Can mint reduce body heat: गर्मियों में वातावरण का तापमान बढ़ने से शरीर का तापमान भी बढ़ने लगता है। ऐसे में उन चीजों का सेवन ज्यादा किया जाता है, जो शरीर को ठंडा रखने में मदद करती हैं। ऐसे में पुदीने का सेवन करना भी बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसकी तासीर ठंडी होती है। इसलिए गर्मियों में इसे डेली डाइट में शामिल करने से शरीर को ठंड़क मिलती है। गर्मियों में जिन लोगों को ब्लोटिंग या एसिडिटी की समस्या रहती है, उनके लिए भी पुदीने का सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है। इसके सेवन से पेट की जलन कम होती है और पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है। शरीर को ठंडा रखने के लिए भी पुदीना फायदेमंद है। गर्मियों में इसे डेली डाइट में शामिल करने से शरीर को ठंडा रखने में मदद मिलती है। लेकिन, अधिकतर लोगों को जानकारी नहीं होती कि गर्मियों में इसका सेवन कैसे करना चाहिए। इसका जवाब जानने के लिए हमने हरियाणा स्थित सिरसा जिले से आयुर्वेदिक डॉ श्रेय शर्मा से बात की है। आइए लेख में एक्सपर्ट से जानें इसका जवाब।
गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के लिए पुदीने का सेवन कैसे करें? How To Consume Mint Leaves In Summer
एक्सपर्ट के मुताबिक गर्मियों में आप कई तरह से पुदीने का सेवन कर सकते हैं। जिनमें ये खास तरीके भी शामिल हैं।
पुदीने का छाछ पिएं- Mint Buttermilk
गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के लिए पुदीने की छाछ एक बेहतरीन ऑप्शन है। इसके सेवन से गट हेल्थ भी इंप्रूव होती है। छाछ में प्रोबायोटिक्स मौजूद होते हैं जो डाइजेशन इंप्रूव करने में मदद करते हैं। खाना खाने के साथ अगर आप एक गिलास पुदीना छाछ लेते हैं, तो इससे खाना भी जल्दी पचता है।
पुदीने और धनिये की चटनी- Mint Chutney
गर्मियों में खाने में खट्टा और तीखा स्वाद एड करने के लिए पुदीना चटनी एक अच्छा विकल्प है। इसमें धनिया, मसाले और प्याज डालकर तैयार किया जाता है। रोज इसके सेवन से लू लगने की समस्या से भी राहत मिलती है। इसे आप आसानी से डेली डाइट में शामिल कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- क्या गर्मी के दिनों में पेट की समस्या से बचने के लिए पुदीना का सेवन फायदेमंद होता है? जानें एक्सपर्ट से
पुदीने का पानी पिएं- Mint Water
अगर आपको सुबह उठते ही पेट में भारीपन महसूस होता है, तो आप पुदीने का पानी पी सकते हैं। इसे बनाने के लिए आपको गर्म पानी में पुदीने की कुछ पत्तियां डालकर 15 से 20 मिनट के लिए रखना है। इसके सेवन से कब्ज, ब्लोटिंग और पेट में जलन से राहत मिलती है। इसके सेवन से शरीर की गर्मी शांत होती है और पेट को ठंडक भी मिलती है।
पुदीने की चाय बनाएं- Mint Tea
शरीर को ठंडा रखने के लिए आप पुदीने की चाय बनाकर भी पी सकते हैं। इसके लिए आपको गर्म पानी में पुदीना और शहद मिलाना है। स्वाद के लिए इसमें नींबू एड कर सकते हैं। इसके सेवन से गर्मी के कारण होने वाली समस्याएं कम होती है और शरीर को ठंड़क मिलती है। इसे आप दिन में दो से तीन बार पी सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- गर्मी में ठंडक-सेहत का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है बेल शरबत और पुदीना, एक्सपर्ट से जानें फायदे-रेसिपी
निष्कर्ष
एक्सपर्ट के मुताबिक, गर्मियों में आप अलग-अलग तरीके से पुदीना डाइट में शामिल कर सकते हैं। शरीर को ठंडा रखने के लिए आप पुदीने की चाय या पानी पी सकते हैं। इसके अलावा, पुदीने का छाछ या चटनी बनाकर भी सेवन किया जा सकता है। सुबह खाली पेट पुदीने के शॉर्ट्स ले सकते हैं। इस तरह से सेवन करने से यह पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने और शरीर को ठंडा रखने में मदद करेगा। लेकिन, अगर आप किसी स्वास्थ्य समस्या के लिए दवा लेते हैं, तो अपने डॉक्टर की सलाह पर ही डेली डाइट में शामिल करें।