Doctor Verified

खाना खाने के तुरंत बाद पानी क्यों नहीं पीना चाहिए? जानें डॉक्टर से

खाना खाने के तुरंत बाद पानी क्यों नहीं पीना चाहिए इसके पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। खाना खाने के बाद अगर आप पानी पीते हैं तो इससे सबसे ज्यादा असर आपके पाचन तंत्र पर पड़ता है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
खाना खाने के तुरंत बाद पानी क्यों नहीं पीना चाहिए? जानें डॉक्टर से


Why not to drink water after having meal in Hindi: खाना खाने के बाद तुरंत पानी पीने की आदत बहुत से लोगों में होती है। कई बार लोग खाने के साथ पानी इसलिए भी पीते हैं ताकि खाना अटके नहीं। लेकिन, कुछ लोग खाने के साथ एक गिलास पानी भी भरके पीते हैं, जोकि सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। आमतौर पर खाना खाने के साथ पानी पीने से परहेज करना चाहिए। ऐसा करना आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।

खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीने से पाचन तंत्र प्रभावित हो सकता है। खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीने से कई बार इंसुलिन स्पाइक होने का खतरा और ज्यादा बढ़ जाता है। अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो ऐसे में खान-पान पर विशेषतौर पर ध्यान रखना चाहिए। आइए दिल्ली के अग्रवाल होम्योपैथी क्लीनिक के डॉ. पंकज अग्रवाल से जानते हैं खाना काने के तुरंत बाद पानी क्यों नहीं पीना चाहिए? (Khana Khane Ke Turant Baad Pani Kyu Nahi Peena Chahiye) 

खाना खाने के तुरंत बाद पानी क्यों नहीं पीना चाहिए?

खाना खाने के तुरंत बाद पानी क्यों नहीं पीना चाहिए इसके पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। खाना खाने के बाद अगर आप पानी पीते हैं तो इससे सबसे ज्यादा असर आपके पाचन तंत्र पर पड़ता है। खाना खाने के बाद अगर आप पानी पीते हैं तो इससे पाचन एंजाइम्स और पेट में मौजूद अम्ल पतला हो जाता है। इसका असर आपके शरीर पर ऐसा भी पड़ सकता है कि खाने के तुरंत बाद पानी पीने से आपकी शरीर में पोषक तत्वों के अवशोषित होने की प्रक्रिया पर भी असर पड़ सकता है। 

water-inside

खाना खाने के कितनी देर बाद पानी पीना चाहिए?

खाना खाने के कुछ समय के अंतराल के बाद पानी पीना ठीक होता है। खाना खाने के बाद आपको पानी पीने में कम से कम 30 मिनट तक अंतराल रखना चाहिए। हालांकि, अगर आपको खाने के तुरंत बाद प्यास लग रही है तो ऐसे में एक से दो घूंट पानी पी सकते हैं। खाने के तुरंत बाद पानी पी लेने से आप द्वारा खाया गया खाना आसानी से पचता नहीं है। इसके चलते आपका खाना बिना पचा हुआ ही पेट में रह जाता है। वहीं, अगर आप खाने के 30 मिनट बाद पानी पीते हैं तो इससे आपका पाचन तंत्र भी अच्छा रहता है और खाना भी आसानी से पचता है। साथ ही शरीर में पोषक तत्व भी आसानी से अवशोषित होते हैं। 

खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीने से क्या होता है?

  1. खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीने से सेहत को कुछ नुकसान हो सकते हैं।
  2. अगर आप खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीते हैं तो इससे गैस और कब्ज जैसी समस्या का भी सामना करना पड़ सकता है।
  3. इससे आपको कई बार पेट में दर्द होने के साथ ही साथ ऐंठन भी महसूस हो सकती है।
  4. इससे आपके पाचन की प्रक्रिया धीमी पड़ सकती है।
  5. कई बार खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीने से ब्लड शुगर लेवल पर भी असर पड़ सकता है। 

इसे भी पढ़ें - क्या पेट दर्द होने पर गर्म पानी पीना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें इसके फायदे-नुकसान 

खाना खाने के बाद क्या करना चाहिए?

  1. खाना खाने के बाद खाने को हजम करना भी काफी जरूरी होता है। इसके लिए आपको थोड़ी देर टहलना चाहिए।
  2. खाना खाने के बाद आपको वज्रासन करना चाहिए, इससे पाचन तंत्र पर अच्छा असर पड़ता है।
  3. इसके लिए आप पुदीना और नींबू पानी भी पी सकते हैं।
  4. ऐसे में कुछ देर आराम करना भी आपके लिए लाभकारी हो सकता है।
  5. इसके लिए आप धनिया और जीरा का पानी भी पी सकते हैं।

FAQ

  • भोजन के कितनी देर बाद घूमना चाहिए?

    खाना खाने के बाद घूमना एक अच्छी आदत होती है, जिसे फॉलो करना आपकी सेहत के लिए अच्छा होता है। भोजन करने के 20 मिनट बाद आपको घूमना चाहिए। 
  • खाने के कितनी देर बाद पानी पीना चाहिए?

    खाना खाने के कम से कम 30 मिनट बाद पानी पीना एक लाभकारी विकल्प है। खाने के 30 मिनट बाद पानी पीने से आप द्वारा खाया गया खाना आसानी से पचता है। 
  • खाना खाने के कितनी देर बाद दूध पीना चाहिए?

    खाना खाने के कम से कम 30 से 40 मिनट बाद दूध पीना सेहत के लिए लाभकारी हो सकता है। खाने के तुरंत बाद दूध पीने से कई बार पाचन प्रक्रिया बाधित हो सकती है। 

 

 

 

Read Next

क्या एसिड रिफ्लक्स की समस्या में चाय पी सकते हैं? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

Disclaimer