क्या गर्भपात के लिए पुरुष कारक जिम्मेदार हो सकता है? जानें डॉक्टर की राय

Can males cause miscarriages?: बार-बार होने वाले गर्भपात का कारण पुरुषों की खराब लाइफस्टाइल भी हो सकती है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या गर्भपात के लिए पुरुष कारक जिम्मेदार हो सकता है? जानें डॉक्टर की राय


Can Males Cause Miscarriages?: बार-बार गर्भपात होने का कारण अक्सर लोग महिलाओं को ही ठहराते हैं। लेकिन क्या सच में सिर्फ महिलाएं और उनका स्वास्थ्य ही मिसकैरेज का कारण बन सकते हैं। जिस तरह प्रेग्नेंट होने के लिए महिला और पुरुष जिम्मेदार होते हैं, ठीक उसी प्रकार मिसकैरेज का कारण सिर्फ महिलाएं ही नहीं बल्कि पुरुष भी हो सकते हैं। कई बार पुरुषों का स्पर्म काउंट कम होने या डीएनए डैमेज होने की वजह से महिलाओं का गर्भपात हो सकता है। पुरुषों का स्वास्थ्य और उनकी लाइफस्टाइल किसी भी महिला के मिसकैरेज में कितना जिम्मेदार हो सकते हैं, इस बारे में कोयंबटूर के वूमेन सेंटर बाय मदरहुड की क्लिनिकल डायरेक्टर डॉ. मिरुधुबाशिनी से जानते हैं। 

क्या पुरुष गर्भपात का कारण बन सकते हैं? - Can Your Partner Cause A Miscarriage in Hindi?

सर्टिफाइड बर्थ एजुकेटर अनुपमा कुमार विजयानंद ने डॉ. मिरुधुबाशिनी से पूछा कि क्या पुरुष कारक मिसकैरेज के लिए जिम्मेदार होते हैं। जिसका जवाब देते हुए डॉ. मिरुधुबाशिनी ने बताया “यह निश्चित रूप से संभव है, क्योंकि जब शुक्राणु (Sperm) में डीएनए डैमेज हो जाता है और इसे शुक्राणु डीएनए विखंडन कहा जाता है। इससे महिला प्रेग्नेंट तो हो सकती हैं, लेकिन गर्भधारण लंबे समय तक नहीं रहेगा और पहले त्रिमाही में मिसकैरेज हो सकता है। इसलिए हां, पुरुष समस्या बार-बार मिसकैरेज का कारण भी बन सकती है।” इसलिए अगर आप हेल्दी प्रेग्नेंसी की योजना बना रहे हैं, तो महिला और पुरुष दोनों को स्वस्थ रहने के लिए समान रूप से कोशिश करनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें: क्या 35 की उम्र के बाद मिसकैरेज का खतरा बढ़ जाता है? जानें डॉक्टर की राय

पुरुषों में स्पर्म क्वालिटी खराब होने के क्या कारण हो सकते हैं? -  Reasons For Poor Sperm Quality in Men in Hindi

  • बहुत ज्यादा तनाव लेने से पुरुषों के शुक्राणु की गुणवत्ता पर बुरा प्रभाव पड़ता है। 
  • कैफीन का अत्यधिक सेवन स्पर्म काउंट कम कर सकता है।
  • रेड मीट का ज्यादा सेवन करने वाले पुरुषों में इम्प्लांटेशन और इनफर्टिलिटी दर कम होती है।
  • शरीर में विटामिन डी और विटामिन बी12 की कमी होना। 
  • जंक फूड का अधिक सेवन कम उम्र के पुरुषों में स्पर्म की क्वालिटी को प्रभावित कर सकता है। 
  • बहुत ज्यादा स्मोकिंग करने से स्पर्म की क्वालिटी खराब हो सकती है। 
  • अधिक मात्रा में शराब का सेवन करने से शुक्राणु में कमी आ सकती है। 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Anupama Kumar Vijayanand (@anupama.vriksham)

अगर आप भी बार-बार गर्भपात की समस्या का सामना कर रही हैं, तो अपने पर्टनर के स्वास्थ्य और स्पर्म की जांच जरूर करवाएं, क्योंकि पुरष का खराब स्वास्थ्य भी मिसकैरेज का कारण बन सकते हैं। 

Image Credit: Freepik 

Read Next

अवस्कुलर नेक्रोसिस (AVN) का इलाज क्या है? जानें डॉक्टर से

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version