Yoga Asanas For Healthy Uterus- योग न सिर्फ आपके मन को बल्कि तन को भी स्वस्थ रखने में मदद करता है। नियमित रूप से योगासन करने से कई स्वास्थ्य समस्याएं दूर हो सकती हैं। हर व्यक्ति को स्वस्थ रहने के लिए योगासन करना चाहिए। खासकर महिलाओं को अपने रूटीन में योग जैसी गतिविधियों को जरूर शामिल करना चाहिए। योग न सिर्फ महिलाओं के स्वास्थ्य को बेहतर रखता है, बल्कि बच्चेदानी या प्रेग्नेंसी से जुड़ी समस्याओं से निपटने में भी मदद कर सकता है। बच्चेदानी मजबूत करने के लिए कौन-सा योग करें? यूट्रस को मजबूत कैसे बनाएं? इस तरह के सवाल आपके मन में भी आते हैं, तो योग गुरु उर्वशी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके बच्चेदानी को मजबूत करने के लिए 3 योगासन शेयर किए हैं।
बच्चेदानी मजबूत करने के लिए 3 योगासन - 3 Yoga Asana For Strengthening Uterus in Hindi
1. बच्चेदानी के लिए योनि मुद्रा के फायदे- How to Do Yoni Mudra Benefits in Hindi
फायदा- योनि मुद्रा का अभ्यास महिलाओं को फिमेल ऊर्जा से जुड़ने में मदद करता है। यह गर्भाशय को सही तरह से काम करने और प्रजनन क्षमता में सुधार करने में मदद कर सकता है।
कैसे करें-
- तर्जनी और अंगूठे दोनों के जॉइंट्स को मिलाएं।
- अपने हाथों को नीचे की ओर उल्टा नमस्ते के आकार में रखें।
- धीरे-धीरे अपनी छोटी, मध्यमा और अनामिका उंगलियों को अंदर की ओर मोड़ें।
- हीरे की आकृति बनाते हुए अपने अंगूठे और तर्जनी को एक-दूसरे से दूर ले जाएं।
- इस दौरान आपनी रीढ़ की हड्डी को सीधे रखते हुए बैठ जाएं।
- 15 से 20 बार गहरी सांस लें और छोड़ें।
2. बच्चेदानी के लिए काऊ फेस पोज के फायदे- How to Do Cow Face Pose Benefits in Hindi
फायदा- काऊ फेस पोज एक ऐसी योग मुद्रा है, जो महिलाओं के गर्भाशय को बेहतर रखने में मदद कर सकती है। यह मुद्रा सूजन वाली प्रोस्टेट ग्रंथियों और अंडाशय के लिए भी फायदेमंद होता है।
कैसे करें-
- सुखासन की स्थिति में बैठ जाएं।
- बाएं पैर की एड़ी को दाहिने हिप के पास रखें।
- दाहिने पैर को बाई जांघ के ऊपर से क्रॉस करते हुए दूसरे घुटने के पास रखें।
- अपने बाएं घुटने को दाहिने घुटने के ऊपर रखें।
- अब आगे की ओर झुकते हुए अपने दोनों हाथों को आगे की ओर फैलाएं।
- इस पोजिशन में 15 सेकंड तक बने रहें और कम से कम 7 बार इन मुद्रा को दोहराएं।
इसे भी पढ़ें: क्या गर्भपात के लिए पुरुष कारक जिम्मेदार हो सकता है? जानें डॉक्टर की राय
3. बच्चेदानी के लिए मलासन के फायदे - How To Do Malasana Benefits in Hindi
फायदा- मलासन गर्भाशय को मजबूत बनाने में मदद करता है, जो मासिक धर्म से जुड़ी समस्याओं को कम करने में फायदेमंद होता है। इसके साथ ये आपके पेल्विक और कूल्हे के जोड़ों को स्वस्थ रखता है।
कैसे करें-
- योग मैट पर सीधे खड़े हो जाएं।
- अब रीढ़ की हड्डी को सीधा रखते हुए गहरी सांस लें।
- घुटनों को मोड़ते हुए मल त्याग करने के पोजिशन में बैठ जाएं।
- अपनी जांघों को धीरे-धीरे कंधे की चौड़ाई से थोड़ा ज्यादा फैलाएं।
- अब अपने दोनों हाथों को जोड़ें।
- 20 सेकंड के लिए इसी मुद्रा में बने रहें और 10-15 बार दोहराएं।
View this post on Instagram
बच्चेदानी को मजबूत और स्वस्थ रखने के लिए आप इन 3 योगासनों को अपने रूटीन में शामिल कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे अगर कमर दर्द या अन्य किसी स्वास्थ्य समस्या से परेशान हैं, तो इसे करने से पहले एक बार हेल्थ एक्सपर्ट से सलाह जरूर ले लें।
Image Credit- Freepik