
Pot Water Benefits in Hindi: मिट्टी के बर्तन का पानी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। मटके का पानी पीने से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से राहत मिलती है। इस पानी को पीने से पेट की बीमारियों से बचाव होता है। यह पेट को ठंडक प्रदान करता है और एसिडिटी से बचाता है। मटके का पानी पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है। इससे मेटाबॉलिज्म में सुधार होता है। अगर आप रोजाना मटके का पानी पिएंगे, तो इससे शरीर में जमा टॉक्सिंस आसानी से बाहर निकल जाते हैं। इससे शरीर भी हाइड्रेटेड रहता है। अक्सर लोग गर्मियों के मौसम में मटके का पानी पीते हैं। लेकिन, क्या सर्दियों में मटके का पानी पी सकते हैं (Kya Sardiyo me Matke ka Pani pi Skte Hai)? आइए, रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल, सिरसा के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा से जानते हैं-
क्या सर्दियों में मटके का पानी पी सकते हैं?- Can We Drink Matka Water in Winters in Hindi
डॉ. श्रेय शर्मा बताते हैं, “मटके का पानी शीतल या ठंडा होता है। ठंडी चीजें शरीर में वायु को बढ़ाती हैं। अगर आप सर्दियों में मटके का पानी पिएंगे, तो इससे वात दोष बढ़ सकता है। इससे हड्डियों और जोड़ों में दर्द की समस्या हो सकती है। इसलिए सर्दियों में मटके का पानी पीने से बचना चाहिए। यानी आपको सर्दियों में मटके का पानी नहीं पीना चाहिए।”

मटके का पानी कब पीना चाहिए?
डॉ. श्रेय शर्मा बताते हैं, “सर्दियों और बरसात के मौसम में मटके का पानी पीने से बचना चाहिए। आप अप्रैल, मई, जून और जुलाई के महीनों में मटके का पानी पी सकते हैं। इन महीनों में मटके का पानी पीने से सेहत को कई लाभ मिलते हैं।”
इसे भी पढ़ें- मटके के पानी और फ्रिज के पानी में कौन है सेहत के लिए ज्यादा बेहतर? जानें दोनों के फायदे और नुकसान
सर्दियों में मटके का पानी पीने के नुकसान- Side Effects of Drinking Clay Pot Water in Hindi
- सर्दियों में मटके का पानी पीने से शरीर में ठंड बढ़ सकती है।
- सर्दियों में मटके का पानी पीने से वात दोष बढ़ सकता है।
- इससे जोड़ों में दर्द की समस्या बढ़ सकती है।
- अगर आप गठिया रोगी हैं, तो सर्दियों में मटके का पानी बिलकुल न पिएं।
- इसके अलावा, जिन लोगों सर्दी-जुकाम की समस्या रहती है, उन्हें भी मटके के पानी का सेवन करने से बचना चाहिए।
इसे भी पढ़ें- गर्मी में मिट्टी के घड़े या कॉपर के बर्तन, किसमें पानी पीना है अधिक फायदेमंद, ताकि पेट को मिले ठंडक
मटके का पानी भले ही सेहत के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन, आपको मटके का पानी गर्मियों में ही पीना चाहिए। सर्दियों में मटके का पानी पीने से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। इस पानी को पीने से वात दोष बढ़ सकता है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version