Expert

क्या लिवर सिरोसिस होने पर फास्ट रखा जा सकता है? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

Is Fasting Good For Your Liver Cirrhosis In Hindi: लिवर सिरोसिस होने पर फास्टिंग नहीं करना चाहिए। इससे कई गंभीर नुकसान हो सकते हैं। जानें, कैसे-
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या लिवर सिरोसिस होने पर फास्ट रखा जा सकता है? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट


Does Fasting Good For Your Liver Cirrhosis In Hindi: लिवर सिरोसिस होने पर लिवर के हेल्दी टिश्यूज डैमेज हो जाते हैं, उस पर स्कार हो जाता है। लिवर सिरोसिस बहुत ही खतरनाक स्थिति है। इसकी वजह से लिवर सही तरह से काम नहीं कर पाता है और यह लिवर को लॉन्ग टर्म के नुकसान पहुंचा सकता है। लिवर सिरोसिस होने के पीछे कई कारक जिम्मेदार हो सकते हैं, जैसे लंबे समय से शराब का सेवन करना, हेपाटाइटिस और लिवर से जुड़ी बीमारी होना आदि। लिवर सिरोसिस होने पर मरीज को जरा भी लापरवाही नहीं करनी चाहिए। उन्हें चाहिए वे जल्द से जल्द अपना इलाज करवाएं और डाइट का विशेष ध्यान रखें। ऐसी कोई चीज न खाएं, जिससे लिवर के आसपास फैट जमा हो सकता है या स्कार टिश्यूज बढ़ सकते हैं। चूंकि, लिवर सिरोसिस में डाइट बहुत मायने रखती है, तो ऐसे में यह सवाल उठना लाजिमी है कि क्या लिवर सिरोसिस के मरीज फास्ट रख सकते हैं। आपने देखा होगा कि कई ऐसे लोग हैं, जो किसी एक विशेष दिन में फास्ट रखते हैं। ऐसा वे सालभर करते हैं। तो क्या लिवर सिरोसिस के मरीजों के फास्टिंग सही होती है और इसका उनकी हेल्थ पर क्या असर पड़ता है? इस संबंध में हमने Divya Gandhi's Diet & Nutrition Clinic की डायटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी से बात की। 

क्या लिवर सिरोसिस के मरीज फास्ट रख सकते हैं?- Is Fasting Good For Your Liver Cirrhosis In Hindi

डॉक्टर्स के अनुसार लिवर सिरोसिस के मरीजों का अमूमन फास्ट नहीं करना चाहिए। यह उनकी हेल्थ के लिए बिल्कुल सही नहीं है। खासकर, उन लोगों के लिए जो इसके एड्वांस स्टेज में हैं। हालांकि, कुछ अध्ययनों से यह साबित होता है कि लिवर सिरोसिस के मरीजों के लिए इंटरमिटेंट फास्टिंग अच्छी होती है। जैसे नॉन एल्कोहॉल फैटी लिवर डिजीज के मरीजों के लिए इंटरमिटेंट फास्टिंग के फायदे देखे गए हैं। इंटरमिटेंट फास्टिंग करने से उनका बॉडी फैट कम होता है और लिवर के आसपास जमा वसा भी कम होती है। इससे लिवर फंक्शन में सुधार होता है और लिवर सिरोसिस का रिस्क भी कम होता है। लेकिन, जिन्हें लिवर सिरोसिस है, उन्हें फास्ट नहीं करना चाहिए। इससे वे कुपोषित हो सकते हैं और शरीर में पोषक तत्वों की कमी से समस्या बढ़ सकती है। यहां तक कि उन्हें गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ब्लीडिंग भी हो सकती है। लिवर सिरोसिस के मरीजों द्वारा फास्ट करने से ये सभी समस्याएं ट्रिगर हो सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: समय पर लिवर सिरोसिस का इलाज न किया जाए तो बढ़ सकती हैं ये 4 जटिलताएं, सही नहीं है अनदेखी

लिवर सिरोसिस के मरीज के लिए फास्ट करने के नुकसान

पोषक तत्वों की कमी

लिवर सिरोसिस के मरीजों को फास्ट नहीं करना चाहिए। इससे उनके शरीर को पर्याप्त पोषण नहीं मिलता है, जो उनके स्वास्थ्य को खराब कर सकता है। फास्टिंग करने से बॉडी की एनर्जी लो होती है, प्रोटीन की कमी होती है और मसल लॉस भी होने लगता है।

गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ब्लीडिंग

लिवर सिरोसिस होने पर मरीजों को गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ब्लीडिंग हो सकती है। आपको बता दें कि लिवर सिरोसिस होने पर ग्रासनली और पेट की नसें बढ़ जाते हैं। इसलिए, उन्हें गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ब्लीडिंग बनी रहती है। ऐसी स्थिति में लिवर सिरोसिस के मरीज अगर फास्ट करते हैं, तो उनकी ब्लीडिंग की समस्या ट्रिगर हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: लिवर सिरोसिस होने पर शरीर देता है ये संकेत, जानें कैसे करें इसकी पहचान

गॉलस्टोन का रिस्क

लिवर सिरोसिस होने पर मरीजों को फास्टिंग इसलिए भी नहीं करना चाहिए, क्योकि इससे उनमें गॉलस्टोन का जोखिम बढ़ जाता है। यह बिल्कुल सही नहीं है। गॉलस्टोन अपने आप में एक गंभीर समस्या है। आमतौर पर गॉलस्टोन होने पर गॉलब्लैडर निकाला जाना आवश्यक हो जाता है। क्यांकि गॉलब्लैडर से स्टोन को सर्जरी के जरिए नहीं निकाला जा सकता है। बरहाहल, लिवर सिरोसिस के मरीज के लिए यह कंडीशन और भी भयावह हो जाती है।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • लिवर सिरोसिस को ठीक करने का सबसे तेज़ तरीका क्या है?

    सबसे पहले यह समझें कि कोई भी बीमारी तेजी से ठीक नहीं होती है। जहां तक सवाल लिवर सिरोसिस का है, यह कभी भी पूरी तरह से ठीक नहीं होता है। लिवर सिरोसिस से बचने के लिए लिवर ट्रांसप्लांट करवाया जा सकता है। हालांकि, इस संबंध में डॉक्टर आपको सही जानकारी दे सकते हैं।
  • क्या सिरोसिस के बाद लिवर फिर से बन सकता है?

    लिवर सिरोसिस होने पर इसकी पूरी तरह से रिकवरी नहीं हो सकती है। हालांकि, लिवर एक ऐसा अंग है जो डैमेज होने पर फिर से अपने आपको रिपेयर कर लेता है। लेकिन, लिवर सिरोसि होने के बाद ऐसा होन संभव नहीं रह जाता है। लिवर सिरोसिस में लिवर टिश्यूज पूरी तरह नष्ट हो जाते हैं।
  • क्या लिवर सिरोसिस के लिए दौड़ना अच्छा है?

    लिवर सिरोसिस के मरीजों को कई अन्य शारीरिक समस्याएं भी परेशान करती हैं। लेकिन, उन्हें रनिंग करनी चाहिए या नहीं, इस बारे में डॉक्टर से पूछ लेना सही होगा। हालांकि, लिवर सिरोसिस में एक्सरसाइज करने को फायदेमंद माना जाता है।

 

 

 

Read Next

बिना चीनी के भी मिल सकता है मीठा स्वाद, जानें 5 हेल्दी नेचुरल स्वीटनर

Disclaimer

TAGS