Foods That Can Cause Miscarriage: प्रेगनेंसी का समय हर महिला के लिए खास होता है। बच्चे के जन्म के लिए महिला और उसका पूरा परिवार प्रेगनेंसी के शुरुआती दिन से ही तैयारी करना शुरू कर देता हैं। लेकिन कई बार प्रेगनेंट होने के बाद किसी कारणवश मिसकैरेज हो जाता है। जिस कारण महिला के साथ पूरे परिवार को भी दुखी होता है। आपको बता दें, प्रेगनेंसी में हर चीज सोच- समझकर खानी चाहिए। महिला, जो भी खाती है उसका सीधा असर बच्चे के विकास पर पड़ता है। कई बार गलत फूड्स के सेवन से मिसकैरेज होने की संभावना काफी बढ़ जाती है। इस बारे में विस्तार से बात की हम ने लखनऊ के विकास नगर की रहने वाली न्यूट्रिशनिस्ट पायल अस्थाना से। जिन्होंने हमें ऐसे फूड्स के बारे में बताया, जिन्हें खाने से मिसकैरेज की संभावना काफी हद तक बढ़ जाती है। आइए जानते हैं इन फूड्स के बारे में।
एलोवेरा
प्रेगनेंट महिला को एलोवेरा जूस पीने से बचना चाहिए क्योंकि इसके सेवन से पेल्विक एरिया में दवाब बढ़ता है और ब्लीडिंग होने की संभावना बढ़ जाती है। कई बार एलोवेरा का जूस पीने से मिसकैरेज का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। इसमें ऐसे तत्व पाए जाते है, जो गर्भाशय में संकुचन का कारण बनते है।
अनानास
प्रेगनेंसी में अनानास का सेवन करने से बचना चाहिए। इसमें ऐसे तत्व पाए जाते है, जो मिसकैरेज को बढ़ाते हैं। अनानास खाने से महिला में कोंट्रेक्शन बढ़ सकते है। जिस कारण मिसकैरेज का खतरा बढ़ता है। प्रेगनेंसी के पहली तिमाही में अनानास का हरगिज सेवन नहीं करना चाहिए।
पपीता
पपीता शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन प्रेगनेंसी में इसे खाने से बचना चाहिए। पपीते में ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो महिला के यूट्रस में कोंट्रेक्शन को बढ़ाता है। जिस कारण मिसकैरेज का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। प्रेगनेंसी के शुरूआती समय में इसके सेवन से बचना चाहिए।
इसे भी पढ़ें- चेहरे पर गुड़ कैसे लगाएं? जानें इस्तेमाल के 3 आसान तरीके
सहजन
सहजन वैसे, तो शरीर के लिए बहुत हेल्दी होती है। लेकिन प्रेगनेंसी में इसे खाने से बचना चाहिए क्योंकि इसमें ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो मिसकैरेज के चांसेस को बढ़ाते है। ऐसे में शरीर प्रेगनेंसी के समय सहजन खाने से बचें।
तिल
प्रेगनेंसी में तिल खाने से भी बचना चाहिए क्योंकि इसको इसकी तासीर गर्म होती है, जो मिसकैरेज को बढ़ा सकता है। तिल में पाए जाने वाले तत्व कब्ज को भी बढ़ाते है। प्रेगनेंसी के शुरुआती समय में इसे खाने से बचना चाहिए। तिल के सेवन से पाचन-तंत्र खराब होता है।
प्रेगनेंसी में इन फूड्स के सेवन से बचना चाहिए। क्योंकि इन फूड्स के सेवन से मिसकैरेज हो सकता है। प्रेगनेंसी में कुछ भी खाने से पहले डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।
All Image Crdit- Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version