Can We Drink Water After Eating Fruits in Hindi: फलों में विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो स्वस्थ रहने के लिए हर व्यक्ति को फलों का सेवन जरूर करना चाहिए। जो व्यक्ति रोजाना फल खाता है, वह अन्य लोगों की तुलना में ज्यादा स्वस्थ महसूस कर सकता है। फल खाने से वजन कंट्रोल में रहता है। साथ ही, फलों में मौजूद गुण डाइजेशन को भी बेहतर बनाए रखने में मदद करते हैं। हालांकि, फलों के पोषक तत्वों को प्राप्त करने के लिए, इन्हें सही तरीके से खाना जरूरी होता है। कई लोग फल खाने के तुरंत बाद पानी पी लेते हैं या फिर कुछ अन्य खाद्य पदार्थ खा लेते हैं। लेकिन कहा जाता है कि फल खाने के तुरंत बाद पानी पीने से सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रीशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं फल खाने के तुरंत बाद पानी पी सकते हैं या नहीं?
क्या फल खाने के तुरंत बाद पानी पी सकते हैं?- Can We Drink Water After Eating Fruits in Hindi
डॉ. सुगीता मुटरेजा बताती हैं, 'फल खाना सेहत के लिए बेहद लाभकारी होता है। लेकिन आपको फल खाने के तुरंत बाद भूलकर भी पानी नहीं पीना चाहिए। फल खाने के बाद पानी पीने से सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। अगर आप फल खाने के बाद पानी पिएंगे, तो इससे एसिडिटी और सीने में जलन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इससे शरीर फलों में मौजूद पोषक तत्वों को भी आसानी से अवशोषित नहीं कर पाता है।'
इसे भी पढ़ें- फल खाने के तुरंत बाद पानी पीने से शरीर में होती हैं ये समस्याएं, जानें कैसे
फल खाने के बाद पानी क्यों नहीं पीना चाहिए?- Side Effects of Drink Water After Eating Fruits in Hindi
डॉ. सुगीता मुटरेजा बताती हैं, 'फल खाने के बाद तुरंत पानी नहीं पीना चाहिए। अगर फल खाने के तुरंत बाद पानी पिया जाए, तो इससे सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। इससे शरीर फलों में मौजूद पोषक तत्वों को पूरी तरह से अवशोषित नहीं कर पाता है। फल खाने के तुरंत बाद पानी पीने से डाइजेशन खराब हो सकता है।'
इसे भी पढ़ें- फल खाते समय आप तो नहीं करते ये 5 गलतियां? एक्सपर्ट से जानें फलों के सेवन का सही तरीका
फल खाने के बाद पानी कितनी देर में पीना चाहिए?- How Much Time You Should Drink Water After Eating Fruits
डॉ. सुगीता मुटरेजा बताती हैं, फल खाने के बाद आपको एक घंटे बाद पानी पीना चाहिए। इससे डाइजेशन बेहतर बना रहता है। साथ ही, शरीर पोषक तत्वों को भी अवशोषित कर लेता है। फल खाने के तुरंत बाद आपको अन्य खाद्य पदार्थों का सेवन करने से भी बचना चाहिए। हालांकि, अगर आपको प्यास लगती है, तो आप थोड़ा-सा पानी पी सकते हैं। लेकिन फल खाने के बाद कम से कम 45 मिनट तक रुककर ही, पानी पीना चाहिए। इससे फलों में मौजूद पोषक तत्व आसानी से अवशोषित हो जाते हैं।