Expert

योग के कितनी देर बाद खाना-पीना चाहिए? जानें एक्सपर्ट से

योग करने के तुरंत बाद आपको कुछ भी खाने-पीने से परहेज करना चाहिए। ऐसा करना आप द्वारा किए गए योग के फायदों को प्रभावित कर सकता है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
योग के कितनी देर बाद खाना-पीना चाहिए? जानें एक्सपर्ट से


How Long After Yoga Should We Eat in Hindi: एक स्वस्थ शरीर के लिए योग और प्राणायाम करना कितना जरूरी होगा यह हम सभी जानते हैं। लेकिन, कुछ लोग आलस और व्यस्तता के चलते योग नहीं करते हैं। वहीं, कुछ लोग योग करने को लेकर हमेशा बहाने बनाते हैं। योग करने वाले ज्यादातर लोगों में यह सवाल काफी सामान्य रहता है कि योग करने के कितनी देर बाद खाना-पीना चाहिए। दरअसल, योग करने से तुरंत पहले और कुछ समय बाद तक कुछ भी खाने-पीने की सलाह नहीं दी जाती है। योग को खत्म करके कुछ समय का अंतराल लेकर ही आपको अपना खान-पान जारी करना चाहिए।

अपनी रेगुलर दिनचर्या में योग को केवल 30 मिनट के लिए भी शामिल करने से सेहत को कई फायदे मिल सकते हैं। इसके साथ ही आपको इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि योग करने के बाद आप क्या खा रहे हैं और क्या नहीं। इस बारे में ज्यादा जानकारी लेने के लिए हमने दिल्ली के एएस फिटनेस सेंटर के जिम ट्रेनर और योग एक्सपर्ट साईं श्रीवास्तव से बातचीत की। (Yoga Karne ke Kitni Der Baad Khana Chahiye)

योग के कितनी देर बाद खाना-पीना चाहिए? (How long after yoga should we eat in Hindi)

योग एक्सपर्ट के मुताबिक योग करने के तुरंत बाद आपको कुछ भी खाने-पीने से परहेज करना चाहिए। ऐसा करना आप द्वारा किए गए योग के फायदों को प्रभावित कर सकता है। आमतौर पर योग करने के 30 मिनट बाद आप कुछ भी खा पी सकते हैं। लेकिन, यह ध्यान रहे कि योग करने के बाद आपको अनहेल्दी खाद्य पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए।

इसके साथ ही अगर आप हेवी खाना चाहते हैं या फिर एक बड़ी मील ले रहे हैं तो योग करने के 2 से 3 घंटे बाद इसे खाना बेहतर रहेगा। योग करने के कुछ देर बाद ही हेवी मील लेना आपके स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। 

इसे भी पढ़ें - योगासन करने से पहले कभी न करें ये गलतियां, नहीं मिलेंगे पूरे फायदे 

योग करने के तुरंत बाद क्यों नहीं खाना चाहिए? (Why Not To Eat After Yoga in Hindi)

हेल्थ एक्सपर्ट्स द्वारा योग करने के तुरंत बाद खाने-पीने से परहेज करने की सलाह इसलिए दी जाती है क्योंकि योग करने के बाद आपका मेटाबॉलिज्म सामान्य से थोड़ा धीमा (How to Boost Metabolism in Hindi) हो जाता है। मेटाबॉलिज्म को सामान्य होने में थोड़ा समय लगता है। अगर आप स्लो मेटाबॉलिज्म के साथ अपनी मील लेते हैं तो इसका असर आपके पाचन तंत्र पर पड़ सकता है और पाचन प्रक्रिया बाधित हो सकती है। ऐसे में आपका खाना आसानी से नहीं पच पाता है। इसलिए योग करने के बाद भूख लगने का इंतजार करें उसके बाद खाना खाएं। 

योग करने के बाद क्या खाना चाहिए? (What to Eat After Yoga in Hindi)

  1. योग करने के बाद क्या खाना चाहिए यह एक आम और अच्छा सवाल है।
  2. योग करने के बाद आपको हमेशा हेल्दी चीजें खाकर ही अपने दिन की शुरूआत करनी चाहिए।
  3. योग करने के 30 मिनट बाद आपको पानी जरूर पीना चाहिए ताकि शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स का बैलेंस बना रहे।
  4. इसके बाद आप दलिया, ओट्स, खिचड़ी आदि खा सकते हैं।
  5. योग करने के बाद आप फल, सब्जियां और सलाद का भी सेवन कर सकते हैं।
  6. इसके साथ ही आप ड्राई फ्रूट्स, अंडे और कुछ सीड्स को भी अपनी रेगुलर डाइट में शामिल कर सकते हैं।
  7. पोहा, सैंडविच और कुछ पेय पदार्थों को भी योग करने के बाद लेना एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। 

योग करने से पहले क्या खाना चाहिए? (Foods to Eat Before Yoga in Hindi)

  1. योग करने से पहले भी आप कुछ खा सकते हैं ताकि शरीर को पर्याप्त एनर्जी मिल सके।
  2. योग करने से पहले मठ्ठी भरकर बादाम, काजू और अखरोट खाना सेहत के लिए अच्छा होता है।
  3. अगर आप योग करने बैठ रहे हैं तो इससे पहले योगर्ट और स्मूदी भी पीना फायदेमंद हो सकता है।
  4. योग करने से पहले आप बेरीज, सेब और केले आदि का भी सेवन कर सकते हैं।
  5. योग करने से पहले आपको मसालेदार खाना या चीनी युक्त पेय पदार्थों का सेवन करने से परहेज करना चाहिए।

FAQ

  • योग करने के कितनी देर बाद पानी पीना चाहिए?

    योग करने के कम से कम 30 मिनट बाद पानी पीना अच्छा होता है। योग करने के तुरंत बाद पानी पीने से आपको बचना चाहिए। इसके लिए आप अपने एक्सपर्ट से भी बात कर सकते हैं। 
  • योग करने के बाद क्या नहीं खाना चाहिए?

    योग करने के बाद आपको जंक, प्रोसेस्ड फूड्स के साथ ही साथ मसालेदार और तैलीय खाद्य पदार्थों से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। इससे पाचन तंत्र धीमा पड़ सकता है। 
  • क्या योग के बाद चावल खा सकते हैं?

    योग के बाद भोजन करने को लेकर आपको थोड़ा एक्टिव रहना चाहिए। अगर आप सुबह योग कर रहे हैं तो आप लंच में चावल ले सकते हैं। रात में चावल खाने से बचें। 

 

 

 

Read Next

बाल झड़ने की समस्या को दूर करता है शशांकासन, जानें इसके फायदे और करने का तरीका

Disclaimer