Health-Tech & Well-Being Conclave & Awards 2023- आज शाम 3 बजे से देश के हेल्थकेयर हीरोज होंगे सम्मानित, LIVE ज

Healthcare Heroes: Health-Tech & Well-Being Conclave & Awards 2023 के बारे में ज्यादा जानकारी और कार्यक्रम से LIVE ऑनलाइन जुड़ें।

Anju Rawat
Written by: Anju RawatUpdated at: Mar 05, 2023 11:48 IST
Health-Tech & Well-Being Conclave & Awards 2023- आज शाम 3 बजे से देश के हेल्थकेयर हीरोज होंगे सम्मानित, LIVE ज

3rd Edition of HealthCare Heroes Awards 2023

Jagran New Media के सहयोग से 5 मार्च यानी आज शाम तीन बजे से दिल्ली के ललित होटल में Onlymyhealth Healthcare Heroes: Health-Tech & Well-Being Conclave & Awards 2023 का आयोजन किया जा रहा है। समारोह में वैश्विक मानवतावादी, आध्यात्मिक गुरु और शांति दूत Sri Sri Ravi Shankar को गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में आमंत्रित किया गया है।  इसके अलावा स्पेशल गेस्ट के रूप भारतीय पहलवान, अभिनेता और हेल्थ गुरु संग्राम सिंह भी जुड़ रहे हैं। इस अवार्ड शो का प्रस्तुतकर्ता है Dabur Vedic Tea है और सह-प्रस्तुतकर्ता Insta sheild, जबकि को-पावर्ड बाय Piramal Finance है।

हेल्थकेयर हीरोज अवार्ड के माध्यम से उन हीरोज को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने अपने प्रोडक्ट और अपनी टेक्नोलॉजी की बदौलत भारतीय हेल्थकेयर सिस्टम को एक नई दिशा दी तथा लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। इसमें विजेताओं की पहचान के लिए जुरी का एक पैनल है, जो अलग-अलग क्षेत्र में विशेषज्ञ हैं। इनमें शामिल हैं - पद्मश्री डॉ. केके सेठी, डॉ. निमेश जी देसाई, डॉ. प्राची बेनारा, सुचेता पाल, स्वाति बथवाल, डॉ. अनूप अन्विकर, सपना व्यास और मेघा ममगेन।

समारोह में अपने काम से सबको प्रभावित करने वाले शख्सियतों को जिन कैटेगरी में सम्मानित किया जाएगा, वो इस प्रकार है - मेंटल हेल्थ, होलिस्टिक वेलनेस, आउटस्टैंडिंग अचीवमेंट इन होलिस्टिक वेलनेस, नर्चर विद न्यूट्रिशन, फिट इंडिया आइकॉन, आउटस्टैंडिंग अचीवमेंट इन फिट इंडिया आइकॉन,  इनोवेशन इन हेल्थ-टेक, आउट ऑफ बॉक्स फिटनेस सॉल्यूशन, फिट मॉम, सेक्सुअल वेलनेस और बॉडी पॉजिटिविटी।

इसके अलावा, समारोह में हेल्थ सेक्टर से जुड़े कई विषयों पर पैनल डिस्कशन किया जाएगा, जैसे आज के समय में मानसिक स्वास्थ्य को कैसे बढ़ावा दें, अंतिम व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं कैसे पहुंचाई जाए, डिजिटल हेल्थकेयर एडॉप्शन और भविष्य के लिए बदलाव, डायग्नोस्टिक्स की दुनिया में चुनौतियां।

Healthcare Heroes: Health-Tech & Well-Being Conclave & Awards 2023 के बारे में ज्यादा जानकारी और कार्यक्रम से LIVE ऑनलाइन जुड़ने के लिए दिए हुए लिंक पर क्लिक करें 

-https://www.onlymyhealth.com/events/healthcare-heroes-awards

 
Disclaimer