Does The Risk Of Miscarriage Increase With Age In Hindi: मिसकैरेज यानी गर्भ में पल रहे शिशु की किसी दुर्घटनावश मृत्यु हो जाना। इसकी कई वजहें हों सकती हैं। कभी गर्भवती महिला का स्वास्थ्य सही न होना या कोई अन्य शारीरिक वजह। हालांकि, इन दिनों ज्यादातर महिलाएं करियर के कारण देर से शादी कर रही हैं। परिणामस्वरूप बच्चा भी देर से प्लान कर रही हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि महिलाओं की बढ़ती उम्र में मिसकैरेज का रिस्क बढ़ जाता है। यहां यह सवाल उठ सकता है कि क्या वाकई 35 की उम्र के बाद महिलाओं में मिसकैरेज का रिस्क बढ़ जाता है? आइए, जानते हैं वृंदावन और नई दिल्ली स्थित मदर्स लैप आईवीएफ सेंटर की चिकित्सा निदेशक, स्त्री रोग और आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. शोभा गुप्ता से।
35 की उम्र में मिसकैरेज का रिस्क कितना होता है?- Risk of miscarriage At the Age Of 35 In Hindi
मिसकैरेज जैसी दुर्घटना किसी भी गर्भवती महिला के साथ हो सकती है। हां, बढ़ती उम्र में मिसकैरेज का रिस्क बढ़ जाता है। इसके बावजदू, यह कहा जा सकता है कि हर उम्र की महिला हेल्दी यानी स्वस्थ बच्चे को जन्म दे सकती है। जहां तक बात 35 की उम्र में मिसकैरेज के रिस्की की है, तो विशेषज्ञों के अनुसार, अगर महिला की उम्र 35 से 40 के बीच है, तो मिसकैरेज का रिस्क 20 से 30 प्रतिशत तक बढ़ जाता है। वहीं, जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, मिसकैरेज का रिस्क बढ़ता जाता है।
इसे भी पढ़ें: क्यों महिलाओं को प्रेगनेंसी के चौथे महीने तक रहता है मिसकैरेज का खतरा
क्या 35 की उम्र में मिसकैरेज के रिस्क को कम किया जा सकता है?- Can You lower The Risk Of Miscarriage At The Age Of 35 In Hindi
अगर आपकी उम्र 35 साल है और मिसकैरेज के रिस्क को कम करना चाहती हैं, तो इसके लिए निम्न तरीके आजमा सकती हैं, जैसे-
- मिसकैरेज से बचने के लिए डॉक्टर की सभी सलाह मानें।
- समय पर दवाई लेना, अच्छी लाइफस्टाइल और डाइट फॉलो करने से भी आप मिसकैरेज के रिस्क को कम कर सकती हैं।
- अगर पहले से किसी तरह की बीमारी है, तो उसे मैनेज करके मिसकैरेज के रिस्क में कमी लाई जा सकती है।
- प्रेग्नेंसी के दौरान विटामिंस और फॉलिक एसिड लेने से मिसकैरेज का रिस्क कम हो जाता है।
- बुरी आदतें, जैसे स्मोकिंग, तंबाकू भी मिसकैरेज के रिस्क बढ़ाते हैं। इनसे दूरी बनाए रखें।
- मिसकैरेज से बचने के लिए रेगुलर एक्सरसाइज, हेल्दी डाइट, जैसे मौसमी फल और सब्जियां लें। लीन मीट और साबुत अनाज भी खा सकते हैं।
35 साल की प्रेग्नेंट महिला अपना ख्याल कैसे रखें- How To Take Care Of A Pregnant Woman At The Age Of 35
35 साल की उम्र में अगर आपने कंसीव कर लिया है, तो बहुत जरूरी है कि आप सेहत का पूरा ध्यान रखें। सही तरह से स्वास्थ्य की देखरेख कर आप मिसकैरेज से बच सकती हैं-
- मिसकैरेज के रिस्क को कम करने के लिए नियमित रूप से जरूरी टेस्ट करवाएं।
- मिसकैरेज से बचने के लिए हेल्दी वेट मैनेज करें।
- अगर पहले से किसी तरह की बीमारी है, तो मिसकैरेज का रिस्क बढ़ सकता है। इसलिए, अपनी बीमारी, जैसे डायबिटीज आदि को मैनेज करने की कोशिश करें।
- स्ट्रेस, एंग्जाइटी और डिप्रेशन भी मिसकैरेज की बड़ी वजह हो सकते हैं। इनसे बचने की कोशिश करें।
- अच्छी नींद भी आपके बच्चे के स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती है। इसलिए, प्रेग्नेंसी के दौरान अच्छी और गहरी नींद जरूर लें।
image credit: freepik