा सुधार


What Foods To Avoid In Liver Cirrhosis In Hindi: लिवर सिरोसिस एक गंभीर समस्या है। लिवर सिरोसिस होने पर धीरे-धीरे लिवर डैमेज होने लगता है, जिससे वह सही तरह से काम नहीं कर पाता। इसका बुरा असर पूरी बॉडी पर पड़ता है। लिवर सिरोसिस में लिवर टिश्यूज क्षतिग्रस्त होते हैं, जो उसकी कार्यक्षमता पर को प्रभावित करती है। लिवर सिरोसिस जैसी कंडीशन में सही ट्रीटमेंट मिलना बहुत जरूरी है। इसके साथ ही लिवर सिरोसिस की कंडीशन को बैलेंस करने के लिए डाइट पर भी विशेष ध्यान दिया जाना जरूरी है। सिर्फ यह बात मायने नहीं रखती है कि लिवर सिरोसिस होने पर क्या-क्या खाएं। यह भी जानकारी होना आवश्यक है कि लिवर सिरोसिस होने की कंडीशन में क्या-क्या नहीं खाना चाहिए। इस संबंध में हमने Divya Gandhi's Diet & Nutrition Clinic की डायटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी से बात की। (liver cirrhosis me kya nahi khana chahiye)-

लिवर सिरोसिस होने पर क्या न खाएं- What Foods To Avoid In Liver Cirrhosis In Hindi

what foods to avoid in liver cirrhosis 01 (8)

लिवर सिरोसिस में न खाएं प्रोसेस्ड फूड

प्रोसेस्ड फूड में बहुत सारा अनहेल्दी फैट, शुगर और बहुत ज्यादा मात्रा में नमक का इस्तेमाल किया जाता है। ये तमाम चीजें लिवर के लिए सही नहीं है। इनके सेवन से लिवर में सूजन बढ़ सकती है। जाहिर है, लिवर में सूजन बढ़ने से लिवर सिरोसिस की कंडीशन बिगड़ सकती है। इसके अलावा, प्रोसेस्ड फूड में किसी तरह के पोषक तत्व नहीं पाए जाते हैं, जिससे लिवर टिश्यू की रिपेयर में मदद मिल सके, बल्कि प्रोसेस्ड फूड का सेवन करने से वेट गेन हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: लिवर को हेल्दी रखने के लिए रोज सुबह खाएं ये 4 फूड्स, सेहत भी रहेगी बेहतर

लिवर सिरोसिस में हाई सोडियम फूड से बचें

लिवर सिरोसिस (Liver Cirrhosis In Hindi) में हाई सोडियम युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करना भी नुकसानदायक होता है। असल में, अधिक मात्रा में सोडियम युक्त फूड खाने से बॉडी में फ्लूइड रिटेंशन हो सकता है, जिससे पेट में सूजन बढ़ सकती है। इसके अलावा, यह एडिमा यानी हाथ-पैरों में सूजन में भी योगदान देता है, जिससे लिवर सिरोसिस की कंडीशन खराब हो सकता है। इस तरह की स्थिति में लिवर डैमेज बढ़ सकता है और उसके फंक्शन भी प्रभावित हो सकते हैं।

लिवर सिरोसिस में न खाएं हाई सैच्युरेटेड फैट

लिवर सिरोसिस होने पर हाई सैच्युरेटेड फैट का सेवन नहीं करना चाहिए। यह लिवर के इर्द-गिर्द फैट को बढ़ाकर लिवर सिरोसिस की स्थिति को बिगड़ता है। ऐसे में लिवर में सूजन और स्कार हो सकता है। ध्यान रखें कि लिवर सिरोसिस होने पर लिवर के हेल्दी टिश्यू डैमेज हो जाते हैं, जहां स्कार टिश्यूज विकसित होने लगते हैं। ऐसे में लिवर फैलियर तक का रिस्क बढ़ जाता है।

इसे भी पढ़ें: लिवर सिरोसिस होने पर डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें, लक्षणों से मिलेगी राहत

अधपकी चीजें बढ़ा सकती हैं लिवर सिरोसिस का रिस्क

लिवर सिरोसिस के मरीजों को अधपकी चीजें खाने से बचना चाहिए। यह भी उनके लिवर पर बहुत बुरा असर डाल सकता है। असल में, कमजोर लिवर के कारण बॉडी की इम्यूनिटी भी कमजोर हो जाती है। ऐसे में आसानी से संक्रमण का रिस्क बढ़ जाता है। वहीं, अगर आप अधपकी चीजें खाते हैं, तो वह आसानी से हजम नहीं हो पाता है। ऐसे में शरीर में पोषक तत्वों की कमी होने लगती है।

लिवर सिरोसिस में न खाएं शुगर युक्त चीजें

लिवर सिरोसिस में शुगर युक्त चीजों का सेवन करने से भी बचना चाहिए। यह भी लिवर फैट बिल्ड करता है, सूजन बढ़ाता है और इंसुलिन रेसिस्टेंस को भी प्रभावित करता है। ये सारी चीजें लिवर के काम पर बुरा असर डालती है। विशेषज्ञों की मानें, नॉन-एल्कोहॉलिक फैटी लिवर डिजीज का मुख्य कारण शुगर युकत चीजों का अधिक मात्रा में सेवन करना है। लिवर में सूजन के कारण लिवर सिरोसिस होने का रिस्क बना रहता है।


All Image Credi: Freepik

FAQ

  • लिवर सिरोसिस को ठीक करने का सबसे तेज तरीका क्या है?

    लिवर सिरोसिस न सिर्फ गंभीर बीमारी है, बलिक इसका कोई इलाज भी नहीं है। लिवर सिरोसिस होने पर लिवर डैमेज हो जाता है और इसके फेलियर का रिस्क भी रहता है। लिवर सिरोसिस के ट्रीटमेंट के तौर पर लिवर ट्रांसप्लांट कराना एकमात्र विकल्प रह जाता है।
  • सिरोसिस बीमारी किसकी कमी से होती है?

    हेपेटाइटिस सी की वजह से लिवर में सूजन आ जाती है। क्रोनिक हेपेटाइटिस सी से पीड़ित लगभग चार में से एक व्यक्ति लिवर सिरोसिस की परेशानी हो जाती है।
  • लिवर के लिए सुबह क्या पीना चाहिए?

    लिवर को हेल्दी रखने के लिए आप रोजाना सुबह उठकर गुनगुना पानी पीने से दिन की शुरुआत कर सकते हैं। इससे फैट बर्न होने में मदद मिलती है। आप चाहें, तो गुनगुने पानी में नींबू की कुछ बूंदें भी डाल सकते हैं। यह ओवर ऑल फैट बर्न में मदद करता है।

 

 

 

Read Next

क्या रोजाना मौसंबी का जूस पीना सेहत के लिए सही है? जानें फायदे और नुकसान

Disclaimer