Expert

भुजंगासन करने से महिलाओं की सेहत को मिलते हैं ये 6 फायदे, जानें इनके बारे में

भुजंगासन करने से महिलाओं की सेहत को कई फायदे मिलते हैं। जानें यह योग महिलाओं की सेहत से कैसे कनेक्ट है।
  • SHARE
  • FOLLOW
भुजंगासन करने से महिलाओं की सेहत को मिलते हैं ये 6 फायदे, जानें इनके बारे में


Cobra Pose Benefits For Women: नियमित रूप से योग करने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। इससे हमारी फिजिकल और मेंटल हेल्थ दोनों को फायदा होता है। योग के अभ्यास से बॉडी फ्लेक्सिबल रहती है और माइंड हेल्दी रहता है। योग करने से मांसपेशियों में मजबूती बनी रहती है। कई योग ऐसे हैं जिनके अभ्यास से स्वास्थ्य समस्याओं में भी फायदा होता है जैसे कि भुजंगासन। भुजंगासन के अभ्यास से रीढ़ की हड्डी से जुड़ी समस्याओं में राहत मिलती है। इस योगासन से पाचन से जुड़ी समस्याएं भी ठीक होती हैं। यह योगासन हर किसी के लिए फायदेमंद माना जाता है। लेकिन महिलाओं की सेहत को इसके अभ्यास से ज्यादा फायदे मिलते हैं। अगर महिलाएं इसका अभ्यास रोज करती हैं तो उनकी ओवरऑल हेल्थ को फायदा होता है। इस बारे में ज्यादा जानने के लिए हमने योगवशी योगा इंस्टीट्यूट से योगा एक्सपर्ट वैशाली सिंह से बात की। आइए लेख में जानें इन योगासन के बारे में।

01 - 2025-02-12T183130.837

रिप्रोडक्टिव हेल्थ के लिए फायदेमंद

कोबरा पोज रिप्रोडक्टिव हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इस योग के अभ्यास से पेल्विक रीजन में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और पेल्विक फ्लोर से जुड़ी समस्याएं ठीक होती हैं। जिन लोगों को रिप्रोडक्टिव हेल्थ से जुड़ी समस्याएं रहती हैं इसके अभ्यास से उन्हें राहत मिलती है।

पीरियड्स रेगुलर होते हैं

जिन महिलाओं को इर्रेगुलर पीरियड्स रहते हैं उनके लिए यह योग बहुत फायदेमंद है। इसके नियमित अभ्यास से पीसीओएस और पीसीओडी में भी फायदा होता है। पेल्विक फ्लोर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ने से पीरियड्स से जुड़ी समस्याएं ठीक होती हैं।

इसे भी पढ़ें- इन 3 तरह की समस्याओं में फायदेमंद होता है भुजंगासन (Cobra Pose), जानें करने का तरीका

रीढ़ की हड्डी फ्लेक्सिबल बनती है

कई महिलाओं को उम्र बढ़ने के साथ कमर दर्द और रीढ़ की हड्डी से जुड़ी समस्याएं हो जाती हैं। लेकिन इस योग के अभ्यास से इन समस्याओं में राहत मिलती है। भुजंगासन करने से रीढ़ की हड्डी स्ट्रेच होती है और हड्डी मजबूत होती है। इसके अभ्यास से ओवरऑल स्पाइन हेल्थ को फायदा होता है। यह योग पोस्चर भी इंप्रूव करता है और कमर दर्द की समस्या में राहत देता है।

थकावट कम होती है

उम्र बढ़ने के कारण कुछ महिलाओं को थकावट भी रहने लगती है। इस योग को करने से बॉडी स्ट्रेच होती है। इससे कमर, रीढ़ और चेस्ट पर दवाब पड़ता है। यह शरीर की थकावट उतारने और बॉडी को एनर्जेटिक बनाए रखने में मदद करता है। अगर आपको थकावट ज्यादा रहती है, तो इस योग के अभ्यास से आप खुद को एनर्जेटिक रख सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- Cobra Pose: इन 5 तरह के लोगों को नहीं करना चाहिए कोबरा पोज, स्वास्थ्य को हो सकता है भारी नुकसान

स्ट्रेस और टेंशन कम होती है

भुजंगासन के अभ्यास से स्ट्रेस और एंग्जायटी भी कम होती है। यह योग करने से मन को शांत रखने में मदद मिलती है। इसके अभ्यास से चेस्ट और रीढ़ की स्ट्रेचिंग होती है। इस योग को करने के दौरान लंबी सांस लेनी होती है जिससे बॉडी और माइंड दोनों रिलैक्स्ड रहते हैं।

पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है

जिन महिलाओं को पाचन से जुड़ी समस्याएं रहती हैं, उन्हें यह योगासन जरूर करना चाहिए। इसके अभ्यास से पेट पर दवाब पड़ता है जिससे पाचन तंत्र ठीक होता है। कब्ज और ब्लोटिंग में भी यह योग करना फायदेमंद होता है।

यह योगासन हर किसी के लिए फायदेमंद है। लेकिन जिनकी कोई सर्जरी हुई है या रीढ़ में कभी चोट लगी है, उन्हें इसका अभ्यास एक्सपर्ट की सलाह पर करना चाहिए।

Read Next

रीढ़ की हड्डी को स्वस्थ रखने के लिए करें ये 5 योगासन, जानें योगा एक्सपर्ट से

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version