शराब से भी ज्यादा खतरनाक हैं ये 5 खाने की चीजें, लिवर को पहुंचा सकती है भारी नुकसान

Worst Food For Liver In Hindi: शुगर और सैच्युरेटेड फैट जैसी चीजें लिवर के लिए शराब से भी ज्यादा नुकसानदायक हो सकती हैं। इनके सेवन से लिवर बुरी तरह डैमेज हो सकता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
शराब से भी ज्यादा खतरनाक हैं ये 5 खाने की चीजें, लिवर को पहुंचा सकती है भारी नुकसान

क्या खाने-पीने से लिवर खराब हो सकता है- Worse Foods Than Alcohol For Liver In Hindi

लिवर के लिए हानिकारक है शुगर- Sugar

लिवर की हेल्थ के लिए आपको शुगर का सेवन नहीं करना चाहिए। यूं तो डयबिटीज के मरीजों के लिए यह खतरनाक है। वहीं, अगर कोई शुगर बेस्ड फूड आइटम का बहुत ज्यादा सेवन करता है, तो इससे लविर में फैट जमा हो सकता है। इससे फैटी लिवर की दिक्कत हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: लिवर खराब होने पर न खाएं ये 6 चीजें, बढ़ सकती है दिक्कत

लिवर के लिए सही नहीं सैच्युरेटेड फैट- Saturated Fat

लिवर की हेल्थ के लिए सैच्युरेटेड फैट भी बहुत बुरा होता है। सवाल है सैच्युरेटेड फैट किससे मिलता है? केक, बिस्किट, सॉसेजेस, चीज जैसी कई चीजें सैच्युरेटेड फैट से भरी होती हैं। अगर आप बहुत ज्यादा मात्रा में इन्हें अपनी डाइट का हिस्सा बनाते हैं यानी अगर आप रोज इसका सेवन करते हैं, तो यह लविर के लिए ठीक नहीं है। इसमें मौजूद फैट कंटेंट लिवर में सूजन बढ़ा सकता है

लिवर के लिए नुकसान पहुंचती है सॉफ्ट ड्रिंक- Soft Drinks

Soft Drinks

लिवर के लिए सॉफ्ट ड्रिंक पीना भी सही नहीं होता है। इसे आप लिवर के लिए शराब से ज्यादा खतरनाक मान सकते हैं। पेरेंट्स अक्सर बच्चों को सॉफ्ट ड्रिंक पीने के लिए दे देते हैं। कई लोग सॉफ्ट ड्रिंक रोज पीते हैं। आपको बता दें कि सॉफ्ट ड्रिंक न सिर्फ लिवर को फैटी बना सकता है, बल्कि कई तरह के लिवर डिजीज का रिस्क भी बढ़ सकता है।

इसे भी पढ़ें: फैटी लिवर की समस्या होने पर नहीं खानी चाहिए ये 5 चीजें, बढ़ सकती है समस्या

लिवर के लिए नुकसानदायक है फास्ट फूड- Fast Foods

Fast Foods

लिवर के लिए फास्ट फूड का सेवन करना भी सही नहीं होता है। फास्ट फूड हाई कैलोरी से भरपूर होते हैं। फास्ट फूड में बर्गर, पिज्जा जैसी कई चीजें शामिल होती हैं। फास्ट फूड का अतिरिक्त सेवन करने से बॉडी में अनहेल्दी फैट जमा हो जाता है। वहीं, अगर आप रोज फास्ट फूड खाते हैं, तो आपका बॉडी वेट बढ़ सकता है और लिवर पर भी इसका बुरा असर देखने को मिल सकता है।

लिवर को खराब करता है रिफाइंड ग्रेन- Refined Grain

लिवर हेल्थ के लिए रिफाइंड ग्रेन का सेवन भी सही नहीं माना जाता है। रिफाइंड ग्रेन में कम से कम पौष्टिक तत्व होते हैं। इसमें फाइबर की मात्रा काफी कम होती है। रिफाइंड ग्रेन का सेवन करने से बॉडी में ब्लड शुगर का स्तर बढ़ सकता है। नतीजतन, फैटी लिवर डिजीज की परेशानी हो सकती है।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • किस खाने से लिवर खराब होता है?

    तला-भुना, रिफाइंड जैसी चीजें लिवर के लिए सही नहीं है। नियमित रूप से इन चीजों का सेवन करने से लिवर में सूजन आ सकती है।
  • कैसे पता करें कि लिवर कमजोर है?

    लिवर कमजोर होने पर पेट में दर्द, सूजन, थकान, कमजोरी होने लगती है। साथ ही त्वचा पीली पड़ने लगती है। ये लक्षण नजर आएं, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
  • लिवर के लिए सुबह क्या पीना चाहिए?

    लिवर को स्वस्थ रखने के लिए सुबह गुनगुना पानी, नींबू पानी, ग्रीन टी और अदरक-नींबू जैसी चीजों का सेवन कर सकते हैं।

 

 

 

Read Next

गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के लिए पुदीना कैसे इस्तेमाल करें? जानें एक्सपर्ट से

Disclaimer