
योग करना सेहत के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होता है। योग करने से आप स्वस्थ रहते हैं और बीमारियां होने का जोखिम काफी हद तक कम होता है। स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए आप एनिमल योगा पोज का अभ्यास कर सकते हैं। दरअसल, यह योग जानवरों के पोज के आधार पर किए जाते हैं। इसे करने से शरीर में लचीलापन आता है साथ ही साथ शारीरिक क्षमता भी बढ़ती है। चलिए बायोमेडिकल इंजीनियर और योग एक्सपर्ट स्नेहा मोहित अग्रवाल से जानते हैं एनिमल पोज के बारे में।
कोबरा पोज
कोबरा पोज यानि भुजंगासन करना सेहत के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होता है। इस आसन को करने से रीढ़ की हड्डी मजबूत होने के साथ ही पेट का निचला हिस्सा भी मजबूत होता है। इस आसन को नियमित तौर पर करने से कमर का दर्द और जकड़न भी काफी कम होती है। अगर आप वजन घटाना चाहते हैं तो भी यह आसन फायदेमंद हो सकता है।
डॉलफिन पोज
इस आसन को करने से शरीर में लचीलापन बढ़ता है साथ ही साथ पेट और पैर की मांसपेशियां भी एक्टिव होती हैं। अगर आप खराब ब्लड सर्कुलेशन से परेशान हैं तो ऐसे में डॉलफिन पोज योगा कर सकते हैं। पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याओं में भी यह आसन काफी फायदेमंद होता है।
View this post on Instagram
पीजन पोज
पीजन पोज करना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इस पोज को करने से पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याएं कम होती हैं साथ ही साथ कूल्हों और जोड़ों में होने वाला दर्द भी काफी कम होता है। इस पोज का अभ्यास करने से पैरों और जांघों की मांसपेशियां एक्टिव होती हैं साथ ही साथ शरीर का लचीलापन भी बढ़ता है।
लिजर्ड पोज
लिजर्ड पोज करने से शरीर लचीला बनता है साथ ही कंधे और छाती मजबूत होती है। वजन घटाने में भी यह काफी फायदेमंद पोज होता है। इसे करने के लिए आपको पेट के बल लेटना है। अब दोनों हाथों के बीच में सिर रखकर आपको कूल्हों को उपर की ओर करना है। अब अपने दाएं घुटने को दाएं हाथ के पास लाकर एकदम सीधा रखें।
इसे भी पढ़ें - Agnisar Yoga: पेट का मोटापा कम करने के लिए करें अग्निसार क्रिया, एक्सपर्ट से जानें पूरी प्रक्रिया
कैमल पोज
यह पोज करने से कंधे, कमर और गर्दन में लचीलापन आता है साथ ही शरीर स्वस्थ रहता है। इसे करने के लिए घुटनों के बल बैठ जाएं और शरीर के उपरी हिस्से को उपर की ओर उठाएं। इस दौरान आपको अपने हाथों को पैरों के पंजे पर रखना है
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version