Which Yoga Is Best For Reproductive Health: योग करना आज तमाम लोगों की जिंदगी का हिस्सा बन चुका है। यह प्राचीन भारतीय अभ्यास है जिसका बोलबाला आज दुनिया भर में है। योग से न सिर्फ शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने में मदद मिलती है, बल्कि ये मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। योग करने से कई बीमारियों को जड़ से खत्म भी किया जा सकता है। कई योगासन ऐसे हैं जिनका अभ्यास करने से प्रजनन स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाया जा सकता है। इनमें मलासन का नाम भी शामिल है। यह योगासन करने से प्रजनन स्वास्थ्य को कई फायदे मिलते हैं। प्रजनन स्वास्थ्य के लिए इस योग के फायदे जानने के लिए हमने मुंबई के देवगिरी योग इंस्टिट्यूट के को-फाउंडर व योगा एक्सपर्ट और थेरेपिस्ट संदीप प्रभाकर दुपारे से बात की है।
प्रजनन स्वास्थ्य के लिए मलासन के फायदे- Malasana Benefits For Reproductive Health
अगर आप रोज मलासन का अभ्यास करते हैं तो इससे आपके प्रजनन स्वास्थ्य को ये खास फायदे मिलते हैं-
पेल्विक एरिया में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ना- Boost Blood Circulation In Pelvic Area
मलासन के अभ्यास से पेल्विक एरिया में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। रोज इस योग के अभ्यास से गर्भाशय, अंडाशय में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। इसके अभ्यास से प्रजनन अंगों में ब्लो फ्लो बढ़ता है और प्रजनन स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं ठीक होती हैं। अगर किसी को प्रजनन स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं रहती हैं, तो रोज इस योग के अभ्यास से कई फायदे मिलते हैं। इससे प्रजनन स्वास्थ्य के अन्य अंगों को पोषण भी मिलता है और हार्मोनल संतुलन बेहतर होता है।
पेल्विक फ्लोर की मसल्स स्ट्रांग होना- Improve Muscles of Pelvic Floor
पेल्विक फ्लोर की मसल्स को मजबूत बनाने के लिए मलासन करना बहुत फायदेमंद है। यह योगासन मसल्स को टोन करने में मदद करता है। इससे ब्लड सर्कुलेशन इंप्रूव होता है पेल्विक एरिया की मसल्स मजबूत होती हैं। इससे यूट्रस, ब्लैडर हेल्थ और रिप्रोडक्टिव हेल्थ इंप्रूव होती है।
इसे भी पढ़ें- पेल्विक फ्लोर पेन क्या होता है? डॉक्टर से जानें यह नॉर्मल है या नहीं
पीरियड्स साइकिल रेगुलर होती है- Regularize Periods Cycle
मलासन के अभ्यास से पीरियड्स साइकिल को रेगुलर करने में मदद मिलती है। अगर आपके पीरियड्स इर्रेगुलर रहते हैं या आपको पीरियड्स फ्लो कम रहता है, तो इस योग के अभ्यास से पीरियड्स साइकिल को रेगुलर करने में मदद मिलेगी। इसके नियमित अभ्यास से पीरियड्स भी रेगुलर होते हैं और पेट दर्द व सूजन जैसी समस्याएं भी कम होती हैं। रोजाना अभ्यास करने से पेट और पेल्विक क्षेत्र की मांसपेशियां रिलैक्स रहती हैं और पीरियड्स रेगुलर रहते हैं।
फर्टिलिटी इंप्रूव होती है- Improve Fertility
मलासन योग करने से फर्टिलिटी इंप्रूव होती है। यह योगासन रिप्रोडक्टिव ऑर्गन्स को एक्टिव करता है जिससे कंसीव करना आसान हो जाता है। इससे बॉडी में मौजूद सेकेंड चक्रा भी बैलेंस्ड रहते हैं और इससे रिप्रोडक्टिव हेल्थ और लिबिडो भी इंप्रूव होता है।
प्रेग्नेंसी में स्ट्रेस कम होगा- Reduce Stress In Pregnancy
तनाव के कारण रिप्रोडक्टिव हेल्थ को नुकसान हो सकता है। पीरियड्स और प्रेग्नेंसी के दौरान कई महिलाओं को स्ट्रेस ज्यादा रहता है। ऐसे में मलासन करने से स्ट्रेस लेवल कम करने में मदद मिलती है। लेकिन मलासन करने से मन को शांत करने में मदद मिलती है। यह योगासन स्ट्रेस और एंग्जायटी को कंट्रोल रखने में भी मदद करता है।
इसे भी पढ़ें- क्या वाकई वेट लिफ्टिंग करने से मजबूत होती हैं पेल्विक फ्लोर मसल्स? जानें इस एक्सरसाइज के फायदे
कंसीव करने में मदद करता है- Helps In Conceive
अगर आप कंसीव करना चाहती हैं, तो इस योग का अभ्यास करना आपके लिए फायदेमंद होगा। इससे यूट्रस में ब्लड फ्लो होता है और रिप्रोडक्टिव हेल्थ इंप्रूव होती है। यह योगासन जल्दी कंसीव करने में मदद करता है। प्रेग्नेंसी के दौरान यह योग करने से हेल्थ इंप्रूव होती है। इससे रीढ़ और कमर को मजबूत बनाने में भी मदद मिलती है।
एक्सपर्ट टिप
अगर आपको घुटनों, कमर या कुल्हों में दर्द रहता है, तो यह योगासन न करें। क्योंकि इसके अभ्यास से समस्या बढ़ भी सकती है। प्रेग्नेंसी या प्रेग्नेंसी की शुरुआत में भी अगर आप ये योग कर रही हैं, तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें। इनका अभ्यास खाली पेट करना ज्यादा फायदेमंद होगा।
FAQ
मलासन से क्या फायदे हैं?
मलासन करने से पाचन क्रिया दुरुस्त रहती है। इस योग के अभ्यास से बॉडी से टॉक्सिन्स बाहर निकल जाते हैं। यह योगासन पेल्विक फ्लोर की मसल्स को मजबूत बनाने और जोड़ों को मजबूत रखने में मदद करता है।मलासन कितनी देर तक करना चाहिए?
इस योग का अभ्यास 30 सेंकड से लेकर 5 मिनट तक करना फायदेमंद होता है। यह योग पेट के निचले भाग के लिए ज्यादा फायदेमंद होता है। रोजाना मलासन का अभ्यास करना फायदेमंद है। एक्सपर्ट के मुताबिक, महिलाओं को लगातार एक महीने तक मलासन में बैठकर पानी पीने से कई फायदे मिलेंगे।क्या मलासन प्रजनन क्षमता के लिए अच्छा है?
जी हां, योगा एक्सपर्ट के मुताबिक यह योग प्रजनन क्षमता बढ़ाने में मदद करता है। इससे पेल्विक फ्लोर में ब्लड सर्कुलेशन इंप्रूव होता है और पेल्विक मसल्स इंप्रूव होती है। यह योगासन प्रजनन क्षमता बढ़ाने में मदद करता है।