Doctor Verified

मेटाबॉलिज्म स्लो होने के ये 5 कारण हो सकते हैं जिम्मेदार, एक्सपर्ट से जानें इनके बारे में

मेटाबॉलिज्म कमजोर होने से वजन घटाना भी मुश्किल हो सकता है। जानें शरीर में मेटाबॉलिज्म कमजोर होने के क्या कारण होते हैं।   
  • SHARE
  • FOLLOW
मेटाबॉलिज्म स्लो होने के ये 5 कारण हो सकते हैं जिम्मेदार, एक्सपर्ट से जानें इनके बारे में

Causes For Slow Metabolism: क्या आप जानते हैं शरीर में मेटाबॉलिज्म तेज होना क्यों जरूरी है? क्योंकि इससे शरीर को सभी काम करने के लिए एनर्जी मिलती है। साथ ही, इससे कैलोरी बर्न होती है और वजन घटाने में मदद मिलती है। मेटाबॉलिज्म हमारे समस्त स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। इससे हमारा पाचन तंत्र भी स्वस्थ रहता है। लेकिन हमारी लाइफस्टाइल की कुछ ऐसी गलतियां होती हैं, जो हमारा मेटाबॉलिज्म धीमा कर रही होती हैं। इस बारे में जानकारी देते हुए न्यूट्रिशनिस्ट और डायटिशियन जूही अरोड़ा ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। 

slow metabolism

शरीर में मेटाबॉलिज्म कम होने के ये 5 कारण हो सकते हैं जिम्मेदार- Reasons For slow Metabolism Rate

खाली पेट चाय कॉफी लेना- Caffeine Empty Stomach

अगर आप खाली पेट चाय कॉफी का सेवन करते हैं, तो इससे आपका मेटाबॉलिज्म कमजोर हो सकता है। चाय-कॉफी में कैफीन मौजूद होता है, जो पाचन तंत्र को भी प्रभावित करता है। इससे मेटाबॉलिज्म धीमा होता जाता है। 

पोषक तत्वों की कमी- Nutrients Deficiency

अगर आपका मेटाबॉलिज्म कमजोर है, तो इसका कारण शरीर में पोषक तत्वों की कमी भी हो सकती है। हमारे बॉडी सेल्स को काम करने के लिए एनर्जी और पोषक तत्वों की जरूरत होती है। लेकिन अगर शरीर को पर्याप्त पोषक तत्व नहीं मिलते हैं, तो इससे शरीर में मेटाबॉलिज्म धीमा होता जाता है। 

इसे भी पढ़ें- क्या पतले लोगों का मेटाबॉलिज्म ज्यादा होता है? जानें Metabolism से जुड़े ये मिथक और इसे बढ़ाने की एक्सरसाइज

ज्यादा व्यायाम करना- Excessive Workout 

व्यायाम हमें एक्टिव रखने में मदद करता है। लेकिन अगर आप जरूरत से ज्यादा व्यायाम करते हैं, तो इससे शरीर में पोषक तत्व कम होने लगते हैं। जिस कारण आपका मेटाबॉलिज्म रेट धीमा होता जाता है। 

बहुत ज्यादा तनाव लेना- Higher Stress Level

अगर आप अक्सर तनाव लेते हैं या हर समय परेशान रहते हैं, तो इससे मेटाबॉलिज्म धीमा हो सकता है। ऐसे में शरीर में स्ट्रेस हार्मोन बढ़ जाते हैं। साथ ही, हमारी भूख और पाचन क्रिया पर भी असर पड़ता है। 

इसे भी पढ़ें- मेटाबॉलिज्म बूस्ट करने के लिए खाएं ये फल, मिलेंगे जबरदस्त फायदे

पर्याप्त नींद न लेना- Inadequate Sleep

शरीर को एनर्जेटिक रखने के लिए पर्याप्त नींद लेना बहुत जरूरी है। लेकिन अगर आपकी नींद पूरी नहीं होती है, तो इससे आपकी पाचन क्रिया धीमी सकती है। पाचन क्रिया धीमी होने से मेटाबॉलिज्म कमजोर हो सकता है। 

डाइट में कम कार्ब्स लेना- Low Carbs Diet

अगर आप डाइट में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा कम रखते हैं, तो इससे भी आपके मेटाबॉलिज्म पर असर पड़ सकता है। इसके कारण शरीर में एनर्जी बनना कम हो सकता है, जिससे शरीर के मेटाबॉलिज्म पर असर पड़ सकता है। 

मेटाबॉलिज्म कैसे बनाए रखें- How To Maintain Metabolism In Body

  • बैलेंस डाइट लेना शुरू करें, जिससे शरीर में पोषक तत्वों की कमी नहीं होगी। 
  • खाली पेट कैफीन लेने के बजाय नाश्ते के बाद कैफीन लेना शुरू करें। इससे बॉडी को एक्टिव रहने में मदद मिलेगी।
  • खाली पेट आप गुनगुने पानी का सेवन कर सकते हैं। 
  • तनाव से दूरी बनाएं और स्ट्रेस मैनेज करने पर ध्यान दें। 

लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो इसे शेयर करना न भूलें।

Read Next

हेल्दी रहने के लिए कैसे करें अपने दिन की शुरुआत? बता रही हैं एक्सपर्ट

Disclaimer