Bael Sherbat With Mint Recipe: गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के साथ-साथ पाचन और एनर्जी का भी संतुलन बनाए रखना जरूरी है। ऐसे मौसम में लोग अक्सर डिहाइड्रेशन, एसिडिटी, उल्टी, थकान और हीट स्ट्रोक जैसी समस्याओं से जूझते हैं। यही कारण है कि खानपान में ऐसे खाद्य पदार्थों को शामिल करना जरूरी होता है जो शरीर को शीतलता के साथ-साथ पोषण भी दें। बेल (Wood Apple) और पुदीना (Mint) का कॉम्बिनेशन इस मामले में कमाल करता है। बेल शरबत जहां पेट को ठंडक देता है, वहीं पुदीना उसकी पाचन शक्ति को दुरुस्त रखता है। बेल के नेचुरल गुण शरीर से टॉक्सिन्स को निकालते हैं और थकावट को दूर करने में मदद करते हैं। वहीं पुदीना का ठंडक भरा असर गर्मी में राहत देता है और मुंह की दुर्गंध जैसी दिक्कतों को भी दूर करता है। अगर इसे सही तरीके से घर पर बनाया जाए, तो यह न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होता है बल्कि सेहत के लिए भी एक अमृत समान साबित हो सकता है। आइए जानें इसके हेल्थ बेनिफिट्स और रेसिपी। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने लखनऊ के विकास नगर में स्थित न्यूट्रिवाइज क्लीनिक की न्यूट्रिशनिस्ट नेहा सिन्हा से बात की।
बेल शरबत और पुदीना के फायदे- Benefits of Bael and Mint Combination
- बेल फाइबर और पाचन एंजाइम्स से भरपूर होता है, जो कब्ज और एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत देता है। वहीं पुदीना गैस, सूजन और पेट दर्द को कम करता है।
- बेल शरबत शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है। गर्मियों में बार-बार पसीना आने से शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी हो जाती है, जिसे यह शरबत बैलेंस करता है।
- बेल में एंटी-ऑक्सिडेंट्स होते हैं जो शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालते हैं। पुदीना लिवर की कार्यक्षमता को बेहतर करता है।
- बेल और पुदीना दोनों ही स्किन को अंदर से साफ करते हैं। यह एक्ने, सनबर्न और रैशेज को कम करने में मदद करते हैं।
- बेल शरबत का ठंडा असर दिमाग को शांत करता है और पुदीना उसमें ताजगी का एहसास कराता है। गर्मी में यह स्ट्रेस कम करने में मदद करता है।
इसे भी पढ़ें- गर्मियों में रोज पिएं एक गिलास बेल का शर्बत, सेहत को मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे
बेल और पुदीना शरबत में मौजूद कैलोरीज- Bael and Mint Sherbat Calories
बेल शरबत और पुदीना की रेसिपी न सिर्फ स्वादिष्ट और ठंडक देने वाली होती है, बल्कि यह पोषक तत्वों से भी भरपूर होती है। एक गिलास बेल शरबत विद मिंट (करीब 250 एमएल) में लगभग 120-130 कैलोरीज हो सकती हैं, जो इस बात पर निर्भर करती है कि आप इसमें कितना शहद डालते हैं। बेल का फल फाइबर, कैल्शियम, पोटैशियम, आयरन और विटामिन-सी से भरपूर होता है, जो पाचन को दुरुस्त रखने और शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है। पुदीना में एंटी-ऑक्सीडेंट्स, विटामिन-ए और आयरन पाया जाता है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है और पेट की जलन को शांत करता है।
बेल और पुदीना शरबत बनाने की आसान रेसिपी- Bael Sherbat With Mint Recipe
सामग्री:
- पका हुआ बेल
- पुदीना की पत्तियां
- पानी
- शहद
- काला नमक
- नींबू रस
विधि:
- बेल को तोड़कर उसका गूदा निकाल लें।
- इस गूदे को 2 कप पानी में डालकर अच्छे से मसलें और छान लें।
- अब पुदीना की पत्तियों को मिक्सर में थोड़ा पानी डालकर पीस लें।
- पुदीना का रस बेल शरबत में मिलाएं।
- अब इसमें शहद, नींबू रस और काला नमक मिलाएं।
- ठंडा करके सर्व करें।
टिप्स:
- बेल शरबत खाली पेट न पिएं, इसे लंच के 1 घंटे बाद लें।
- फ्रिज का पानी न मिलाएं, सामान्य या मिट्टी के घड़े का ठंडा पानी ही इस्तेमाल करें।
- पुदीना की जगह तुलसी के पत्ते भी डाले जा सकते हैं अगर आपको गैस की ज्यादा समस्या होती है।
- अगर आपको डायबिटीज है, तो इस जूस का सेवन शहद के बगैर करें।
बेल शरबत और पुदीना का सेवन गर्मियों में न सिर्फ शरीर को ठंडक पहुंचाता है, बल्कि पाचन तंत्र को भी मजबूत बनाता है। जब ये दोनों मिलते हैं, तो न सिर्फ स्वाद बढ़ता है, बल्कि सेहत को भी कई फायदे मिलते हैं।
उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।
image credit: thestatesman.com