फैटी लिवर की समस्या होने पर नहीं खानी चाहिए ये 5 चीजें, बढ़ सकती है समस्या

Fatty Liver Foods to be Avoid: फैटी लिवर की समस्या होने पर इन 5 चीजों के सेवन से बचना चाहिए। ये चीजें लिवर को और खराब कर सकती हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
फैटी लिवर की समस्या होने पर नहीं खानी चाहिए ये 5 चीजें, बढ़ सकती है समस्या

खानपान की गलत आदतों से लिवर में एक्स्ट्रा फैट जमा हो जाता है, जो लंबे समय में फैटी लिवर की समस्या पैदा कर सकती है। अधिक शराब के सेवन से भी फैटी लिवर की समस्या शुरू हो जाती है। फैटी लिवर की समस्या को अनदेखा करने से कई बार ये समस्या गंभीर बीमारियों कारूप भी ले लेती है। हेल्दी डाइट के जरिए फैटी लिवर की समस्या से निजात पाया जा सकता है। फैटी लिवर की समस्या का पता चलने पर आपको हेल्दी डाइट  फॉलो करना शुरू कर देना चाहिए। आपको डाइट में ऐसे खाद्य पदार्थों को डाइट में शामिल करना चाहिए, जो लिवर और शरीर के लिए हेल्दी हों। फैटी लिवर की समस्या होने पर कुछ चीजों का सेवन बिल्कुल बंद कर देना चाहिए क्योंकि ये आपकी समस्या को बढ़ा सकते हैं। आइए जानते हैं वो कौन से फूड्स हैं, जो फैटी लिवर की समस्या होने पर नहीं खाने चाहिए।

फ्राइड फूड्स 

फैटी लिवर की समस्या होने पर फ्राइड फूड्स खाने से बचना चाहिए। फ्राइड फूड्स मे ऑयल के कारण फैट बहुत ज्यादा होता है। यही फैट लिवर के आसपास जमा होकर फैटी लिवर का कारण बनता है।  इसलिए फैटी लिवर की समस्या होने पर सबसे पहले तेल वाली चीजें खाना छोड़ें।

नमक

फैटी लिवर की समस्या होने पर बहुत ज्यादा नमक वाली चीजों का सेवन भी अवॉइड करना चाहिए। नमक का अधिक सेवन ब्लड प्रेशर और डिहाइड्रेशन की समस्या बढ़ा सकता है। ज्यादा नमक शरीर के लिए हानिकारक होता है इसलिए फैटी लिवर की समस्या होने पर खाने में नमक का अधिक सेवन न करें। पैकेटबंद चिप्स, नमकीन, सूप, नूडल्स और स्नैक्स में बहुत ज्यादा नमक का इस्तेमाल किया जाता है, इसलिए इनसे दूरी बनाएं।

चावल

फैटी लिवर की समस्या होने पर चावल का सेवन भी नहीं करना चाहिए क्योंकि चावल हाई ग्लाइसेमिक फूड है, जो फैटी लिवर की समस्या को बढ़ा सकता है। इसके अधिक सेवन से शरीर में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा बढ़ती है, जिस कारण फैट बढ़ता है। इसलिए फैटी लिवर में चावल कम खाने की सलाह दी जाती है।

एल्कोहल

फैटी लिवर की बीमारी होने पर एल्कोहल का सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। फैटी लिवर में एल्कोहल बेस्ड ड्रिंक्स भी नहीं पीनी चाहिए। एल्कोहल के अधिक सेवन से फैटी लिवर धीरे-धीरे लिवर सिरोसिस में बदल सकता है, जो कि और भी खतरनाक बीमारी है। 

शुगर

शुगर फैटी लिवर को बढ़ाता है। खाने में शुगर का अधिक सेवन डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर का कारण बनता है, जो परोक्ष रूप से फैटी लिवर को ट्रिगर कर सकते हैं। फैटी लिवर वाले लोगों को आइस्क्रीम, कोल्ड ड्रिंक्स और कैंडी आदि से दूर रहना चाहिए। ये चीजें शरीर में वसा बढ़ाने का काम भी करती हैं। शू शुगर के सेवन से शरीर में ग्लूकोज की मात्रा काफी बढ़ जाती है, जिससे फैटी लिवर की समस्या होती हैं।

इसे भी पढ़ें- तनाव कम करने के लिए फायदेमंद हैं ये 5 एसेंशियल ऑयल, जानें इस्तेमाल का तरीका

Fatty Liver Foods to be Avoid

फैटी लिवर की समस्या होने पर इन खाघ खाद्य पदार्थों के सेवन से बचना चाहिए। ये खाघ पदार्थ अवॉइड करने से इस समस्या को कम किया जा सकता है। समस्या अधिक होने पर डॉक्टर से परामर्श लें। 

All Image Credit- Freepik

Read Next

गर्म पानी में घी डालकर पीने से मिलते हैं ये 7 फायदे, जानें कब करें सेवन

Disclaimer