Yoga For Stomach Discomfort After Eating: खाना खाने के बाद पेट में दर्द या फूलने जैसी समस्याएं आम हैं, जो पाचन संबंधी समस्याओं के कारण होती हैं। यह असुविधा शरीर में गैस, अपच या ज्यादा खाने के कारण हो सकती है। जब पाचन तंत्र पूरी तरह से काम नहीं करता, तो पेट में सूजन और दर्द महसूस होता है। कुछ आसान योग आसनों की प्रैक्टिस इस समस्या से राहत दिला सकता है। योग न केवल शारीरिक तंत्र को संतुलित करता है, बल्कि मानसिक शांति भी देता है। यह पाचन क्रिया को तेज करता है, जिससे गैस और सूजन जैसी समस्याओं से बचाव होता है। इन योग आसनों का नियमित अभ्यास आपके पेट को आराम पहुंचाने के साथ-साथ पेट की समस्याओं से भी छुटकारा दिला सकता है। आइए जानते हैं इन आसनों के फायदे और उन्हें करने का सही तरीका।
1. पवनमुक्तासन- Wind Relieving Pose
फायदे:
- पवनमुक्तासन पेट के दर्द, गैस और पेट की सूजन को दूर करने के लिए एक असरदार योग आसन है।
- यह पेट और इंटेस्टाइन में जमा गैस को बाहर निकालने में मदद करता है और पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है।
- इसके अलावा, यह रीढ़ की हड्डी को मजबूत करता है और पेट के निचले हिस्से को आराम देता है।
स्टेप्स:
- अपनी पीठ के बल जमीन पर लेट जाएं।
- घुटनों को मोड़ें और दोनों पैरों को पेट की ओर लाएं।
- दोनों हाथों से घुटनों को पकड़ें और सिर को उठाकर घुटनों को नाक की ओर लाने की कोशिश करें।
- कुछ सेकंड के लिए इस स्थिति में रहें और फिर धीरे-धीरे अपनी पहले वाली स्थिति में वापस आएं।
- इस आसन को 5-10 बार करें।
इसे भी पढ़ें- अपच, कब्ज, गैस और ठीक से पेट साफ न होने जैसी समस्याओं में बहुत फायदेमंद है नौली क्रिया योग, जानें तरीका
2. भुजंगासन- Cobra Pose
फायदे:
- भुजंगासन, पेट दर्द और अपच के लिए बहुत फायदेमंद है।
- यह आसन पेट के निचले हिस्से को मजबूत करता है और इंटेस्टाइन की क्रिया को एक्टिव करता है।
- यह शरीर को लचीला बनाता है और रीढ़ की हड्डी को भी मजबूत करता है।
- इसके अलावा, यह पाचन तंत्र को एक्टिव करता है और पेट के अंदरूनी हिस्सों को आराम देता है।
स्टेप्स:
- पेट के बल लेट जाएं और दोनों हाथों को कंधों के नीचे रखकर सीने के पास रखें।
- अपनी कोहनियों को मोड़कर, सिर को ऊपर उठाते हुए छाती को बाहर की ओर खींचें।
- अपनी रीढ़ की हड्डी को ऊपर की ओर खींचते हुए पेट के निचले हिस्से को ध्यान से स्ट्रेच करें।
- कुछ सेकंड के लिए इस स्थिति में रहें और फिर धीरे-धीरे वापस अपनी प्रारंभिक स्थिति में आ जाएं।
- इसे 5-7 बार करें।
3. त्रिकोणासन- Triangle Pose
फायदे:
- त्रिकोणासन एक शक्तिशाली योग आसन है जो पाचन को बढ़ावा देता है।
- यह पेट और इंटेस्टाइन के लिए फायदेमंद होता है, जिससे पेट में सूजन और गैस की समस्या में राहत मिलती है।
- यह आसन रीढ़ की हड्डी को लचीला बनाता है और शरीर को संतुलित करता है।
- यह शरीर की एनर्जी को बढ़ाता है और मानसिक शांति देता है।
स्टेप्स:
- अपने पैरों को चौड़ा करके खड़े हो जाएं।
- दाएं पैर को 90 डिग्री पर घुमाएं और बाएं पैर को थोड़ा अंदर की ओर घुमाएं।
- दोनों हाथों को एक जैसा रखकर, दाईं ओर झुकते हुए दाहिनी हथेली को दाहिने पैर के टखने या पैर के पंजे पर रखें।
- बाएं हाथ को ऊपर की ओर सीधा रखें।
- कुछ सेकंड के लिए इस स्थिति में रहें और फिर धीरे-धीरे शुरुआती स्थिति में वापस आ जाएं।
- इसे दोनों तरफ 5-7 बार करें।
इन तीन योग आसनों का नियमित अभ्यास पेट दर्द, सूजन और गैस की समस्या को कम करने में मदद कर सकता है। पाचन क्रिया और शरीर को आराम देने के लिए इन आसनों का अभ्यास एक बेहतरीन उपाय है।
उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।
image credit: ytimg.com