मिसकैरेज के बाद न करें इन 5 फूड्स का सेवन, जल्दी रिकवरी में मिलेगी मदद

मिसकैरेज होने के बाद आपको अपने खान-पान को लेकर एक्टिव रहना चाहिए। आइये डॉक्टर से जानते हैं मिसकैरेज के बाद आपको क्या नहीं खाना चाहिए।
  • SHARE
  • FOLLOW
मिसकैरेज के बाद न करें इन 5 फूड्स का सेवन, जल्दी रिकवरी में मिलेगी मदद


आजकल खराब लाइफस्टाइल के कारण लोगों में इनफर्टिलिटी की समस्या तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में अगर मिसकैरेज हो जाए तो यह किसी मुसीबत से कम नहीं है। मिसकैरेज या गर्भपात होने के पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। कुछ मामलों में थायरॉइड तो कुछ महिलाओं को भारी सामान उठाने से गर्भपात की समस्या हो सकती है। मिसकैरेज होने के बाद महिलाओं को अपने खानपान को लेकर भी एक्टिव रहना चाहिए। आइये सांई पॉलीक्लीनिक की सीनियर गाइनेकोलॉजिस्ट डॉ. विभा बंसल से जानते हैं मिसकैरेज के बाद क्या नहीं खाना चाहिए।  

ज्यादा मीठा खाने से बचें 

वैसे तो ज्यादा मीठा खाना सभी के लिए नुकसानदायक होता है, लेकिन अगर आप मिसकैरेज से जूझ रही हैं तो मीठा खाने से परहेज करने की जरूरत है। दरअसल, मीठे खाद्य पदार्थों का ग्लाइसेमिक इंडेक्स ज्यादा होता है, जिससे ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। ऐसे में आपको फ्रुक्टोज युक्त ड्रिंक्स, कार्बोनेटेड ड्रिंक्स और सोडा आदि पीने से बचना चाहिए। 

जंक फूड्स 

डॉ. विभा के मुताबिक अगर आप मिसकैरेज से जूझ रही हैं तो ऐसे में आपको जंक फूड्स खाने से पूरी तरह से परहेज करना चाहिए। इसे खाने से शरीर में फैट और कैलोरी की मात्रा बढ़ जाती है। यही नहीं इस तरह की डाइट लेने से शरीर में पोषक तत्वों की कमी होने लगती है। इससे शरीर में मोटापा बढ़ सकता है, जिससे आगे भी आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है।

शराब 

अगर आपको मिसकैरेज हो चुका है तो ऐसे में आपको शराब पीने से बचना चाहिए। दरअसल, शराब पीने से फर्टिलिटी की समस्या हो सकती है, जिससे कई बार आगे चलकर भी मिसकैरेज होने की आशंका बढ़ सकती है। इससे आपका ब्लड शुगर लेवल भी बढ़ सकता है। शराब पीने के बाद आपको मिसकैरेज होने के बाद रिकवर होने में भी ज्यादा अधिक समय लग सकता है। 

इसे भी पढ़ें - कैसे पता करें कि गर्भ में भ्रूण स्वस्थ है या खराब हो गया? जानें वायबल और नॉन वायबल प्रेग्नेंसी में अंतर

मिसकैरेज होने के बाद शरीर को स्वस्थ कैसे रखें? 

  • मिसकैरेज होने के बाद आपको शारीरिक रूप से सक्रिय रहने की जरूरत है। 
  • इसके साथ ही साथ आपको ज्यादा स्ट्रेस लेने से बचना चाहिए। 
  • मिसकैरेज होने के बाद आपको अपने खानपान को लेकर सतर्क रहना है। 
  • इसके लिए आपको शरीर को हाइड्रेट रखना चाहिए। 

Read Next

रेगुलर पीरियड्स नहीं आते हैं तो आजमाएं अजवाइन और गुड़ का ये नुस्खा, मिलेगा फायदा

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version