Doctor Verified

Joint Pain: जोड़ों में तेज दर्द क्यों होता है? डॉक्‍टर से जानें 5 कारण

Joint Pain Causes: आपको भी अचानक से जोड़ों में दर्द महसूस हो रहा है, तो संभल जाएं। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं ज‍िन्‍हें आगे जानेंगे। 
  • SHARE
  • FOLLOW
Joint Pain: जोड़ों में तेज दर्द क्यों होता है? डॉक्‍टर से जानें 5 कारण


Body Joints Pain Causes: शरीर में जोड़ उसे कहते हैं, जो दो हड्ड‍ि‍यों को जोड़ने का काम करते हैं। जोड़े हेल्‍दी रहेंगे, तो आपकी कार्यक्षमता बढ़ेगी। लेकिन जोड़े और मांसपेश‍ियों में दर्द होना सामान्‍य नहीं है। 40 की उम्र के बाद कुछ लोगों में शरीर के जोड़ों में दर्द बढ़ जाता है। जोड़ों में दर्द होने पर सूजन, दर्द, अकड़न जैसे लक्षण नजर आ सकते हैं। पुरानी चोट के कारण जोड़ों में दर्द का एहसास हो सकता है। ये समस्‍या सर्द‍ियों के द‍िनों में बढ़ जाती है। अगर आपके जोड़ों में पुरानी चोट है, तो डॉक्‍टर को जरूर द‍िखाना चाह‍िए। एक ही जगह पर लंबे समय पर बैठे रहने के कारण या एक ही पोज‍िशन में ज्‍यादा देर रहने के कारण भी जोड़ों में दर्द महसूस होता है। आगे जानेंगे जोड़ों में दर्द के अन्‍य कारण। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने लखनऊ के केयर इंस्‍टिट्यूट ऑफ लाइफ साइंसेज की एमडी फ‍िजिश‍ियन डॉ सीमा यादव से बात की।

joint pain causes

1. हड्ड‍ियों से जुड़ी बीमारी बन सकती है कारण 

अगर हड्ड‍ियों में दर्द हो रहा है और उम्र ज्‍यादा है, तो हड्ड‍ियों से जुड़ी बीमारी के कारण जोड़ों में दर्द हो सकता है। रुमेटाइट अर्थराइट‍िस, एक ऑटोइम्‍यून बीमारी है ज‍िसके कारण जोड़ों में अकड़न और सूजन की समस्‍या होती है। वहीं ऑस्टियोआर्थराइटिस भी एक प्रकार का गठि‍या रोग है। इसमें घुटने, कूल्‍हे, गर्दन और पीठ का न‍िचला ह‍िस्‍सा प्रभाव‍ित हो सकता है।               

2. तनाव के कारण हो सकता है जोड़ों में दर्द 

तनाव के कारण शरीर के जोड़ों में दर्द महसूस हो सकता है। अगर आपको अचानक से दर्द हो रहा है, तो समझ जाएं, क‍ि ये अवसाद का एक कारण है। ज‍िस समय मानस‍िक स्‍थ‍ित‍ि ठीक नहीं होती है, शरीर पर उसका बुरा प्रभव नजर आने लगता है ज‍िनमें से एक है जोड़ों में दर्द होना। जोड़ों में दर्द होने पर तनाव घटाने के उपाय ट्राई करें। हेल्‍दी डाइट लें और मेड‍िटेशन की मदद लें। डीप ब्र‍ीद‍िंग एक्‍सरसाइज भी कर सकते हैं।        

3. संक्रमण हो सकता है जोड़ों में दर्द का कारण 

अगर आपको टीबी है, तो जोड़ों में दर्द महसूस हो सकता है। बैक्‍टीर‍ियल इंफेक्‍शन के कारण भी जोड़ों में दर्द हो सकता है। व‍िटाम‍िन डी और कैल्‍श‍ियम की कमी होने के कारण भी जोड़ों में दर्द महसूस हो सकता है। उम्र बढ़ने के कारण हड्ड‍ियां कमजोर हो जाती हैं, इस कारण से भी शरीर के जोड़ों में तेज दर्द (Body Joint Pain) हो सकता है।

इसे भी पढ़ें- टीनएज में स्‍वरा हो गई थी मोटापे का श‍िकार, जानें 9 Kgs घटाकर कैसे बनी फैट से फ‍िट 

4. जोड़ों में दर्द का कारण च‍िकनगुन‍िया तो नहीं?

च‍िकनगुन‍िया एक वायरल बीमारी है। संक्रम‍ित मच्‍छरों के काटने से ये रोग फैलता है। च‍िकनगुन‍िया होने पर शरीर में लाल रैशेज होते हैं, बुखार आता है और जोड़ों में दर्द हो सकता है। इस दौरान आपको हाथ, टखने, कलाई आद‍ि जोड़ में तेज दर्द महसूस हो सकता है। ये दर्द सुबह के समय ज्‍यादा हो सकता है। च‍िकनगुन‍िया होने के 5 से 10 द‍िन में लक्षण बढ़ सकते हैं। 

5. जोड़ों के बीच ग्रीस खत्‍म होना  

अगर आपके जोड़ों के बीच ग्रीस खत्‍म हो गया है, तो जोड़ों में तेज दर्द महसूस हो सकता है। कार्य क्षमता को बनाए रखने के ल‍िए ग्रीस का होना जरूरी है। ये एक नैचुरल उत्‍पाद है, जो जोड़ों के बीच पाया जाता है। शरीर का वजन बढ़ने के कारण भी जोड़ों में दर्द महसूस हो सकता है। 

जोड़ों में दर्द महसूस होना सामान्‍य नहीं है, दर्द के लक्षण नजर आने पर डॉक्‍टर से संंपर्क करें और सही कारण का पता लगाएं।     

Read Next

Health-Tech & Well-Being Conclave & Awards 2023- आज शाम 3 बजे से देश के हेल्थकेयर हीरोज होंगे सम्मानित, LIVE ज

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version