Doctor Verified

मेटाबॉलिज्म बूस्ट करने के लिए खाएं ये फल, मिलेंगे जबरदस्त फायदे

Fruits To Increase Metabolism: मेटाबॉलिज्म बूस्ट करने के लिए डाइट में ताजे और हरे फलों को शामिल करने से फायदा मिलता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
मेटाबॉलिज्म बूस्ट करने के लिए खाएं ये फल, मिलेंगे जबरदस्त फायदे

Fruits To Increase Metabolism: मेटाबॉलिज्म यानी चयापचय कमजोर होने पर शरीर में फैट जमा होने लगता है और कई गंभीर समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। किसी भी जीव के शरीर में कोशिकाओं की स्थिति ठीक बनाए रखने के लिए होने वाले केमिकल रिएक्शन को मेटाबॉलिज्म कहा जाता है। खानपान में गड़बड़ी और खराब जीवनशैली के कारण मेटाबॉलिज्म कमजोर हो जाता है। इसकी वजह से मोटापा, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर जैसी स्थितियों का खतरा रहता है। भोजन से पोषक तत्वों को एनर्जी और ग्लूकोज में कन्वर्ट करने के लिए भी मेटाबॉलिज्म ठीक होना बहुत जरूरी है। खानपान से जुड़ी गलत आदतें कमजोर मेटाबॉलिज्म के लिए जिम्मेदार होती हैं। मेटाबॉलिज्म बूस्ट करने के लिए डाइट में कुछ फलों को शामिल करने से फायदा मिलता है। आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं, मेटाबॉलिज्म बूस्ट करने के लिए फायदेमंद फलों के बारे में।

मेटाबॉलिज्म बूस्ट करने के लिए फायदेमंद फल- Fruits To Increase Metabolism in Hindi

कई बार लोग तमाम कोशिश करने के बाद भी वजन कम करने में सफल नहीं हो पाते हैं, इसके पीछे कमजोर मेटाबॉलिज्म जिम्मेदार होता है। कमजोर मेटाबॉलिज्म की वजह से शरीर कई गंभीर स्थितियों का शिकार हो सकता है। आरोग्यं हेल्थ सेंटर के क्लिनिकल डाइटिशियन डॉ वीडी त्रिपाठी कहते हैं, "मेटाबॉलिज्म बूस्ट करने के लिए डाइट में ताजे और हरे फलों को शामिल करने से फायदा मिलता है। विटामिन सी, एंटी-ऑक्सीडेंट, प्रोटीन और मिनरल्स से युक्त फूड्स का सेवन करने से शरीर को हेल्दी रखने और मेटाबॉलिज्म बढ़ाने में मदद मिलती है।" अच्छी डाइट के अलावा रोजाना एक्सरसाइज या योग का अभ्यास करने से भी मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में मदद मिलती है।

Fruits To Increase Metabolism

इसे भी पढ़ें: मेटाबॉलिज्म क्या है? जानें इसे बढ़ाने के टिप्स

मेटाबॉलिज्म बूस्ट करने के लिए डाइट में इन फलों को जरूर शामिल करें-

1. अंगूर- Grapes

अंगूर का सेवन करने से चयापचय यानि मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में मदद मिलती है। अंगूर में मौजूद शक्तिशाली एंटी-ऑक्सीडेंट गुण और एंजाइम मेटाबॉलिज्म, इम्यूनिटी और शरीर की हेल्थ को ठीक करने में मदद करते हैं। नाश्ते के समय इसका सेवन करने से मेटाबॉलिज्म बढ़ाने में मदद मिलती है।

2. सेब- Apple

सेब सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। नियमित रूप से सेब का सेवन करने से शरीर को बीमारियों से बचाने में मदद मिलती है। सेब में मौजूद डाइटरी फाइबर और विटामिन सी शरीर के मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में मदद करते हैं। 

3. तरबूज- Watermelon

तरबूज में विटामिन सी और एमिनो एसिड की अच्छी मात्रा होती है, जो मेटाबॉलिज्म बूस्ट करने और शरीर में फैट बर्निंग प्रोसेस को तेज करने में मदद करते हैं। आप तरबूज को आसानी से अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: मेटाबॉलिज्म से जुड़े इन 5 मिथकों पर कहीं आप भी तो नहीं करते भरोसा? एक्सपर्ट से जानें इनकी सच्चाई

4. अनानास- Pineapple

अनानास का सेवन शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने से लेकर मेटाबॉलिज्म बूस्ट करने में मदद करता है। अनानास में ब्रोमलैन नामक एंजाइम पाया जाता है, जो मेटाबॉलिज्म बढ़ाने में मदद करते हैं। एक्स्ट्रा कैलोरी बर्न करने और पोषक तत्वों के अवशोषण में भी यह एंजाइम मदद करता है।

5. संतरा- Orange

खट्टे और साइट्रिक एसिड वाले फलों का सेवन करने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट करने में मदद मिलती है। नियमित रूप से संतरे का सेवन करने से मेटाबॉलिज्म बढ़ाने में मदद मिलती है। संतरे में विटामिन सी, एंटी-ऑक्सीडेंट और फाइबर जैसे पोषक तत्वों का भंडार होता है। आप सुबह और शाम के समय इसका सेवन कर मेटाबॉलिज्म बूस्ट कर सकते हैं।

मेटाबॉलिज्म बूस्ट करने के लिए इन फलों का सेवन करने के अलावा डाइट व लाइफस्टाइल का विशेष ध्यान रखना चाहिए। नियमित रूप से एक्सरसाइज या योग का अभ्यास करने से भी मेटाबॉलिज्म बूस्ट करने में मदद मिलती है। साथ ही अच्छी नींद और खूब सारा पानी पीने से भी मेटाबॉलिज्म बढ़ाने में मदद मिलती है। ये आपके मेटाबॉलिक सेल्स को तेज करते हैं और वजन संतुलित रखने व आपको स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।

(Image Courtesy: Freepik.com)

Read Next

सर्दियों में बलगम की समस्या को दूर करता है अदरक और दालचीनी का काढ़ा, जानें इसके फायदे

Disclaimer